The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • realme smartphones just got pricier in India: 3000 4000 increase

महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Realme ने 4000 रुपये तक बढ़ाए दाम, वजह जानकर चौंकेंगे

Realme ने Realme 15 5G, Realme 16 Pro 5G, Realme 16 Pro+ 5G स्मार्टफोन के दामों में बढ़ोतरी (realme smartphones price increase) की है. Realme 15 5G का 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला मॉडल पहले 25,999 रुपये का था. अब इसकी कीमत 3000 रुपये बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है.

Advertisement
realme smartphones price increase
Realme ने भी दाम बढ़ा दिए हैं
pic
सूर्यकांत मिश्रा
11 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

स्मार्टफोन के दाम बढ़ने वाले हैं. पिछले कुछ महीनों से इसके ऊपर खूब बात हो रही है. सैमसंग ने अपनी कुछ सीरीज के दाम बढ़ाए भी हैं. चीनी कंपनी IQOO ने भी अपने स्मार्टफोन के दामों में मामूली बढ़ोतरी की है. अब बारी एक और चायनीज कंपनी Realme की है. कंपनी ने अपने कुछ स्मार्टफोन के दाम 3000-4000 रुपये बढ़ा (Realme smartphone price increase) दिए हैं. कंपनी ने रैम और चिपसेट की कमी को इसकी वजह बताया है. नए दाम 11 फरवरी यानी आज से ही प्रभावी हो गए हैं.

Realme ने Realme 15 5G, Realme 16 Pro 5G, Realme 16 Pro+ 5G स्मार्टफोन के दामों में बढ़ोतरी की है. Realme 15 5G का 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला मॉडल पहले 25,999 रुपये का था. अब इसकी कीमत 3000 रुपये बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है.

Realme 15 5G का 256 जीबी वाला मॉडल भी अब 30,999 रुपये का हो गया है. दाम बढ़ने से पहले इसकी कीमत 27,999 रुपये होती थी. Realme 15 5G का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला टॉप मॉडल भी अब 32,999 रुपये का मिलेगा. पहले इस डिवाइस का दाम 29,999 रुपये था.

Realme
Realme

Realme 16 Pro 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरियंट के लिए अब 34,999 रुपये अदा करने होंगे. कीमतें बढ़ने से पहले यह 3000 रुपये सस्ता होता था. 256 जीबी वाला  मॉडल अब 36,999 रुपये में मिलेगा. 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाला टॉप मॉडल भी 3000 रुपये बढ़कर 39,999 रुपये का हो गया है.

Realme 16 Pro+ 5G के तीनों मॉडल में 4000 रुपये बढ़ गए हैं. इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट पहले 39,999 रुपये का था. अब इसके लिए 43,999 रुपये पॉकेट से ढीले करना होंगे. 256 जीबी स्टोरेज के लिए 45,999 रुपये का भुगतान करना होगा. 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल अब 44,999 की जगह 48,999 रुपये में मिलेगा.

दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

स्मार्टफोन के दाम बढ़ने की वजह है इसमें लगने वाली रैम की कीमतों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी. दुनिया-जहान में रैम की सबसे बड़ी सप्लायर सैमसंग ने पिछले कुछ महीनों में रैम की कीमतों को 60 फीसदी तक बढ़ा दिया है. ना-ना जैसा आप सोच रहे वैसा नहीं है. रैम के प्रोडक्शन में कोई कमी नहीं हुई है. दरअसल दुनिया भर की रैम को AI लील रहा है.

रैम को सुरसा की तरह निगलने का काम AI कर रहा है. रैम की डिमांड पिछले 18 महीनों में तीन गुना हो गई है. दरअसल AI का पूरा गेम ही रैम बोले तो मेमोरी पर टिका हुआ है. इसके बारे में हमने डिटेल में बताया है. यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

रही बात स्मार्टफोन के दामों में बढ़ोतरी की तो यह आगे भी जारी रहेगी. इसलिए अगर आप कोई नया फोन लेने का मन बना रहे तो अभी सही टाइम है.

वीडियो: दिल्ली के खुले नाले में गिरकर एक और शख्स की मौत, कब जागेंगे अधिकारी?

Advertisement

Advertisement

()