साल 2021 स्मार्टफोन कंपनियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला साल रहा. मुख्य वजह रही चिप कीकमी और कोरोना तो है ही. स्मार्टफोन बाजार में कीमतें गिरना आम बात है लेकिन बीतेसाल तो कई बार स्मार्टफोन के दाम थोड़ा बढ़े भी. मतलब साफ है सप्लाई का असर दिखा. नएसाल में कौन-कौन से फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होंगे उन पर हम पहले ही बात कर चुकेहैं.Xiaomi ने तो साल खत्म होने से पहले ही अपनी Xiaomi 12 सीरीज को चीन में लॉन्च भीकर दिया. OnePlus, Samsung, Google और Apple भी अपने फ्लैगशिप फोन 2022 में बाजारमें उतारेंगे. प्रीमियम हैंडसेट से इतर बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन भी साल 2022 मेंलॉन्च होंगे और शुरुआत जनवरी के पहले हफ्ते से ही हो जाएगी. एक नज़र उन Smartphoneपर जो साल 2022 की शुरुआत में ही देंगे दस्तक. Samsung Galaxy S21 FE SamsungGalaxy S20 FE लोगों को खूब भाया. शायद इस वजह से Samsung Galaxy S21 FE का इंतजारमहीनों से हो रहा है. खबरों पर यकीन करें तो इस फोन को 3 जनवरी को सैमसंग के कीनोटइवेंट या फिर CES 2022 के तुरंत बाद लॉन्च किया जा सकता है. वैसे इंटरनेट पर इस फोनके एक रिटेल यूनिट का अनबॉक्सिंग वीडियो भी उपलब्ध है. स्पेसिफिकेशन की बात करें तोसैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई में पंच होल डिजाइन के साथ 6.41 इंच की स्क्रीन होगी.स्नैपड्रैगन 888 या एक्सीनॉस 2100 प्रोसेसर दिया जा सकता है. फोन में ट्रिपल रियरकैमरा सेटअप के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की संभावना है. 4500mAh कीबैटरी क्षमता होने के कयास हैं.Samsung Galaxy S21 FE (Image Credit:91Mobiles)Realme GT 2 Series रियलमी जीटी 2 सीरीज़ को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा. इससीरीज में तीन मॉडल होंगे- रियलमी जीटी 2, रियलमी जीटी 2 प्रो और रियलमी जीटी 2मास्टर एडिशन. चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर रियलमी जीटी 2 प्रो के कुछवीडियो भी पोस्ट किए गए हैं. इन वीडियो से साफ पता चलता है कि फोन में फोटोग्राफीसे जुड़े कई फीचर होंगे. रियलमी जीटी 2 प्रो में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमराOIS के साथ आएगा. फोन का दूसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें 150 डिग्रीका व्यू मिलेगा. कुल मिलाकर एक बात समझ आती है कि Realme GT 2 Series कैमरे पर फोकसकरते हुए बाजार में आएगी.Realme Gt 2 Series(Image Credit:gsmarena)Xiaomi 11i Hypercharge Mi 10i की सफलता को भुनाते हुए Xiaomi 11i Hyperchargeहैंडसेट 6 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा. अब नाम से ही साफ पता चलता है कि फोन कीयूएसपी चार्जिंग स्पीड है. 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले इस फोन के बारे मेंकंपनी का मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा है. वैसे फोन का डिजाइन आईफोन12 के फ्लैट एज से मिलता जुलता है. फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसरलगा होगा. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरीकैमरा होने की संभावना है. सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जाएगा. Xiaomi इंडियाके एक अधिकारी ने इस फोन की कीमत 25000-30000 रुपये के बीच रहने का संकेत दिया है.Xiaomi 11i Hypercharge(Image Credit: 91mobiles)Vivo V23 Series Vivo के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी जा चुकी है कि 5जनवरी को Vivo V23 Series से पर्दा उठ जाएगा. फोन का एक छोटा सा वीडियो भी पोस्टकिया गया है, टैगलाइन है- भारत का पहला रंग बदलने वाला फोन. खबर है कि Vivo V23 5Gऔर Vivo V23 Pro 5G इस दिन लॉन्च होंगे. Vivo V23 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा. बात करें Vivo V23 Pro 5G कीतो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर लगा होगा और 108 मेगापिक्सल काप्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा. OnePlus 10 Pro OnePlus के सीईओ पीट लाऊ ने पहले हीइशारा दे दिया था कि जनवरी महीने में इस ब्रांड के फ्लैगशिप डिवाइस को मार्केट मेंउतार दिया जाएगा. इसके कुछ फीचर्स से भी धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है. खबरों कीमानें तो फोन में स्नैपड्रैगन की नई चिप 8 Gen 1 लगी होगी. OnePlus 10 Pro 120रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च हो सकता है. 256 जीबी तक कीस्टोरेज और 12 जीबी तक रैम भी मिलना तय है. बात करें कैमरा की तो वनप्लस 9 प्रो कीतरह इसमें भी ट्रिपल कैमरा सेटअप रहेगा. दावा है कि नया डिवाइस 48 मेगापिक्सल केप्राइमरी कैमरे, 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड कैमरे और 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटोकैमरे के साथ आएगा. बैटरी 5000mAh की हो सकती है जो 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 50वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. अभी तक इतना साफ है कि वनप्लस का नयाफ्लैगशिप डिवाइस चीनी मार्केट में जनवरी में आएगा. यह भारत में कब लॉन्च होगा, इसेलेकर सस्पेंस है. चाहे लॉन्च जब भी हो, लेकिन प्रीमियम डिवाइस होने के कारण भारतमें कीमत 60,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है.Oneplus 10 Pro (Image Credit:Onleaks)