अब फीचर फोन से भी यूपीआई (UPI for feature phones) के द्वारा पेमेंट किया जासकेगा. आरबीआई (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार, 8 मार्च को इसके लिए नईयूपीआई सर्विस लॉन्च की. आम आदमी जो सिर्फ फीचर फोन इस्तेमाल करता है, उसे ध्यानमें रखकर ये सुविधा लॉन्च की गई है. 'UPI123Pay' नाम की इस सुविधा का लाभ लेने केलिए बिना इंटरनेट वाला फीचर फोन काफी होगा. इस सर्विस के साथ ही 'डिजीसाथी' नाम सेडिजिटल पेमेंट्स के लिए 24x7 हेल्पलाइन भी लॉन्च की गई है. एक बड़ी आबादी UPI कीपहुंच से दूर थी RBI ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि आज भी भारत में तकरीबन 40करोड़ लोग सिर्फ बेसिक फीचर फोन ही इस्तेमाल करते हैं. यानी एक बड़ी आबादी अभी भी UPIपेमेंट सिस्टम से दूर है. एक फीचर फोन में सिर्फ कॉल करने, उसे रिसीव करने औरएसएमएस करने की सुविधा होती है, इसलिए अभी तक फीचर फोन से UPI पेमेंट करना संभवनहीं था. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की केन्द्रीय बैंक ने पिछले साल दिसंबरमें फीचर फोन पर यूपीआई सर्विस लाने की घोषणा की थी. 2016 में यूपीआई पेमेंट सर्विसआने के बाद से ये सिर्फ स्मार्टफोन पर ही इस्तेमाल हो रही थी. फीचर फोन से यूपीआईपेमेंट के लिए USSD based सर्विस थी तो सही, लेकिन उसको सभी नेटवर्क ऑपरेटर सपोर्टनहीं करते थे. अब नई सर्विस 'UPI123Pay' आने से 'स्कैन एंड पे' छोड़कर सभी तरह केट्रांजेक्शन किए जा सकेंगे. नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भी अपनेआधिकारिक ट्विटर हैन्डल से ट्वीट करके नई UPI सर्विस के बारे में जानकारी दी है.Ab apne feature phone se UPI payment karo asaani se. Call karo, choose karo aurpay karo with UPI 123PAY!#UPI #NPCI pic.twitter.com/IkFRE1VkOs— NPCI (@NPCI_NPCI) March 8, 2022 कैसे करें इस्तेमाल? फीचर फोन आधारित UPI सर्विसयानी 'UPI123Pay' इस्तेमाल करने के लिए यूजर का फोन नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होनाचाहिए. इसके बाद 08045163666 पर कॉल करना होगा. ट्रांजेक्शन मोड सेलेक्ट करकेयूपीआई पिन डालकर पेमेंट किया जा सकेगा. आरबीआई का मानना है कि फीचर फोन के लिएयूपीआई फैसिलिटी शुरू होने से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पेमेंट काइस्तेमाल और फाइनेंशियल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी.