किसी भी तरीके से यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं या फिर खबरों पर नजर रखते हैंतो आपने हाल-फिलहाल में एक शब्द "Wordle" जरूर सुना होगा. Wordle दरअसल एक इंग्लिशके शब्दों को गेस करने का गेम है. सब आजकल इसको खेल रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनास्कोर भी डाल रहे हैं. दीवानगी ऐसी कि सर्च इंजन गूगल ने भी इस गेम से जुड़ा एकट्वीट अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था. "Wordle"क्या है? कैसे खेलते हैं? इसके बारे में हम आपको पहले बता चुके हैं."Wordle" की अपनी खासियत है, लेकिन वर्ड पज़ल और शब्द गेस करने का यह अकेला गेम भीनहीं है. गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से लेकर इंटरनेट पर ऐसे गेम्स की भरमार है.हमने भी ऐसे कुछ गेम्स खेले और लेकर आ गए आपके लिए. आपको लगेगा कि जब “Wordle” हैतो फिर क्यों दूसरे गेम्स के बारे में बता रहे हैं हम? तो बात ऐसी है कि गेम भलेशानदार हो लेकिन उसकी अपनी सीमाएं हैं, इसलिए दूसरे गेम्स पर भी नजर डालना बनता है.Wordament अब गेम के बारे में बात करनी हो और माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ा कुछ मिल जाए तोक्या ही कहने. Wordment को डेवलप किया है टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने.ये गेम एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है. Wordment को सिंगल और मल्टीप्लेयर दोनों तरीके से खेल सकते हैं. रियल टाइम में हजारों प्लेयर्स के साथ इस गेमको खेला जा सकता है. गेम के अंदर सैकड़ों पज़ल हैं जिनको सॉल्व करने के लिए कोई समयसीमा नहीं है. आप डेली चैलेंज ले सकते हैं या पूरे महीने खेलकर बैज भी जीत सकतेहैं. अलग-अलग लेवल तो गेम में है ही, साथ में Xbox लाइव का भी सपोर्ट है. Wordmentको मुफ़्त में भी खेला जा सकता है. वैसे आपके पास प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन का भीविकल्प है.WordmentScrabble® GO वर्ड गेम खेलने वाले इस गेम से परिचित होंगे. गूगल प्ले स्टोर और ऐपस्टोर पर 4 से ऊपर की रैंक मिली हुई है Scrabble® GO को. वर्ड गेम के कई फीचर जैसेऑफिशियल स्क्रैबल बोर्ड, कस्टम वर्ड टाइल, स्क्रैबल डिक्शनरी इस गेम में आपकोमिलेगी. अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ इस गेम को खेला जा सकता है. अपनेफ्रेंड को चैलेंज दीजिए या गेम खेलते-खेलते चैट बॉक्स में इमोजी भेजिए. गेम खेलनेके लिए चार मोड डुएलस, वर्ड ड्रॉप, टंबलर और रश भी आपको मिल जाएंगे. Scrabble® GOमें स्क्रैबल लीग भी खेली जा सकती है और इसकी तैयारी के लिए प्रैक्टिस मोड भी है.स्टेटस ट्रैक करने से लेकर लेवल अप करने के फीचर्स तो मौजूद हैं ही.Scrabble® GoWordscapes रोज दस मिनट इस गेम को खेल कर अपने दिमाग को शार्प किया जा सकता है.वर्ड खोजिए या फिर बदलिए जैसा आपका मन करे. गेम खेलते समय स्क्रीन का बैकग्राउंडआखों को सुकून देता है उसको बोनस समझ लीजिए. जैसे-जैसे लेवल अप होता जाएगाबैकग्राउंड और खूबसूरत होता जाएगा. इस गेम में आपको दिमाग लगाने के लिए 6000 सेज्यादा क्रॉसवर्ड पज़ल मौजूद हैं. Wordscapes भी एंड्रॉयड और iOS प्लेटफ़ॉर्म परउपलब्ध है.WordscapesHangman यदि आप ओल्ड स्कूल हैं तो ये गेम आपके लिए है. ओल्ड स्कूल से मतलब गेम केइंटेरफेस से है जिसमें पेन और पेपर पर गेम खेलने जैसा मजा मिलता है. गेम भले पेन औरपेपर वाला फ़ील देता हो लेकिन हर उम्र के लोग खेल सकते हैं. बच्चों को नए वर्ड सीखनाहो या किसी बड़े को अपनी भाषा पर पकड़ देखनी हो, Hangman सबके काम का है. वर्ड को गेसकरने के लिए हिंट भी आपको मिल जाएगा. 2 प्लेयर मोड की वजह से आप दोस्तों और परिवारके सदस्यों के साथ भी दिमाग आजमा सकते हैं. स्वर (vowel) और व्यंजन (consonants)में से किसी एक को चुना जा सकता है वर्ड गेस करने के लिए.HangmanCryptogram नाम पर मत जाइए क्योंकि इस गेम का क्रिप्टो करेंसी से कोई लेना देनानहीं. इस वर्ड गेम की खासियत है इसमें आने वाले मोटिवेशनल कोट्स. हर लेवल क्रॉसहोने पर आपको मिलेगा एक बढ़िया सा संदेश जो आपका मजा करेगा दोगुना. गेम का यूजरइंटेरफेस भी बहुत साफ-सुथरा है. Cryptogram को ऑफलाइन भी खेला जा सकता है.Cryptogramवर्ड गेम बहुत सारे हैं, आपको कौन सा पसंद है वो भी बताइए. अपना स्कोर शेयर करके आपहमें टैग भी कर सकते हैं.