The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • meta ceo Mark Zuckerberg will step down next year company response

फेसबुक से बाहर होने वाले हैं मार्क जकरबर्ग, कंपनी ने क्या बताया है?

एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी के कुछ इन्वेस्टर्स नाराज हैं.

Advertisement
meta ceo Mark Zuckerberg will step down next year company response
मार्क जकरबर्ग. (फाइल फोटो)
pic
सूर्यकांत मिश्रा
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 08:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) के CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) अगले साल कंपनी छोड़ देंगे! कंपनी को हो रहे घाटे और इन्वेस्टर्स के दबाव के चलते मार्क को अपनी कुर्सी छोड़नी (Meta CEO Mark Zuckerberg Will Step Down) पड़ सकती है. बाजार ऐसी खबरों से इतना गर्म है कि मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन (Andy Stone) को सफाई देनी पड़ी है. आखिर क्या है पूरा मामला और क्या वाकई में मार्क की विदाई का वक्त आ गया है? सबकुछ विस्तार से जानते हैं.

दरअसल ये सारा मामला स्टार्ट हुआ The Leak की एक रिपोर्ट से. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्क अगले साल तक मेटा से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, इसका मार्क के ड्रीम प्रोजेक्ट मेटावर्स (metaverse) पर कोई असर नहीं पड़ेगा. रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी के कुछ इन्वेस्टर्स मार्क के मेटावर्स में इनवेस्टमेंट को दोगुना करने से चिढ़े हुए हैं. रिपोर्ट में मेटा के एक बड़े इन्वेस्टर Brad Gerstner के एक कथित पत्र का भी जिक्र है.

इस बात को तब और बल मिला जब एक बड़े पत्रकार Walter Bloomberg ने इस रिपोर्ट को ट्वीट कर दिया. The Leak की रिपोर्ट के बाहर आते ही मेटा के शेयरों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी भी देखी गई. मामले को तूल पकड़ता देख कंपनी के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने Walter Bloomberg के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 

Image embed
Image embed

खैर, बात जो भी हो. लेकिन इस बात से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है कि मार्क पिछले कुछ महीनों से बहुत प्रेशर में हैं. पिछली दो तिमाही में कंपनी के मुनाफे में कमी आई है. कंपनी ने हाल ही में अपने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए 13 प्रतिशत लोगों को बाहर कर दिया है. मेटावर्स से भी कोई अच्छी खबरें नही आ रही हैं. मेटावर्स पर काम करने वाली Meta's Reality Lab को 2022 की तीसरी तिमाही में 3.7 बिलियन डॉलर बोले तो तीस हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. कंपनी के दोनों प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म से बड़ी चुनौती मिल रही है. इसके चलते इस साल जनवरी में उसके यूजर्स कम हो गए थे. ऐसा कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ था.  

वीडियो: फेसबुक पर एकदम से घट गए यूजर्स, असली वजह ये है?

Advertisement

Advertisement

()