The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Now pay to watch IPL-23 as Jio Cinema launching subscription plan

जियो सिनेमा क्या बीच IPL पैसा लेने वाला है? सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा?

सब्सक्रिप्शन के तीन प्लान रेडी भी हो गए हैं!

Advertisement
pic
26 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023, 04:21 PM IST)
Now pay to watch IPL-23 as Jio Cinema launching subscription plan
JioCinema के सब्सक्रिप्शन प्लान (तस्वीर:प्ले स्टोर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

JioCinema पर IPL(आईपीएल) का मजा ले रहे हैं? क्रिकेट फैन हैं तो ले ही रहे होंगे. मगर अब इस मौज में खलल आ सकती है. अभी तक फ्री चल रहा कार्यक्रम रुक सकता है. आगे बचे मैचों के लिए पैसा देना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि JioCinema के सब्सक्रिप्शन प्लान के डिटेल बाहर आ गए हैं. अब वाकई में इस सीजन के लिए भी पैसे देना पड़ेंगे या फिर आईपीएल के बाद प्रीमियम प्लान लागू होंगे. ये अभी साफ नहीं हैं लेकिन सब्सक्रिप्शन लेने पर कितना पैसा लगेगा, वो आप हमसे जान लीजिए.

JioCinema के तीन प्लान

खबरों की माने तो JioCinema के लिए कुल तीन प्लान उपलब्ध होने वाले हैं. पहला रोज का मतलब डेली प्लान. दूसरा है तिमाही बोले तो क्वार्टरली और तीसरा प्लान साल भर का है. रोज वाले प्लान के लिए असल कीमत है 29 रुपये, लेकिन पहले-पहल इसके लिए सिर्फ 2 रुपये रोज खर्च करना होगा. तीन महीने वाले प्लान के लिए 299 रुपये शुल्क होगा मगर यहां भी ऑफर में इसके लिए 99 रुपये ही चुकाने होंगे. बात करें साल भर वाले प्लान की तो 1199 रुपये चार्ज होगा इसका. मगर ऑफर के तहत ये प्लान भी 599 रुपये में मिलेगा.

डेली और तिमाही वाले प्लान में यूजर्स एक साथ दो डिवाइस पर कॉन्टेन्ट देख सकते हैं. साल भर वाले प्लान में डिवाइस की लिमिट चार होगी. बात करें स्ट्रीमिंग क्वॉलिटी की तो सभी प्लान में 4K वीडियो का मजा लिया जा सकेगा. साल भर वाले प्लान में लाइव स्ट्रीमिंग को छोड़कर ऐड भी नहीं नजर आएंगे. सब्सक्राइबर हिन्दी-अंग्रेजी के साथ तमिल, तेलगु, मराठी सहित दूसरी अन्य भाषाओं में कॉन्टेन्ट देख सकेंगे.

JioCinema का नाम भी बदल सकता है

हालांकि ये अभी कन्फर्म नहीं हुआ है लेकिन JioCinema का नाम बदलकर JioVoot किया जा सकता है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक JioCinema अपनी कॉन्टेन्ट की रेंज को विस्तार देने के मूड में है. सब्सक्रिप्शन प्लान में 100 से ज्यादा फिल्में और टेलीविजन के पॉपुलर शो भी दिखाने की प्लानिंग है. कंपनी एक्सक्लूसिव कॉन्टेन्ट भी पेश कर सकती है लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस की सहायक कंपनी Viacom18 के पास IPL के डिजिटल प्रसारण के अधिकार हैं. कंपनी ने 2023-2027 सीजन के लिए डिजिटल मीडिया राइट्स 23,758 करोड़ रुपये में खरीदे हैं.  

वीडियो: शार्क टैंक में आए इन 4 लड़कों का ये 'सस्ता' प्रोडक्ट Jio का खेल खत्म कर देगा?

Advertisement

Advertisement

()