The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • jio tariff plan trai order jio to stop discriminatory practices

Jio वाले ग्राहकों से ऐसे छिपा रहे थे ये सस्ते प्लान, TRAI ने पकड़ लिया, अब सब बदलेगा

Jio को अपने सभी प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट, ऐप, रिटेल स्टोर पर तमाम किस्म के रिचार्ज से लेकर स्पेशल टैरिफ वाउचर्स को उपलब्ध करवाना होगा. TRAI की यह कार्रवाई अगस्त 2025 में शुरू हुई एक जांच के बाद हुई है, जब Jio ने 1 GB डेटा प्रतिदिन देने वाले कुछ एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान बंद कर दिए थे.

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026, 11:08 AM IST)
jio tariff plan trai order jio to stop discriminatory practices
TRAI का Jio को आदेश
Quick AI Highlights
Click here to view more

अगर आप Jio मोबाइल यूजर हैं और आपको 249 रुपये या 199 रुपये महीने वाले रिचार्ज प्लान MyJio ऐप पर नहीं मिल रहे तो आपकी टेंशन दूर हो गई है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने ग्राहकों के हिसाब से देश के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर को अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी टैरिफ प्रेक्टिस को बंद करने के लिए कहा है. बोला है कि इससे पारदर्शिता का उल्लंघन हो रहा है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने Jio को सभी प्लेटफार्मों पर एक जैसे टैरिफ प्लान उपलब्ध करवाने के लिए 14 अप्रैल 2026 का समय दिया है.

Jio को अपने सभी प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट, ऐप, रिटेल स्टोर पर तमाम किस्म के रिचार्ज से लेकर स्पेशल टैरिफ वाउचर्स को उपलब्ध करवाना होगा. TRAI की यह कार्रवाई अगस्त 2025 में शुरू हुई एक जांच के बाद हुई है, जब Jio ने 1 GB डेटा प्रतिदिन देने वाले कुछ एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान बंद कर दिए थे.

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 करोड़ ग्राहकों वाले Jio ने कहा था कि ये प्लान केवल उसके रिटेल स्टोर्स पर ही उपलब्ध होंगे. जांच में ये भी पता चला था कि 249 और 199 मूल्य के विशेष टैरिफ वाउचर (STV) भी केवल जियो स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध थे, जबकि 209 का एसटीवी केवल MyJio मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता था. TRAI के पत्र में, नियामक ने कहा कि इस तरह की सीमित उपलब्धता पारदर्शिता के सिद्धांत का उल्लंघन करती है. 

डिवाइस के हिसाब से रिचार्ज नहीं

नियामक ने जियो के डिवाइस के हिसाब से बनाए गए टैरिफ, स्पेशली जियोफोन और जियोभारत फीचर फोन से जुड़े टैरिफ को भी "भेदभावपूर्ण" बताया. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ये कम लागत वाले 4G डिवाइस विशेष रिचार्ज प्लान के साथ आते हैं जो अन्य स्मार्टफोन यूजर्स को उपलब्ध नहीं हैं. TRAI ने कहा कि इस तरह के प्रतिबंध गैर-भेदभाव के सिद्धांत का उल्लंघन करते हैं और इन्हें हटाया जाना चाहिए. नियामक ने इस सारे प्लान को सभी यूजर्स को उपलब्ध करवाने के लिए कहा है.

TRAI को दिए गए अपने जवाब में, जियो ने तर्क दिया कि 2020 का निर्देश केवल टैरिफ प्रकाशन से संबंधित है और यह निर्धारित नहीं करता कि टैरिफ कैसे या कहां बेचे जाने चाहिए. कंपनी ने यह भी कहा कि कुछ ऑफर्स, जैसे कि पहली बार रिचार्ज और पोस्टपेड प्लान, ऑनलाइन नहीं बेचे जा सकते. हालांकि नियामक ने सारे तर्कों को खारिज किया है STV सहित सभी टैरिफ प्लान सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाने को कहा है.

माने 14 अप्रैल से आपको अपने मोबाइल में ही सारे प्लान नजर आ जाएंगे. 

वीडियो: शशि थरूर और अधीर रंजन चौधरी पर कहां हमला हुआ?

Advertisement

Advertisement

()