The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Missed connecting train due to delay in first train claim refund now

पहली ट्रेन देर से पहुंची तो दूसरी छूट गई, अब पूरा पैसा वापस मिलेगा, शर्त बस एक है

Missed connecting train due to delay in first train: हम आपको एक ऐसा जुगाड़ बताने वाले हैं जिसके बाद अगर आपकी पहली ट्रेन देर से आई और दूसरी ट्रेन छूट गई तो रेलवे आपको पूरा पैसा वापस करेगा. आगे का सफर भले मुश्किल भरा होगा, मगर जेब पर मार नहीं पड़ेगी. हालांकि इसमें कुछ if एंड but भी हैं.

Advertisement
pic
8 मई 2026 (अपडेटेड: 8 मई 2026, 12:37 PM IST)
Missed connecting train due to delay in first train? claim refund now
कनेक्टिंग ट्रेन के लिए रेलवे का जरूरी नियम
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन रेलवे के साथ आपने कभी ना कभी कनेक्टिंग ट्रेन वाला सफर तो किया ही होगा. माने एक सफर में पहली ट्रेन और फिर दूसरी ट्रेन पकड़ी होगी. रेलवे का नेटवर्क है ही इतना बड़ा कि बड़ी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन मिल जाती है. लेकिन तब क्या होता है जब पहली ट्रेन लेट (Missed connecting train due to delay in first train) हो जाए. अजी वही होता है, पैसे का नुकसान. उर्दू का सफर अंग्रेजी वाले Suffer में तब्दील हो जाता है. ट्रेन तो छूटी लेकिन दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलता. चिंता नक्को करो जी. आगे से ऐसा नहीं होगा.

हम आपको एक ऐसा जुगाड़ बताने वाले हैं जिसके बाद अगर आपकी पहली ट्रेन देर से आई और दूसरी ट्रेन छूट गई तो रेलवे आपको पूरा पैसा वापस करेगा. आगे का सफर भले मुश्किल भरा होगा मगर जेब पर मार नहीं पड़ेगी.

IRCTC का जुगाड़

जुगाड़ बताने से पहले ये जान लीजिए कि दूसरी ट्रेन का पैसा रिफ़ंड मिलने वाला सिस्टम तत्काल टिकट पर लागू नहीं होता. पहले ही बता दिया वरना आप गुस्सा करोगे. अब जान लो कि करना क्या है. आईआरसीटीसी ऐप ओपन करना है और टिकट बुक करते समय आपको Connecting Journey Booking ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है.

IRCTC
IRCTC

इसके बाद आपको पहली ट्रेन का पीएनआर नंबर इसमें एंटर करना होगा. कुछ बातों का ध्यान रखें. जैसे दूसरी ट्रेन का अंतर ठीक-ठाक समय का होना चाहिए. माने कुछ घंटों का. पहली ट्रेन और कनेक्टिंग ट्रेन के बीच में अंतर पांच दिन से ज्यादा का नहीं होना चाहिए, वरना ये फीचर काम नहीं करेगा. ये ऑप्शन सिलेक्ट कर लेने का बाद अगर पहली वाली ट्रेन लेट पहुंची तो आईआरसीटीसी आपका पूरा पैसा वापस करेगा. इसके लिए आपको पहली ट्रेन पहुंचने के तीन घंटे के अंदर रिफ़ंड के लिए अप्लाई करना होगा.

ट्रेन कम से कम कितनी लेट हो? तो मिलेगा पैसा

आईआरसीटीसी की भाषा में इसे TDR भरना कहते हैं. TDR यानी (Ticket Deposit Receipt) वही नियम है जो ट्रेन के बहुत देरी से आने पर आपको टिकट का पैसा वापस करने में मदद करता है. हालांकि इस नियम का टिकट कैंसिल करने या फिर आपके खुद से यात्रा नहीं करने से कोई संबंध नहीं है. ये नियम तभी लागू होगा जब ट्रेन देरी से आएगी. देरी भी थोड़ी बहुत नहीं, बल्कि कम से कम तीन घंटे की होनी चाहिए. इसका पूरा प्रोसेस यहां क्लिक करके पढ़ लीजिए और कनेक्टिंग सफर का आनंद लीजिए.

वीडियो: राहुल गांधी के बाद कौन देगा विजय का साथ? तमिल नाडु में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement

Advertisement

()