The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • LPG Crises: Gurgaon has become the first city in NCR to get an LPG ATM

नया LPG सिलेंडर चाहिए? इस 'ATM' पर दो मिनट में मिलेगा!

गुरुग्राम के Sector 33 में सेंट्रल पार्क फ्लॉवर वैली में 'LPG ATM' लगाया गया है जहां से महज दो से तीन मिनट में पुराना सिलेंडर देकर नया सिलेंडर लिया जा सकता है. यहां आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना होगा. ओटीपी डालकर और खाली सिलेंडर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट करना होगा. पेमेंट के लिए UPI और डेबिट कार्ड का प्रबंध है.

Advertisement
LPG ATM
LPG ATM
pic
सूर्यकांत मिश्रा
18 मार्च 2026 (अपडेटेड: 18 मार्च 2026, 04:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ATM कब से नहीं गए? काफी टाइम हो गया होगा क्योंकि आजकल तो सब डिजिटल है. UPI से सारा काम हो जाता है तो ATM जाने की जरूरत कम ही होती है. लेकिन जो हम आपसे कहें कि अब 'ATM' चले जाइए क्योंकि वहां LPG सिलेंडर मिलने वाला है तो शायद आपको गप लगेगी. लेकिन ये कोई गप नहीं है. अब ATM से भी LPG मिलने वाली है क्योंकि 'LPG ATM' दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लग गया है.

गुरुग्राम के Sector 33 में सेंट्रल पार्क फ्लॉवर वैली में LPG ATM लगाया गया है जहां से महज दो से तीन मिनट में पुराना सिलेंडर देकर नया सिलेंडर लिया जा सकता है.

कंपोजिट सिलेंडर चाहिए होगा

LPG ATM से गैस लेने के लिए आपको कंपोजिट सिलेंडर (composite cylinder) के साथ भारत गैस के कनेक्शन की जरूरत होगी. घबराने जैसा कछु नहीं है, क्योंकि इसमें भी परंपरागत सिलेंडर की तरह 14 किलो गैस आती है. ये वाला सिलेंडर सामान्य सिलेंडर्स की तुलना में काफी हल्का होता है. परंपरागत सिलेंडर जहां गैस के साथ 32 किलो का होता है, वहीं इसका वजन गैस के साथ महज 15 किलो होता है. इसके कई और फायदे हैं.

Embed

सिलेंडर का कुछ हिस्सा पारदर्शी है. जिसकी वजह से गैस का स्तर भी दिख जाता है. इसी सिलेंडर को लेकर आपको ATM जाना है. यहां आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना होगा. ओटीपी डालकर और खाली सिलेंडर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट करना होगा. पेमेंट के लिए UPI और डेबिट कार्ड का प्रबंध है.

इसके बाद मशीन आपसे खाली वाला सिलेंडर ले लेगी और आपको भरा हुआ मिल जाएगा. मशीन एक बार में 10 सिलेंडर स्टोर कर सकती है. जैसे ही स्टॉक दो होगा, नजदीक का LPG सेंटर उसे वापस भर देगा. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ATM 6 मार्च को लगाया गया है और अभी तक सिर्फ 4 सिलेंडर ही निकाले गए हैं. काहे से किसी को पता ही नहीं है. अब हमने बता दिया है.

इसके पहले आप ATM की तरफ निकलें, कंपोजिट सिलेंडर के कुछ फायदे और जान लीजिए. ये देखने में सुंदर होते हैं और इसमें जंग भी नहीं लगता. मतलब किचन के ऐस्थेटिक का ख्याल भी रखा गया है. आप चाहें तो अपने नॉर्मल सिलेंडर से कंपोजिट सिलेंडर पर शिफ्ट हो सकते हैं. नॉर्मल सिलेंडर जमा करने पर कंपोजिट सिलेंडर का कनेक्शन जारी हो जाएगा. कोई नया कागज-पत्री तो नहीं लगेगा, मगर सिक्योरिटी डिपॉजिट, आम सिलेंडर के कनेक्शन की तुलना में ज्यादा रहेगा.

वीडियो: अली लारीजानी ने अपनी मौत से पहले ट्रंप को क्या धमकी दी थी?

Advertisement

Advertisement

()