चाइनीज स्मार्टफ़ोन कंपनी रियलमी ने इस साल अपने Realme 8 स्मार्टफ़ोन के दो मॉडलउतारे हैं- एक है 4G और एक है 5G. आमतौर पर कंपनियां अपने 4G फ़ोन में 5Gकनेक्टिविटी वाला प्रोसेसर लगाकर 5G मॉडल उतार देते हैं. मगर Realme 8 का 5G मॉडलसिर्फ़ प्रोसेसर में ही नहीं बल्कि डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और यहां तक कि चार्जिंगस्पीड में भी अलग है.जब कंपनी ने Realme 8 5G को रिव्यू के लिए हमारे पास भेजा तो हमारे मन में पहलासवाल यही आया- ऐसा क्यों? फ़ोन में प्रोसेसर के साथ बाकी स्पेक्स भी क्यों बदल गए?रियलमी ने कहा कि वो अपने कस्टमर को ज़्यादा ऑप्शन देना चाहते हैं. मगर इस जवाब सेहम संतुष्ट नहीं हुए. ज़्यादा ऑप्शन देने के लिए फ़ोन का नाम भी बदला जा सकता था.क्योंकि इन 4G और 5G मॉडल में फ्रन्ट कैमरा और बैटरी को छोड़कर कोई भी समानता नहींहै. दोनों एक जैसे दिखते तक नहीं है. (रियलमी 8 4G का रिव्यू आप नीचे लगे हुएवीडियो में देख सकते हैं)मगर जब फ़ोन की कीमत अनाउन्स हुई, तब बात क्लियर हो पाई कि ऐसा क्यों है. Realme 85G की शुरुआत भी उसी रेट से होती है, जिस रेट से Realme 8 4G की शुरुआत होती है-14,999 रुपए. रियलमी एक ही कीमत पर 4G और 5G फ़ोन देना चाहता था. चूंकि 5G प्रोसेसरके महंगा होने की वजह से दाम ऊपर बढ़ते हैं, कंपनी ने बाकी के स्पेक्स को डाउन-ग्रेडकर डाला.नीचे दिए हुए टेबल को देखकर आप इस फ़र्क को अच्छे से समझ पाएंगे. हमने बेहतरस्पेसिफिकेशन को दर्शाने के लिए टेबल में लाल रंग का इस्तेमाल किया है:Realme 8 5G Realme 8 4G मोटाई 8.5 mm 8 mm वज़न 185 gm 177 gm डिस्प्ले 6.5-इंच LCD90Hz 6.4-इंच Super AMOLED प्रोसेसर 7nm डायमेंसिटी 700 5G 12nm हीलियो G95 बैककैमरा 48+2+2 MP 64+8+2+2 MP फ्रन्ट कैमरा 16 MP 16 MP बैटरी 5000 mAh 5000 mAhचार्जिंग स्पीड 18W 30WRealme 8 का 4G मॉडल ज़्यादा पतला है, हल्का है, बेहतर स्क्रीन वाला हैं, बेहतरकैमरा सिस्टम है, और ज़्यादा तेज़ चार्जिंग स्पीड है. Realme 8 5G सिर्फ और सिर्फ एकचीज में आगे है- प्रोसेसर में. बहरहाल अब Realme 8 4G को भूल जाते हैं और Realme 85G को एक स्टैन्ड-अलोन फ़ोन की तरह देखते हैं. Realme 8 5G रिव्यू: क्या अच्छा लगा?डिजाइन: Realme 8 5G की डिजाइन बड़ी प्यारी लगती है. हमारे पास Starry Blue (नीला)कलर वाला मॉडल आया. लुक्स पर इस फ़ोन को 10 में से 8 नंबर दिए जा सकते हैं. बढ़ियाबात ये है कि इसकी बैक प्लास्टिक की है, मगर लगती एकदम ग्लास जैसी है. रियलमी एक-दोसाल पहले इस तरह के ग्लॉसी बैक वाले फ़ोन निकालता था, मगर इनमें उंगलियों के निशानबड़ी आसानी से छप जाते थे. इस वाले फोन में भी उंगली के निशान छपते हैं, मगर उतनीआसानी से नहीं. एक और बात, अगर इसे देखकर आपको Oppo की याद आ रही है तो बता दें किये डिजाइन Oppo A54 की है. तो डिजाइन के लिए तारीफ़ ऑप्पो की होनी चाहिए.Realme 8 5G में बैक पर तीन कैमरा हैं.प्रोसेसर: Realme 8 5G की सबसे बड़ी बात इसका मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G प्रोसेसरहै. ये स्पीड और परफॉरमेंस के मामले में बहुत बढ़िया है. फोन को चलाते वक़्त पता हीनहीं चलता कि हम 15,000 रुपए की रेंज वाला फ़ोन चला रहे हैं. इसकी परफॉरमेंस कोअच्छे से नापने के लिए हमने रिव्यू में कुछ ज़्यादा ही दिन लगा दिए. मगर रिजल्टबढ़िया ही मिला. 20 दिनों के इस्तेमाल में एक बार भी फ़ोन हैंग नहीं हुआ, और न ही कभीस्पीड कम होती हुई पता चली. इस फ़ोन पर हमने सौ से ज़्यादा ऐप्स इंस्टॉल कर रखे हैं.बहुत बार ऐसा होता है कि हम एक वक़्त पर 20-20 ऐप्स चला रहे थे, मगर फ़िर भी ये धीमानहीं पड़ा.बैटरी: फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी है, मगर ये बहुत देर तक चलती है. आराम से दो दिनका बैकअप मिल जाता है. अगर नेटफ़्लिक्स पर लगातार 6 घंटे TV शो देख डालो, तब भी इतनीबैटरी बच जाती है कि पूरे दिन का गुज़ारा हो जाए. एक बार तो हमें शक हो गया कि बैटरीकहीं 6000mAh तो नहीं है. शायद इस बैटरी बैकअप के पीछे फ़ोन के प्रोसेसर का हाथ है.कमी कहां रह गई? Realme 8 5G की कीमत को 4G मॉडल के बराबर लाने के लिए कंपनी ने कुछस्पेक्स में बदलाव किए हैं. रियलमी ने सुपर AMOLED पैनल को हटाकर 90Hz रिफ्रेश रेटवाला LCD पैनल लगाया है. मतलब कि बढ़िया कॉन्ट्रास्ट की जगह ज़्यादा स्मूद स्क्रॉलिंगएक्सपीरियंस दिया है. ये तो स्पेक्स की अदला-बदली हो गई, मगर बाकी जगह पर स्पेक्सको डाउनग्रेड किया है.धीमी चार्जिंग स्पीड: फ़ोन की बैटरी तो ज़बरदस्त है, मगर चार्जिंग टाइम उतना हीज़्यादा है. ये फ़ोन बस 18W चार्जिंग स्पीड ही सपोर्ट करता है. इसीलिए चार्जिंग टाइम2 घंटे से ऊपर पहुंच जाता है. 4G मॉडल में चार्जिंग स्पीड 30W मिलती है.Realme 8 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD स्क्रीन है.अल्ट्रावाइड लेंस गायब: Realme 8 5G की बैक पर मेन कैमरा 48MP का है. ये पिक्चर तोबढ़िया लेता है, मगर 4G मॉडल के 64MP कैमरा के सामने हल्का सा फ़ीका पड़ जाता है. मगरअसली दिक्कत अल्ट्रावाइड लेंस की है, जो इस फ़ोन में हय्ये नहीं. अल्ट्रावाइड लेंसपिक्चर में ज़्यादा सीन भरता है. अगर आपको मोबाइल फ़ोटोग्राफी का शौक है तो आप इसलेंस को जरूर मिस करेंगे.Realme 8 5G के 48 मेगापिक्सल लेंस से खींची हुई पिक्चर.मेन लेंस दिन में बढ़िया पिक्चर क्लिक करता हैRealme 8 5G रिव्यू: हमारे विचार अपनी कीमत के हिसाब से Realme 8 5G निराश नहींकरता. 14,999 रुपए में आपको एक बढ़िया प्रोसेसर, लंबी चलने वाली बैटरी और 90Hz वालीस्मूद डिस्प्ले मिल रही है. हमारी आदत इतनी ज़्यादा चार्जिंग स्पीड के फ़ोन इस्तेमालकरने की हो गई है कि अब 18W चार्जिंग स्पीड से गुज़ारा नहीं हो पाता. फिर भी सारीचीजों को मिलाने पर ये स्मार्टफ़ोन बुरा नहीं है. अगर कम पैसों में आपको बढ़ियापरफॉरमेंस वाला फोन चाहिए तो Realme 8 5G आपको निराश नहीं करेगा.