The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • rs 550 on Instagram reel bonus and gift feature in India

इंस्टाग्राम की हर रील पर कम से कम 550 रुपये कमाने का मौका, लिमिट तो है ही नहीं

इंस्टाग्राम ने अपनी तिजोरी खोल दी है. ये नया फीचर जान नाच उठेंगे.

Advertisement
Now earn 550 rupees via gifts from Instagarm
इंस्टा गिफ्ट और बोनस फीचर (तस्वीर- Unsplash.com)
pic
सूर्यकांत मिश्रा
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 03:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऐसा लगा रहा जैसे इंस्टाग्राम अपनी तिजोरी खोल कर बैठा हुआ है. बोनस तो बांट ही रहा था अब पैसे कमाने का एक और मस्त तरीका सामने आया है. इंस्टाग्राम लेकर आया है गिफ्ट से पैसे कमाने का मौका. अरे-अरे चौकिए मत. इंस्टा आपको कोई गिफ्ट नहीं देने वाला और ना आपसे लेने वाला. ये तो एक नया फीचर है जो रील्स पर आपको ढेर सारा पैसा कमाने का मौका देगा. कैसे चलिए वो तरीका हम आपको बोनस के साथ गिफ्ट करते हैं.

बोनस में क्या मिलेगा?

वैसे ये फीचर तो पिछले कई महीनों से लाइव है, लेकिन कुछ ही क्रिएटर को मिल रहा था. हां अब अच्छी खबर ये है कि इस साल मार्च के अंत तक सभी के लिए रोलआउट हो जाएगा. खुद इंस्टा के हेड Adam Mosseri ने अपने एक Ask Me Anything सेशन में इसके बारे में बताया था. वैसे ये फरवरी में होना था, लेकिन उसके पहले गिफ्ट का फीचर आ गया. गिफ्ट वाले फीचर में बात आगे, पहले बोनस तो ले लें.

# इसके लिए आपको अपने अकाउंट को बिजनेस या क्रिएटरअकाउंट में बदलना होगा.

# इसके बाद आपको रेगुलर रील्स अपलोड करनी होगी.

# अब आपको Monetization के लिए एलिजबल होना होगा.

# आप इंस्टा सेटिंग में जाकर क्रिएटर के अंदर इसका स्टेटट चेक कर सकते हैं.

Image embed
रील बोनस

# इतना होने के बाद पूरे चांस हैं कि आपको बोनस का ऑप्शन मिल जाएगा.

# अगर नहीं मिल रहा तो आप इंस्टा हेल्प पर भी इसके लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

550 रुपये का गिफ्ट हर रील पर

ये एकदम लेटेस्ट है और कई सारे क्रिएटर को दिख भी रहा है. अगर आप इसके लिए एलिजिबल हैं तो रील में आपके नाम के ऊपर 'Send Gift' का ऑप्शन नजर आएगा. पैसे मिलेंगे 95 रुपये से 550 रुपये के बीच. आप ठीक पढ़े. आपके फॉलोअर्स आपको गिफ्ट के तौर पर ये स्टार्स देंगे. 45 स्टार मतलब 95 रुपये और 300 स्टार मतलब 550 रुपये. सबसे अच्छी बात गिफ्ट का इंस्टा से कोई लेना-देना नहीं. मतलब बोनस तो वो देता है लेकिन गिफ्ट देने वाले हैं आपके फॉलोअर्स. मतलब चाहे जितना कमाइए. 

Image embed
इंस्टा गिफ्ट

फीचर मिलेगा आपको अकाउंट के अंदर टूल्स में. अगर नहीं मिला है तो अपना ऐप अपडेट करते रहिए. लेकिन लगातार ओरिजिनल कॉन्टेन्ट डालना मत भूलना. सब कुछ उसी पर निर्भर करेगा. एक जरूरी बात, इतना करने के बाद भी आप एलिजिबल हैं या नहीं वो पूरी तरह इंस्टा की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) पर निर्भर करेगा. आपको लगे हमने बताया काहे नहीं.

वीडियो: इंस्टाग्राम पर 2023 में कौन-कौन से फीचर आने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()