The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Meta Ray-Ban smart glasses recordings arenot private Read over those Terms of Service again

क्या Meta Ray-Ban ग्लासेज बेडरूम मोमेंट तक रिकॉर्ड कर रहे?

Meta के वर्कर्स का कहना है कि वो यूजर्स के Ray-Ban ग्लासेज से परेशान करने वाली चीजें (Meta Ray-Ban smart glasses recording) देख रहे हैं. कोई टॉयलेट जा रहा तो कोई अपने कपड़े बदल रहा है. Kenya के Nairobi स्थित मेटा के एक डेटा कॉन्ट्रेक्टर ने स्वीडिश अखबार को कई डराने वाली बातें बताई हैं.

Advertisement
Meta Ray-Ban
Meta Ray-Ban सब देख रहा है
pic
सूर्यकांत मिश्रा
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 5 मार्च 2026, 03:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Meta के Ray-Ban ग्लासेज के लिए तस्वीर और ‘धुंधली’ हो चली है. कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि MSC Cruises जैसे बड़े जहाजों ने अपने सफर के समय यात्रियों के स्मार्ट ग्लास इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है. इसकी वजह थी कुछ यूजर्स स्मार्ट ग्लास पहनकर दूसरों के निजी पल रिकॉर्ड कर रहे और उनको पोस्ट भी कर रहे हैं, वो भी बिना सहमति या परमिशन के. अब यूजर की निजता से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया है.

मेटा के कुछ वर्कर्स का दावा है कि वो यूजर्स के स्मार्ट ग्लासेज से परेशान करने वाली चीजें देख रहे हैं. मसलन, कोई टॉयलेट जा रहा तो कोई अपने कपड़े बदल रहा है. Kenya के Nairobi स्थित मेटा के एक डेटा कॉन्ट्रेक्टर ने स्वीडिश अखबार को कई डराने वाली बातें बताई हैं.

मेटा सबकुछ ही देख रहा?

स्वीडिश अखबार Svenska Dagbladet और Göteborgs-Posten ने अपनी जॉइन्ट रिपोर्ट में Ray-Ban ग्लासेज को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं. अखबार के मुताबिक केन्या की Sama नाम की कंपनी के वर्कर ने बताया, "कुछ वीडियो में आप किसी को शौचालय जाते हुए या कपड़े उतारते हुए देख सकते हैं"

वर्कर के मुताबिक उसको लगता है कि यूजर्स को नहीं पता वर्ना वो रिकॉर्डिंग क्यों कर रहे होते.

एक दूसरे डेटा कॉन्ट्रेक्टर ने अखबार को बताया, “मैंने एक वीडियो देखा जिसमें एक आदमी ग्लासेज को बेडसाइड टेबल पर रखकर कमरे से बाहर चला जाता है. थोड़े देर बाद उसकी पत्नी आती है और कपड़े बदलने लगती है.”

अखबार का दावा है कि कुछ वीडियो में यूजर्स के बैंक कार्ड नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग पोर्न देखते हुए दिखाई दिए. कई सारे यूजर्स के निजी पल भी रिकॉर्ड हुए हैं. डेटा कॉन्ट्रेक्टर का कहना है कि उनको मजबूरी के चलते इन सारे वीडियो को देखना पड़ रहा है. अगर ऐसा नहीं किया तो उनकी नौकरी जा सकती है. 

वैसे ये वही कंपनी है जिसको साल 2023 में टाइम पत्रिका ने भी एक्सपोज किया था. टाइम के मुताबिक OpenAI ने केन्या के वर्कर्स को 2 डॉलर प्रति घंटे पर उनके AI को कम टॉक्सिक बनाने का काम दिए हुआ था. माने दुनिया जहान का कॉन्टेन्ट देखो और फिर OpenAI को बताओ कि क्या नहीं दिखाना है. 

Image embed

मेटा ऐसा क्यों कर रहा?

इसका जवाब है AI का चक्कर. Ray-Ban ग्लासेज AI फीचर्स से भरपूर डिवाइस है. ये आपकी आंखों के सामने क्या चल रहा वो देखकर बता सकता है. ऑब्जेक्ट पहचान सकता है. लेकिन इस मॉडल को ट्रेंड होने के लिए चाहिए असली मानवीय डेटा. यूजर जैसे ही “Hey Meta” बोलकर कैमरे को कुछ देखने या रिकॉर्ड करने को कहते हैं, वो डेटा मेटा के सर्वर से होते हुए Sama जैसे डेटा कॉन्ट्रेक्टर के पास जाता है. यहां बैठे लोग ना चाहते हुए भी सब कुछ देखते हैं और फिर AI को ट्रेनिंग देते हैं.

Image embed
AI का चक्कर बाबू भईया
मेटा ऐसा कैसे कर पा रहा है?

Meta’s AI terms of use के दम पर. जब भी यूजर्स इनको पहनना स्टार्ट करते हैं, उसके पहले ही सारी शर्तों को मानना होता है. इनके मुताबिक,

“कंपनी के पास एआई के साथ आपकी बातचीत की समीक्षा करने का अधिकार सुरक्षित है, जिसमें एआई के साथ आपकी बातचीत या संदेशों की सामग्री शामिल है, और यह समीक्षा स्वचालित या मैन्युअल (मानवीय) हो सकती है.”

मेटा कहता है कि आप ग्लासेज में वो कुछ भी रिकॉर्ड मत करो जो आप AI को इस्तेमाल के लिए और ट्रेनिंग के लिए नहीं देना चाहते. अगर जो आपने इन शर्तों को नहीं माना तो AI वाले फीचर काम ही नहीं करेंगे. माने आपके हाथ बंधे हुए हैं. None Of Your Business की वकील Kleanthi Sardeli ने अखबार को बताया, “एक बार जो आपका डेटा अपलोड हो गया तो फिर आप कुछ नहीं कर सकते.”

आपको लग रहा होगा कि इस पूरे मामले पर मेटा ने कुछ कहा क्या. दो महीने तक जब अखबार उनसे संपर्क करता रहा तो मेटा के प्रवक्ता ने अखबार से कहा, "जब लाइव एआई का उपयोग किया जा रहा होता है, तो हम मेटा एआई की सेवा शर्तों और गोपनीयता नीति के अनुसार उस मीडिया को प्रोसेस करते हैं."

कुछ समझ में आया क्या. नहीं, क्योंकि ऐसे मसलों पर जवाब ऐसे ही मिलते हैं. वैसे आपकी आंखें खोलने के लिए बताते चलें कि साल 2025 में मेटा ने Ray-Ban ग्लासेज के 70 लाख पेयर सेल किए हैं. 23 और 24 की सेल को जोड़कर 20 लाख ज्यादा. माने स्मार्ट ग्लास का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन खतरा उससे भी तेजी से.

Image embed
Ray-Ban ग्लासेज

कभी-कभी लगता है कि किसी प्रोडक्ट का रिव्यू नहीं करके अच्छा किया. खाकसार ने इसको तीन साल पहले कुछ दिनों के लिए पहना था. सवाल तब भी वही था. वैसे इस पूरे मामले पर एक बेहतरीन Documentary यूट्यूब पर उपलब्ध है. आपको देखनी चाहिए. 

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

Advertisement

Advertisement

()