GalaxyS26 Ultra पर 23 हजार का 'डिस्काउंट', बस आपको कंपनी के साथ ये काम करना होगा
सैमसंग GalaxyS26 Ultra को सेल करने के तमाम जतन कर रही है. एक यूजर ने इस डिवाइस को खरीदा और जब उसे पसंद नहीं आया तो कंपनी उसको 250 डॉलर का डिस्काउंट देने का कह रही है. ये कोई क्रेडिट कार्ड और एक्सचेंज ऑफर नहीं है. आइये जानते हैं पूरी बात.

Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च हुए अभी जुमा-जुमा कुछ हफ्ते ही हुए हैं. अपने इतिहास के सबसे असफल इवेंट में साउथ कोरियन कंपनी ने इस डिवाइस को 1,39,999 में बाजार में उतारा था. लेकिन अब कंपनी इस डिवाइस पर 23 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. आप एकदम सही पढ़ रहे हैं. ये कोई क्रेडिट कार्ड और एक्सचेंज ऑफर नहीं है. सीधे-सीधे 250 डॉलर वापस मिलेगा, बस आपको डिवाइस वापस करने की बात कहनी होगी. समझ नहीं आया क्या? आएगा भी नहीं, क्योंकि फोन भी कुछ समझ आया नहीं है.
दरअसल सैमसंग S26 Ultra को सेल करने के तमाम जतन कर रही है. एक यूजर ने इस डिवाइस को खरीदा और जब उसे पसंद नहीं आया तो कंपनी उसको 250 डॉलर का डिस्काउंट देने का कह रही है.
खरीद कर वापस करने पर तगड़ा डिस्काउंटसोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल है जिसे Phonenurd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में भी ऐसी खबरें हैं. पोस्ट में सैमसंग ऑर्डर सपोर्ट और कस्टमर के बीच की बातचीत दिख रही है. बातचीत से समझ आता है कि कस्टमर Galaxy S26 Ultra से खुश नहीं है और वापस करने की बात कह रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर डिवाइस को सैमसंग के आधिकारिक चैनल से खरीदा गया है तो उसे 14 दिन के अंदर वापस किया जा सकता है.
ऐसा करने के लिए जरूरी है कि फोन में गूगल अकाउंट से लॉगिन नहीं किया गया हो. माने बिना किसी सेटअप के फोन ऑन किया गया हो. इस केस में भी ऐसा ही हुआ होगा. बातचीत में दिखता है कि ऑर्डर सपोर्ट, कस्टमर से उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी मांगता है और साथ ही रिटर्न प्रोसेस के आसान होने का भरोसा भी देता है.
यहां तक तो ठीक है मगर इसके बाद ऑर्डर सपोर्ट कस्टमर को 250 डॉलर रिफंड करने का ऑफर भी देता है अगर वो डिवाइस वापस नहीं करेगा तो. अब कस्टमर ने ऑफर लिया या डिवाइस वापस किया, वो पता नहीं चला है. लेकिन इस स्क्रीन शॉट के बाहर आने से सोशल मीडिया पर Galaxy S26 Ultra की चर्चा फिर होने लगी है.
कई यूजर्स कह रहे कि सैमसंग इंडिया में ऐसा कुछ नहीं करने वाला क्योंकि उसके पास यहां बड़ा कस्टमर बेस है. कुछ यूजर्स का कहना है कि सैमसंग का प्रॉफ़िट कितना ज्यादा है जो वो इतना पैसा वापस कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले 10-bit नहीं, ये तो कुछ और ही निकला, ऑर्डर अब कैंसिल हो रहे
आप बताइए. आपने खरीदा क्या 10 बिट डिस्प्ले सॉरी 8 प्लस FRP डिस्प्ले वाला फोन.
वीडियो: राजधानी: बिहार और ओडिशा में कांग्रेस विधायकों ने जानबूझकर बीजेडी और राजद को हराया?

.webp?width=60)

