नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी हुई. मजबूरी भी थी. कैश के लाले पड़ गए.फिर आया कोरोना काल. इस दौरान डिजिटल पेमेंट ने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया. आजकिसी भी दुकान पर चले जाए. फिर चाहे वो चाय वाला हो, या सब्जी वाला. आप आराम सेअपनी खरीददारी का भुगतान डिजिटल तरीके से कर सकते हैं. जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट नेअपने पैर पसारे उसके साथ बहुत से ऐप्स और अन्य तरीके भी आ गए. NPCI (NationalPayments Corporation of India) की वेबसाइट के मुताबिक, अभी दस तरीके से डिजिटलपेमेंट करना संभव है. मोबाइल वॉलेट और UPI तो है ही, आप USSD के माध्यम से बिनाइंटरनेट के फीचर फोन से भी पेमेंट कर सकते हैं. अब तो WhatsApp भी भारतीय डिजिटलपेमेंट मार्केट में उतर चुका है और मुमकिन है आपने इसके विज्ञापन भी देखे होंगे.आइए हम भारत में उपलब्ध मोबाइल पेमेंट वॉलेट और UPI पेमेंट के बारे में विस्तार सेबताते हैं. ये प्लेटफॉर्म्स क्या-क्या सर्विस देते हैं? ये एक-दूसरे से कैसे अलगहैं? इन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं. Paytm मोबाइल वॉलेट में Paytmसबसे पुराने नामों में से एक है. Paytm वॉलेट दो सर्विस मुहैया कराता है. एक कस्टमरके लिए और एक व्यापार के लिए. आप Paytm वॉलेट से बिल भर सकते हैं जैसे कि बिजली बिलया फोन बिल. आप मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकते हैं या रसोई गैस का नंबर भी आसानी सेलगा सकते हैं. फिल्म की टिकट हो, रेल टिकट या फिर किसी को अकाउंट में पैसे भेजना होया किसी से पैसे मांगना हो, सब चुटकियों में हो जाता है. किसी भी स्टोर पर क्यूआरकोड से पेमेंट भी आसानी से हो जाती है.पेमेंट के लिए आप Paytm वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. वॉलेट इस्तेमाल करने के लिएदो व्यवस्था है. आप चाहें तो अपने पेटीएम अकाउंट को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड सेरिचार्ज कर ले. रिचार्ज की सुविधा नेट बैंकिंग और यूपीआई के ज़रिए भी उपलब्ध है,लेकिन UPI के लिए आपको पेटीएम यूपीआई को एक्टिवेट करना होगा. इसके अलावा आप पेमेंटके दौरान ही सीधे अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से डायरेक्ट ऐसा कर सकते हैं.अगर आप पेटीएम वॉलेट में पैसे नहीं रखते हैं तो आपके लिए यूपीआई अकाउंट को एक्टिवेटकरना सही होगा. ऐसा करने से आप अपने बैंक अकाउंट से सीधे दूसरे शख्स के अकाउंट मेंपैसे भेज पाएंगे.वैसे तो बेसिक कामों की लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन Paytm इसके अलावा भी बहुत सारीसर्विस देता है. Paytm पर आप किसी और बैंक की तरह अपना सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं.ये अकाउंट एक सेविंग अकाउंट है और सर्विस भी सारी मिलती हैं जैसे कि डेबिट कार्ड औरसेविंग पर ब्याज. आप यदि घर पर सोना नहीं रखना चाहते लेकिन सोने में निवेश करनाचाहते हैं तो Paytm Gold ऑप्शन आपके लिए है. डिजिटल गोल्ड लीजिए और चिंता सेमुक्ति. Paytm का शॉपिंग मॉल भी है जिसपर आप मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकरबहुत कुछ खरीद सकते हैं. आप Paytm से स्टॉक में ट्रेडिंग कर सकते हैं और चाहें तोम्यूचुअल फंड भी खरीद सकते हैं. व्यापार के लिए भी कई सर्विस मिलती है, जैसे किपेमेंट के लिए क्यूआर कोड देना या फिर स्वाइप.PaytmPhonePe PhonePe भी एक इंडियन पेमेंट वॉलेट सर्विस है जिसका मालिकाना हक फ्लिपकार्टके पास है. मोबाइल नंबर, डिश टीवी, केबल टीवी, फास्टटैग जैसे रिचार्ज की बेसिकसर्विस आपको आसानी से मिल जाती हैं. वैसे PhonePe प्लेटफॉर्म को UPI पर आधारितपेमेंट के लिए जाना जाता है, लेकिन अभी इस ऐप में वॉलेट भी जोड़ा गया है. इस वॉलेटको रिचार्ज किया जा सकता है. वैसे इस प्लेटफॉर्म पर भी यूपीआई एक्टिवेट करने कीप्रक्रिया वही है.PhonePe पर आपको इंश्योरेंस खरीदने का ऑप्शन मिलता है. कार, मोटरसाइकिल, लाइफ औरहेल्थ. ये सारे इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध है. आप अपने इंश्योरेंस का प्रीमियम भीयहीं से भर सकते हैं. निवेश का शौक रखते हैं तो PhonePe ऐप पर गोल्ड और चांदीखरीदने का विकल्प है. सेविंग करना तो हम सबने सीखा होता है और कोरोना काल में इसकीअहमियत और बढ़ गई है. ऐसे में आप इस ऐप पर सिर्फ 100 रुपये से अपना इनवेस्टमेंटप्लान स्टार्ट कर सकते हैं. किराया भरना हो या फिर लोन EMI, या फिर क्रेडिट कार्डबिल. ऐप के ज़रिए ये सबकुछ करना संभव है. ब्रांड वाउचर खरीदने के लिए भी PhonePeआपकी मदद करता है. PhonePe Switch नाम का एक सेक्शन है. यहां पर आप बहुत सारीसर्विस पर एक्सक्लूसिव ऑफर और डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं.PhonepeAmazon Pay Amazon की इस पेमेंट सर्विस को भारत में 2017 में लॉन्च किया गया. सारेमोबाइल वॉलेट की तरह आप इस ऐप पर भी अपने रोज के काम निपटा सकते हैं. स्कूल फीसभरना हो. हवाई जहाज का टिकट खरीदना हो. नगर निगम टैक्स से छुटकारा पाना हो या फिरवाटर बिल जमा करना हो. ऐसे ही कई ज़रूरी काम इस ऐप के ज़रिए निपटाए जा सकते हैं.अमेज़न पे एक वॉलेट भी है. इसे रिचार्ज करना संभव है. और अमेज़न की तरफ से जोकैशबैक दिया जाता है वो अमेज़न पे वॉलेट में ही क्रेडिट होता है. Amazon ऐप परपेमेंट करने के सभी ऑप्शन होते हैं, जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग.गोल्ड वॉलेट पर आप डिजिटली सोना खरीद या बेच सकते हैं. Amazon Pay ने डोनेशन के लिएकई संस्थाओं से हाथ मिलाया है, जैसे अक्षय पात्र और गूंज. आप इस ऐप पर अपना पुरानाफोन भी डोनेट कर सकते हैं जिसको Cashify की मदद से उन बच्चों के लिए लर्निंग डिवाइसबनाया जाता है जो ऐसे डिवाइस लेने में सक्षम नहीं हैं.Amazon PayBHIM (Bharat Interface for Money) ऊपर बताए वॉलेट अपनी-अपनी खूबियों के साथ आतेहैं, लेकिन यदि आप सिर्फ डिजिटल पेमेंट के लिए एक Payment Apps की तलाश है तो उसकाभी इंतजाम है. NPCI की तरफ से भी एक डेडिकेटेड UPI ऐप उपलब्ध है- BHIM (BharatInterface for Money). इसे आप एंड्रॉयड या आईफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप कोयूज करने के लिए कुछ बातें ध्यान रखनी होंगी. आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट सेलिंक होना चाहिए और उसी मोबाइल नंबर से BHIM ऐप पर भी लॉग इन करना पड़ेगा. UPI पिनबनाने के लिए आपके पास एक वैलिड डेबिट कार्ड भी होना जरूरी है. आजकल दो सिम होना आमबात है तो वेरिफिकेशन के लिए उसी सिम को सेलेक्ट कीजिए जो आपके बैंक से लिंक हो.UPI की मदद से आप सिर्फ एक मोबाइल ऐप के सहारे बहुत से बैंक अकाउंट को ऐड करकेपेमेंट कर सकते हैं. भीम ऐप पर भी किसी अन्य ऐप की तरह बिल पेमेंट की अलग-अलगसुविधाएं हैं.Bhim (bharat Interface For Money)Google Pay सर्च इंजन की दुनिया के बादशाह गूगल की पेमेंट सर्विस है Google Payजिसने मार्केट में देर से एंट्री मारी. ये वॉलेट नहीं है. यह यूपीआई बेस्डप्लेटफॉर्म है. आप तकरीबन रोजमर्रा की ज़िंदगी के सभी काम यहां से कर सकते हैं,जैसे कि बिल पेमेंट या रिचार्ज. किसी को पैसा भेजना हो या लेना हो, सब आसानी से होजाता है. स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकता है. इन सबके लिए ज़रूरी है अपने गूगलपे अकाउंट पर UPI को एक्टिवेट करना. एक्टिवेट करनी की प्रक्रिया वही है. मोबाइलनंबर साझा कीजिए जिससे अकाउंट लिंक हैं. फिर अपने हिसाब से यूपीआई अकाउंट जोड़तेजाइए. बता दें कि आप गूगल लॉकर से गोल्ड भी खरीद सकते हैं.Google Payइनके अलावा भी कई प्लेटफॉर्म्स हैं जिनका इस्तेमाल इस तरह की सेवाओं के लिए किया जासकता है.