The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • now Instagram users can add upto 5 links in there bio : Mark Zuckerberg

इंस्टाग्राम वो फीचर लाया, जिसकी डिमांड हर यूज़र कर रहा था!

कॉन्टेन्ट बनाने वालों को तो बड़ा फायदा होगा.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 06:02 PM IST)
now Instagram users can add upto 5 links in there bio : Mark Zuckerberg
इंस्टा बायो में बदलाव
Quick AI Highlights
Click here to view more

आम जीवन से लेकर सोशल मीडिया तक, एक चीज बहुत कॉमन है. आपकी बायो (बायोडाटा का शॉर्ट फॉर्म). नौकरी से लेकर शादी तक हर जगह बिना बायो काम चलता नहीं. जो अगर बात सोशल मीडिया की हो तो शायद बायो ही सब कुछ है. सबसे पहले नजर इसी पर पड़ती है और इसी को ध्यान में रखकर Instagram ने इसके लिए एक बढ़िया फीचर दे दिया है. खुद मेटा के CEO Mark Zuckerberg ने अपने इंस्टा चैनल पर आकर इसकी घोषणा की. चलिए फिर देखते हैं कि क्या बदलाव हुए हैं.

इंस्टा बायो में पांच का पंच

इंस्टा यूजर्स अब अपनी बायो में 5 लिंक एक साथ जोड़ पाएंगे. अभी तक यूजर्स फेसबुक लिंक के साथ सिर्फ एक और लिंक ही ऐड कर पाते थे. मार्क ने इंस्टा चैनल पर इसके बारे में बताते हुए लिखा कि,

“अब आप अपनी इंस्टा बायो में 5 लिंक ऐड कर सकते हैं. शायद ये एक ऐसा फीचर है जिसकी रिक्वेस्ट सबसे ज्यादा हो रही थी.”

इंस्टा के इस फीचर का सीधा-सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो कई सारे प्लेटफॉर्म पर एक साथ एक्टिव हैं या फिर कॉन्टेन्ट बनाते हैं. इंस्टा बायो में अब ट्विटर से लेकर यूट्यूब प्रोफाइल और आधिकारिक बाईलाइन को ऐड किया जा सकेगा. फॉलोवर्स से लेकर दूसरे लोग इंस्टा अकाउंट पर ही आपके दूसरे सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल देख सकेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इंस्टाग्राम को लोकप्रिय और यूजर फ़्रेंडली बनाने के लिए कई सारे फीचर्स ऐड किए जा रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही रील्स के लिए एक साथ कई फीचर्स रोलआउट किए गए थे. मेटा वेरीफाइड भी अमेरिका में उपलब्ध हो गया है और इसके जल्द ही दुनिया के कई देशों जिसमें इंडिया भी शामिल है, वहां भी आने की उम्मीद है.

इंस्टा के हेड Adam Mosseri के मुताबिक बोनस फीचर भी बहुत जल्द सभी के लिए लाइव हो जाएगा.  

वीडियो: इंस्टाग्राम पर 2023 में कौन-कौन से फीचर आने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()