The Lallantop
Advertisement

एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान मोबाइल में ब्लास्ट, वजह ये वाली बैटरी तो नहीं

Mobile Phone Explodes at RGIA: (RGIA) पर अधिकारियों ने तुरंत जरूरी उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद से बैग की जांच की. पहले-पहल लगा कि बम विस्फोट है मगर बाद में पुष्टि हुई कि मोबाइल फोन तकनीकी खराबी के कारण जल गया था.

Advertisement
pic
15 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 03:58 PM IST)
Mobile Phone Explodes at RGIA
एयरपोर्ट पर मोबाइल फट गया. (सांकेतिक तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (RGIA) पर उस समय सनसनी फैल गई जब स्कैनिंग के दौरान एक यात्री का मोबाइल फोन फट गया. बताया गया कि एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट पर चेकिंग के दौरान मोबाइल में विस्फोट हो गया. एयरपोर्ट अधिकारियों ने लक्षमण प्रसाद नाम के यात्री को हिरासत में ले लिया जो हैदराबाद से रायपुर जाने वाले थे. उनके बैग में ही फोन रखा हुआ था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच के लिए उसकी जानकारी जुटाई गई है.

इसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को निर्देश दिया कि मंजूरी मिलने तक घरेलू उड़ानों को रोक दिया जाए. यात्रियों को अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने तक इंतजार करना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट के बाद घरेलू प्रस्थान काउंटर पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने क्षतिग्रस्त और जले हुए फोन को देखकर हवाई अड्डे की सुरक्षा को सतर्क किया और शुरू में इसे बम होने का संदेह जताया.

बम का अंदेशा

अधिकारियों ने तुरंत जरूरी उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद से बैग की जांच की. पहले-पहल लगा कि बम विस्फोट है, मगर बाद में पुष्टि हुई कि मोबाइल फोन तकनीकी खराबी के कारण जल गया था. इस तरह के विस्फोट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में स्पेशली मोबाइल डिवाइस में खराब लिथियम आयन बैटरी के खतरों को उजागर करते हैं. RGIA चौकी पुलिस ने उपकरण को जब्त कर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि स्मार्टफोन में बहुतायत में इस्तेमाल होने वाली (Li-ion) बैटरी समय के साथ कमजोर होती जाती है. एक समय के बाद बैटरी की क्षमता कम होने लगती है. बेहद ठंडे तापमान और बेहद गरम तापमान में भी बैटरी का काम बिगड़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि बैटरी की सेहत का ख्याल रखा जाए.

पहला काम जो आपको करना है, फोन को 20% से नीचे और 80% से ऊपर चार्ज नहीं करना है. कुछ बेसिक्स, जैसे जीपीएस बंद रखना, इस्तेमाल नहीं कर रहे तो स्मार्टफोन को 15 सेकंड बाद लॉक कर देना. डार्क मोड इस्तेमाल तो करना ही है. लेकिन रिफ्रेश रेट को कम रखेंगे तो बहुत अच्छा. जब जरूरत हो मतलब मूवी-शूवी देखते समय तो बढ़ा लीजिए वर्ना 60 हर्ट्ज ही रखिए. 

वीडियो: CBFC ने अक्षय कुमार की Bhooth Bangla में 5 कट्स बताए, Priyadarshan ने 63 लगा दिए

Advertisement

Advertisement

()