The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Meta has officially launched paid subscriptions for Instagram, Facebook, and WhatsApp

व्हाट्सऐप-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन लॉन्च, अब ऐप चलाने के पैसे पड़ेंगे?

व्हाट्सऐप, इंस्टा और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने तीनों ऐप्स के लिए एक प्लस वर्जन (WhatsApp Plus) लॉन्च किया है. कंपनी ने महीनों पहले ही इसके बारे में बता दिया था. ये एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल है जो अपने साथ कई सारे एक्स्ट्रा फीचर्स लेकर आता है.

Advertisement
pic
28 मई 2026 (पब्लिश्ड: 02:04 PM IST)
Meta has officially launched paid subscriptions for Instagram, Facebook, and WhatsApp
मेटा ने व्हाट्सऐप और इंस्टा जैसे ऐप्स के लिए प्लस वर्जन लॉन्च किया है
Quick AI Highlights
Click here to view more

WhatsApp और Instagram चलाने के लिए पैसे देने पड़ेंगे. Meta ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसका सीधा असर सोशल मीडिया ऐप्स और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने पर पड़ेगा. Meta ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश कर दिया है. अगर ऐसी खबरों और पोस्ट से आपकी सोशल मीडिया फीड भर गई है और आपको चिंता सता रही कि अब बतियाने के लिए और रील्स पर उंगली फिराने के लिए जेब ढीली करना पड़ेगी तो ऐसा कुछ भी नहीं है. WhatsApp, Instagram और फेसबुक चलाने के लिए आपको चवन्नी भी नहीं देनी होगी.

मेटा प्लस वर्जन से आपका कुछ भी माइनस नहीं होगा

व्हाट्सऐप, इंस्टा और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने तीनों ऐप्स के लिए एक प्लस वर्जन लॉन्च किया है. कंपनी ने महीनों पहले ही इसके बारे में बता दिया था. ये एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल है जो अपने साथ कई सारे एक्स्ट्रा फीचर्स लेकर आता है. चैट स्क्रीन को अपने मनमाफिक बनाने के कई ऑप्शन. जैसे प्रीमियम स्टीकर पैक वो भी एनिमेटिड इफेक्ट के साथ. कुल 18 स्टीकर जिसकी मदद से आप ऐप की हरी वाली स्क्रीन से छुटकारा पा सकते हैं. इसके साथ में 14 ऐप आइकन भी मिलेंगे. इसमें मिनमल लुक से लेकर एकदम चमक चांदनी वाले आइकन शामिल हैं.

WABetaInfo के मुताबिक प्लस मॉडल के यूजर्स को एक साथ 20 चैट को पिन करने का ऑप्शन मिलेगा. अभी के नॉर्मल वर्जन में सिर्फ 3 का जुगाड़ है. चैट में आपको सिंगल थीम लगाने का भी ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ में 10 तरह की एक्सक्लूसिव रिंगटोन जैसे Flutter, Tempo, Ripple, Quest, Drum, Murmur, Flux, Meadow, Bubble and Carnival भी मिलेंगी. 

WhatsApp Plus (तस्वीर साभार: WABetaInfo)
WhatsApp Plus (तस्वीर साभार: WABetaInfo)

भारत के लिए अभी कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है मगर व्हाट्सऐप के लिए इसका महीने का सब्सक्रिप्शन 78 रुपये और इंस्टा के लिए 387 रुपये के अल्ले-पल्ले रहने की उम्मीद है. लेकिन जैसा हमने कहा, ये एक एक्स्ट्रा फीचर्स वाली सर्विस है. अगर आपका मन करता है और आपके पैसों को काई लग रही तो ले लीजिए. मेटा की तरफ से इसे सब्सक्राइब करने की कोई बंदिश नहीं है.

आपके ऐप के किसी भी फीचर को इसकी वजह से बंद नहीं किया जाएगा. प्लस वर्जन एक तड़के वाली दाल है. आपने पसंद है तो खाओ वरना पीली दाल भी बढ़िया टेस्ट देती है. 

वीडियो: खर्चा-पानी: एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्स्प्रेस कितनी फ्लाइट्स रद्द करने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()