The Lallantop
Advertisement

Nothing Phone 4a: क्या इस फोन ने Nothing का स्ट्रॉन्ग कमबैक करा दिया है?

लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro डिवाइस लेकर आई है. स्टॉक एंड्रॉयड और यtनीक डिजाइन एलीमेंट कंपनी को बाकी स्मार्टफोन से एकदम अलग बनाते हैं.

Advertisement
pic
27 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:36 PM IST)
Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सुबह का भुला अगर शाम को वापस आ जाए तो उसे भुला नहीं बल्कि ‘Nothing’ कहते हैं. इतने से आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि हम Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की बात कर रहे हैं. लंदन बेस्ड टेक कंपनी पिछले साल Nothing Phone 3 से अगड़म-बगड़म करने के बाद वहीं वापस आ गई है जहां उसके पास खेलने के लिए बड़ा मैदान है. किफायती एंड्रॉयड फोन वो भी स्टॉक एंड्रॉयड और यूनीक डिजाइन एलीमेंट के साथ. जानते हैं कैसा है छोटा भाई Nothing Phone (4a).

Nothing Phone (4a) डिजाइन

Nothing की पहचान है उसका पारदर्शी बैक पैनल. हालांकि फोन (1) के समय ये थोड़ा अजीब लगता था क्योंकि हमें तो कलर वाले बैक पैनल की आदत थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है. लोगों को पता होता है कि ये नथिंग का डिवाइस है. (4a) का बैक पैनल भी पारदर्शी है लेकिन इस बार चारों तरफ जुगजुगाने वाली ग्लिफ लाइट की जगह सिग्नेचर रेड डॉट के साथ ग्लिफ बार मिलेगा.

ये ग्लिफ बार 63 mini LED का संगम है जो नोटिफिकेशन को एक बढ़िया विजुअल डिलाइट देता है. ग्लिफ बार लाइव नोटिफिकेशन, वॉल्यूम और रिकॉर्ड इन्डिकेटर की लाइट जलाता है. इसके होने से आप फोन को बिना उठाए ही जान सकते हैं कि कौन से ऐप की घंटी बजी है. Nothing Phone 3a के मुकाबले ये डिवाइस थोड़ा प्रीमियम फील देता है. डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी है और साथ में IP64 रेटिंग भी. माने हल्के पानी से धूल से कोई दिक्कत नहीं होगी.

Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a)

फोन के राइट में पॉवर बटन के साथ वॉल्यूम अप और डाउन बटन मिलेंगे तो लेफ्ट में Essential Key को अकेले रखा गया है. फोन में नीचे की तरफ सिंगल स्पीकर मिलेगा लेकिन ये काफी लाउड है. इतना लाउड की अगर कमरे में फुल वॉल्यूम किया तो बाहर तक आवाज जाएगी.

Nothing Phone (4a) डिस्प्ले

6.78-inch flexible AMOLED डिस्प्ले है जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है. Nothing Phone 3a में कंपनी ने Full HD डिस्प्ले दिया तो यहां यूजर्स को अपग्रेड मिलेगा. डिस्प्ले शार्प है और भरे उजियारे में भी बढ़िया काम करता है. स्क्रीन पर यूट्यूब देखते समय या सोशल मीडिया पर हाथ फरारे करते समय कोई दिक्कत नहीं आएगी. हालांकि धूप में स्क्रीन पर लगा प्रोटेक्टर अनुभव थोड़ा खराब करता है. हमने उसे निकाल दिया तो फिर सब बढ़िया रहा.

Nothing Phone (4a) सॉफ्टवेयर

डिजाइन के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी ताकत उसका सॉफ्टवेयर है. फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है. इसके साथ में Nothing OS 4.1 यूजर इंटरफ़ेस है जिसकी वजह से स्टॉक एंड्रॉयड होते हुए भी नया फील होता है. रेड के साथ ब्लैक का समायोजन बहुत ही सुंदर लगता है. वैसे अगर ये आपको पसंद नहीं तो आप नॉर्मल आइकन भी सिलेक्ट कर सकते हैं. फालतू के ऐप्स सिर्फ तलाशने पर मिलेंगे. माने फोन में पहले से कुछ नहीं है. प्ले स्टोर से जो चाहे डाउनलोड करो. अगले तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी टाइम से मिलते रहेंगे.

Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a) कैमरा

नथिंग से उन कंपनियों को सीखना चाहिए जो सालों से एक जैसा कैमरा सिस्टम अपने फ्लैग्शिप डिवाइस में लगाकर दे रही हैं, जबकि ये हर साल इसे अपग्रेड करते हैं. Nothing Phone (4a) में 50-50-8 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है. मेन कैमरा साफ तस्वीरें खींचता है. धूप में तस्वीरों के कलर एकदम बैलेंस दिखते हैं. इंडोर में तो कैमरा और अच्छा काम करता है. AI अंकल हैं अपना काम करने के लिए, लेकिन वो फोटो के नेचुरल कलर से कोई छेड़खानी नहीं करते.

Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a)

अल्ट्रावाइड कभी-कभी भिसक जाता है. लेकिन पोर्टेट शॉट बहुत अच्छे आते हैं. पोर्ट्रेट शॉट्स में एज डिटेक्शन सही होता है और दो ऑब्जेक्ट के बीच का अंतर भी साफ समझ आता है. टेलीफोटो लेंस की वजह से नाइट फोटोग्राफी भी ठीक होती है. चल बेटा सेल्फी ले-ले वाला शूटर भी अपना काम बखूबी करता है.

Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a) बैटरी

सैमसंग-गूगल-ऐप्पल भले नहीं सुधर रहे मगर नथिंग थोड़ा सुधर रहा है. फोन में 5,400 mAh बैटरी है जो पहली बार कंपनी ने अपने डिवाइस में लगाई है. अगले साल शायद मामला 6000 तक आ ही जाएगा. फोन आराम से पूरे दिन चल जाता है. 50W की चार्जिंग 1 घंटे से थोड़ा ज्यादा लेती है डिवाइस को फुल चार्ज करने में.

Nothing Phone (4a)

फोन एक बढ़िया मिडरेंज डिवाइस है. फोन का डेली यूज के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है. रोज के इस्तेमाल में कहीं भी कोई लेग महसूस नहीं होता है. फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 31,999 से स्टार्ट होता है. वैसे इस कीमत पर कई और डिवाइस ज्यादा अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ मिल जाते हैं, लेकिन उसमें एकदम अलहदा डिजाइन और साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर नहीं मिलता. आज की तारीख में Nothing इकलौती कंपनी है जो डिजाइन पर काम करती है. दाम भी ठीक हैं.

वैसे आपको लगेगा कि हम Essential Key को भूल गए तो ऐसा नहीं है. मगर हमें अभी फोन के AI में कुछ भी दिलचस्प नजर नहीं आता. फिर बात कोई से भी डिवाइस की हो. सब क्लाउड है बाबा. इंटरनेट बंद तो AI की बत्ती गुल. लोकल होने दो तब बतियाएंगे. हालांकि ये बटन स्क्रीन शॉट लेने के लिए वाकई अच्छा है. 

वीडियो: अमेरिका में होगा 'रामायण' का प्रमोशनल इवेंट, अगला टीजर कब होगा रिलीज?

Advertisement

Advertisement

()