JioPhone Next लॉन्च तो कई महीने पहले ही हो चुका है. अब दिवाली से ठीक पहले इसकीकीमत से भी पर्दा उठ गया है. भारत में स्मार्टफोन मार्केट को पूरी तरह बदल देने केदावे के साथ पेश किए गए इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत रखी गई है 6499 रुपये. दामका खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर कई लोग निराशा जाहिर करने लगे. वैसे देखा जाए तोजियोफोन नेक्स्ट मात्र 1,999 रुपये की डाउनपेमेंट में ही आपका हो जाएगा लेकिन साथमें ईएमआई का चक्कर भी लगेगा. EMI का फंडा समझना जरूरी नया JioPhone Next 4 नवंबरसे उपलब्ध कराया जा रहा है. आप चाहें तो जियोमार्ट डिजिटल रिटेलर के पास जाकर येहैंडसेट खरीद सकते हैं या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आप वेबसाइट पर रजिस्टर करके औरWhatsApp पर सिर्फ़ Hi लिखकर भी रजिस्टर कर सकते है. 7018270182 नंबर है WhatsAppका. यहां रजिस्टर करने के बाद आपको एक कंफर्मेशन आएगा. और उसके बाद जाना होगा Jioमार्ट फोन लेने. जियो ने अपने इस फोन का दाम 6,499 रुपये रखा है. आप चाहें तो एकबार में ही इतने पैसे दे दें. फोन आपका. लेकिन अगर आप एकसाथ पेमेंट नहीं करना चाहतेतो आपके पास 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर इसे ख़रीदने का भी विकल्प है. लेकिनध्यान रखें कि EMI बनवाने के लिए 501 रुपये की प्रोसेसिंग फ़ीस भी लगेगी. बाक़ीपैसा आप कम से कम 300 रुपए प्रति महीने देकर चुका सकते हैं. Jio के ईएमआई प्लान 18और 24 महीनों के हैं. इन प्लान्स के साथ वॉयस और डेटा की भी सुविधा मिलेगी. जियो कीओर से जियोफोन नेक्स्ट खरीदने वालों के लिए ऑलवेज ऑन प्लान, लार्ज प्लान, XL प्लानऔर XXL प्लान हैं. इन प्लान्स में कम से कम 300 रुपये की ईएमआई से लेकर ज्यादा सेज्यादा 600 रुपये प्रति महीने की ईएमआई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे रिएक्टकिया? JioPhone Next के प्राइस का खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनेलगीं. कुछ लोग 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट को लेकर उत्साहित थे. लेकिन कई लोगों नेफोन को महंगा बताते हुए रिएक्ट करना शुरू कर दिया. प्रशांत नाम के यूजर ने इसेनेक्स्ट लेवल ओवरप्राइस्ड करार दिया.Next Level Overpriced 🙄— Prashant Kumar🇮🇳 (@inprashantkumar) October 31, 2021 Overpriced hai bhaimain kharidne ki soch rha tha ab nahi khrid paoonga bht jyada overpriced hai !3500 tak theek tha 4000 bhi hota to socha ja sakta tha — Sgr (@Sgr84689995)October 31, 2021 एक ट्विटर यूज़र ने कहा कि इतने पैसे में तो Samsung और Realme केबहुत से फ़ोन मिल जाएगे. See the price man even Samsung and realme phones arebetter in that price — Aditya Vardhan (@AdityaV18395855) October 31, 2021 कईयूजर्स ने जियोफोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर सवाल उठाए. केतन ने लिखा,2/32 GB! 😅 Its a toy!Minimum 4/64 GB should be there even for basic users as they dont know how tomanage storage.. Lets root it fun, its Snapdragon! 😁 #JioPhoneNext — Ketan(@iketan86) November 1, 2021Jio Phone is not worth it. So far what I have seen in the unboxing videos, thesoftware seems to be laggy and there are many restrictions. (Cannot use anotherSIM and phone can be locked if you do not pay for the recharge)#JioPhoneNext— Varun Malhotra ਵਰੁਨ ਮਲਹੋਤਰਾ। (@malhotravarun78) November 1, 2021 एक नज़रस्पेसिफिकेशंस पर Reliance Jio का यह नया स्मार्टफोन प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम के साथआया है जो एंड्रॉयड पर आधारित होगा. इस ओएस को खासकर भारतीय लोगों की ज़रूरतों औरपसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है. फोन में 5.45 इंच की एचडी स्क्रीन है.हैंडसेट को रफ्तार देने का काम करेगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्यूएम215 चिपसेट.3500mah की बैटरी फोन में जान फूंकेगी. इनबिल्ट स्टोरेज है 32 जीबी. फोटोग्राफ़ी केशौकीनों के लिए जियोफोन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमेंनाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड जैसे लोकप्रिय फ़ीचर मिलेंगे. साथ में होंगे ढेर सारे AR(Augmented Reality) फ़िल्टर्स. फोन का पिछला हिस्सा दानेदार टेक्स्चर वाला है यानीआपको फ़ोन को पकड़ने में आसानी रहेगी. साथ में स्पीकर को भी यहीं जगह मिली है. एकRead Aloud फ़ीचर है जो आपको आपकी पसंद की भाषा में टेक्स्ट को पढ़कर सुनाएगा. गूगलके सारे ऐप्लिकेशन जैसे गूगल सर्च, क्रोम, YouTube और Jio की तरफ़ से मिलने वालेसभी ऐप्लिकेशन फ़ोन में पहले से ही मौजूद रहेंगे.