The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Samsung service: Paralympics Gold medals winner Avani Lekhara Galaxy Z Fold 6 and S M A Sithick galaxy s26 ultra

पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली अवनि लखेरा Samsung से परेशान, सर्विस पर जताई नाराजगी

Samsung की खराब सर्विस से एक तरफ इंडियन पैराओलंपिक राइफल और 2020 के टोक्यो पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली अवनी लेखरा परेशान हैं, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर S M A Sithick. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों के पास सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस हैं.

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026, 01:00 PM IST)
samsung service
सैमसंग की सर्विस से टोक्यो पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली अवनी लेखरा परेशान हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

स्मार्टफोन यूजर्स को कई बार इसकी खराब सर्विस की वजह से परेशान होना पड़ता है. आम यूजर्स से लेकर चर्चित नाम भी खराब सर्विस को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। Paralympics की गोल्ड मेडलिस्ट और टेक एक्सपर्ट ने भी स्मार्टफोन की खराब सर्विस की शिकायत की है. मामला Samsung की सर्विसिंग का है. पैराओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट और पद्मश्री अवनी लेखरा और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर S M A Sithick ने अपनी परेशानी शेयर की. दोनों ही सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस से परेशान नजर आए.

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन के निगेटिव रिव्यू से भड़की कंपनी, सैकड़ों लोगों को नोटिस भेज दिए

पहला मामला: इंडियन पैराओलंपिक राइफल शूटर और 2020 के टोक्यो पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली अवनी को सैमसंग के जयपुर सर्विस सेंटर ने सर्विस देने से मना कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की. दरअसल अवनी को 2024 में पेरिस में हुए पैराओलंपिक में Samsung’s Galaxy Z Fold 6 गिफ्ट में दिया गया था. साउथ कोरियन कंपनी ने पैराओलंपिक में शामिल हर एथलीट को अपना फोल्ड फोन गिफ्ट किया था वो भी 2 साल की ग्लोबल वारंटी के साथ. यहां एक बात पर ध्यान देना जरूरी है कि सैमसंग फोन ग्लोबल वारंटी सपोर्ट नहीं करते. आसान भाषा में कहें, तो दुबई वाले सैमसंग पर इंडिया में वारंटी कवर नहीं मिलेगा. लेकिन ये तो पैराओलंपिक का गिफ्ट है तो कंपनी ने दो साल की ग्लोबल वारंटी दी थी. अभी इसके दो साल पूरे होने में 4 महीने बचे हैं. 

Samsung
अवनी लेखरा की पोस्ट 

अवनी की पोस्ट के मुताबिक उनके फोल्ड की अंदर वाली स्क्रीन काम नहीं कर रही और जयपुर सर्विस सेंटर ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि, फोन तो इंडिया के बाहर से आया है. अवनी ने अपनी पोस्ट में सैमसंग के साथ पेरिस 2024 को भी टैग किया है.

दूसरा मामला: S M A Sithick एक फोटोग्राफर हैं और सैमसंग के जबरा फैन भी. उनकी टाइम लाइन सैमसंग की तारीफ़ों से भरी रहती है मगर अब वो कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप S26 Ultra से परेशान हो चुके हैं. उनके Galaxy S26 Ultra के कैमरे में कुछ दिक्कत है. सर्विस सेंटर ने कई दिनों तक अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की और फोन ठीक नहीं हुआ. कंपनी के इंजीनियर ने कुछ घंटे फोन को खुद इस्तेमाल करके देखा मगर बात बनी नहीं.  

S M A Sithick
S M A Sithick का पोस्ट 

जब उन्होंने कंपनी से पैसा रिफंड करने या डिवाइस बदलने की बात की तो कंपनी ने ये कहकर मना कर दिया कि डिवाइस में कोई दिक्कत नहीं है. Galaxy S26 Ultra से यही आउटपुट मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि Galaxy S26 Ultra की कीमत 1,59,999 रुपये है. सोचकर देखिए कि जब फ्लैगशिप डिवाइस का ये हाल है तो नॉर्मल डिवाइस का और नॉर्मल यूजर का क्या होगा.

सैमसंग दोनों मामलों को कैसे संभालता है. पता चलते ही हम आपको बताते हैं.

वीडियो: ट्रंप ने ईरान को धमकी दी, लेकिन इजरायल का नाम क्यों लिया?

Advertisement

Advertisement

()