कस्टमाइजेशन किसी भी एंड्रॉयड फोन (Android Smartphone) की सबसे बड़ी ताकत है.कस्टमाइजेशन मतलब अपने मन मुताबिक फोन को अपने लिए बना लेना. एंड्रॉयड के इसी फीचरका सबसे बड़े उदाहरण हैं होम स्क्रीन विजेट्स और शॉर्टकट्स. अब आप बोलें कि ये तोहमे पता है तो हम भी आपसे सहमत हैं. विजेट्स और शॉर्टकट्स क्या हैं? कैसे बनातेहैं? वो सब आपको मालूम है. हम तो बस वो शॉर्टकट्स आपसे साझा करने वाले हैं जो बहुतकाम आ सकते हैं.इन शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करके किसी भी फोन की सेटिंग्स, किसी भी कॉन्टैक्ट तकआसानी से पहुंचा जा सकता है. किस भी ऐप के एक खास फीचर तक भी शॉर्टकट्स की हेल्प सेओपन किए जा सकते हैं. शॉर्टकट्स बनाने के लिए होम स्क्रीन के खाली स्थान पर प्रेसकीजिए. बहुत से शॉर्टकट्स सामने दिखने लगेंगे. जो शॉर्टकट्स आपके काम के हैं उनकोहोम स्क्रीन पर प्लेस कर दीजिए. बैटरी बैटरी कितनी चार्ज है या कितनी बची हुई है वोतो स्क्रीन के टॉप में दिख जाता है, लेकिन यदि आपको बैटरी से जुड़ी और भी जानकारीचाहिए तो ये शॉर्टकट काम का है. बैटरी शॉर्टकट से आप सिंगल टैप में "बैटरी सेवर" कोऑन कर सकते हैं या पिछले 24 घंटे में किस ऐप ने सबसे ज्यादा बैटरी को यूज किया हैवो भी देख सकते हैं. बैटरी से जुड़ी तमाम सेटिंग सीधे होमस्क्रीन से मिल जाएगी.जीमेल लेबल जैसे बिन पानी सब सून होता है, वैसे ही बिन जीमेल इंटरनेट की दुनिया भी.कहने का मतलब जीमेल बहुत जरूरी है लेकिन हर बार इनबॉक्स में जाना और मेल चेक करनाभी थोड़ा बोरिंग है. जीमेल लेबल शॉर्टकट इसी का एक जुगाड़ है. आपके जीमेल के अंदर कोईमहत्वपूर्ण लेबल है जो आप यूज करते हैं तो उसका शॉर्टकट होम स्क्रीन पर बनाया जासकता है. आप चाहें तो शॉर्टकट का नाम भी बदल सकते हैं.जीमेल लेबलगूगल मैप गूगल मैप दिन भर इस्तेमाल होने वाला ऐप है तो ऐसे में इसका शॉर्टकट बहुतकाम का है. शॉर्टकट को होम स्क्रीन पर रखने के बाद आप आसानी से किसी भी एड्रैस कोनेविगेट कर सकते हैं. कुछ एड्रैस जैसे घर या ऑफिस, जो रोज इस्तेमाल में आते हैंउनको सिंगल टैप से एक्सेस किया जा सकता है. इस शॉर्टकट में आप कैसे सफर करते हैं वोभी फिक्स किया जा सकता है, जैसे कि बस या कार.गूगल मैपकॉन्टैक्ट फोन के कॉलिंग ऐप से या फोन बुक से किसी भी कॉन्टैक्ट को एक्सेस किया जासकता है लेकिन किसी कॉन्टैक्ट का शॉर्टकट भी बहुत काम आ सकता है. आप इस शॉर्टकट कोकई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे फोन करना हो या एसएमएस.कॉन्टैक्टवॉट्सऐप अब वॉट्सऐप के बिना काम तो चलता नहीं. ऐसे में जरूरी है कुछ सेटिंग सीधेहोम स्क्रीन पर बना ली जाए. वॉट्सऐप के शॉर्टकट से आप इस ऐप के कैमरे को सिंगल टैपमें ओपन कर सकते हैं. किसी भी शख्स से चैट की बात हो या ग्रुप चैट की. दोनों कोसीधे होम स्क्रीन से एक्सेस किया जा सकता है.वॉट्सऐपगूगल ड्राइव स्कैन किसी कागजात को गूगल ड्राइव पर सेव करना है तो आप आमतौर पर क्याकरते हैं? कैमरा ओपन करेंगे फिर फोटो लेंगे उसके बाद गूगल ड्राइव ओपन करके उसकेअंदर सेव करेंगे. इतना सब करने की कोई जरूरत नहीं बस "गूगल ड्राइव स्कैन" शॉर्टकटहोम स्क्रीन पर बना लीजिए. इस शॉर्टकट से सीधे कैमरा ओपन होकर आपके कागजात स्कैन भीहो जाएंगे और सेव भी.जीमेल लेबलड्राइविंग मोड गूगल मैप शॉर्टकट से अलग "ड्राइविंग मोड" शॉर्टकट कार चलाने वालों केबहुत काम का है. इस शॉर्टकट से यूजर इंटरफेस लोकेशन देखने और ट्रैफिक की कंडीशन पताकरने में आपको सहूलियत होगी. ऐसे जगह जहां आप रेगुलर जाते हैं उसके डायरेक्शन भीआसानी से देखे जा सकते हैं. नोटिफिकेशन लॉग फोन की सेटिंग से जुड़े तकरीबन सभीशॉर्टकट होम स्क्रीन पर बनाए जा सकते हैं. नोटिफिकेशन लॉग भी उनमें से एक है. कोईजरूरी नोटिफिकेशन यदि आपसे मिस हो गया है तो इस शॉर्टकट की मदद से आप उसको फिर सेदेख सकते हैं. पासवर्ड एंड अकाउंट बहुत सारे अकाउंट आजकल आम बात है लेकिन सभी कोयाद रखना मुश्किल है. अकाउंट तो याद भी रह जाए लेकिन पासवर्ड याद रखना सभी के बस कीबात नहीं. आप यदि गूगल और गूगल क्रोम को इस्तेमाल करते हैं अपने पासवर्ड को सेवकरने के लिए तो पासवर्ड शॉर्टकट आपके लिए ही बना है. इस शॉर्टकट से आप सीधेएंड्रॉयड स्मार्टफोन के मास्टर पासवर्ड सेक्शन में पहुंच जाएंगे. डू नॉट डिस्टर्बकामकाजी लोगों के लिए डू नॉट डिस्टर्ब दिन में कई बार इस्तेमाल होने वाला फीचर है.आमतौर पर हम सब कई बार इसका इस्तेमाल करते हैं. डू नॉट डिस्टर्ब का शॉर्टकट आपकोसीधे इसको ऑन या ऑफ करने का ऑप्शन देता है.