एमेजॉन में हो रही है भयंकर छंटनी और जेफ बेजोस कर रहे हैं हजारों करोड़ दान करने की बात!
अगर बेजोस अपनी एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति दान कर दें, तो किसको क्या-क्या मिलेगा?

बड़े लोग बड़ी बातें. बॉलीवुड की एक फिल्म का डायलॉग है, जो दुनिया भर के रईसों पर एकदम सटीक बैठता है. एक तरफ है आम जनता, जिसकी पूरी जेब आधा महीना आते खाली हो जाती है और दूसरी तरफ हैं जेफ बेजोस (Jeff Bezos) जैसे अरबपति. इनकी जेब इतनी भरी हुई है... इतनी भरी हुई है कि उनको चिंता इस बात की है कि आखिर इसको खर्च कहां करें. समझ तो आपको आ ही गया होगा. हम एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस के अपनी पूरी संपत्ति को दान करने के ऐलान पर बात करने वाले हैं.
बीते 12 नवंबर को जेफ बेजोस ने अपनी पार्टनर Lauren Sánchez के साथ CNN से हुई बातचीत में कहा कि वो अपनी पूरी संपत्ति दान करना चाहते हैं. अब संपत्ति कितनी है? सिर्फ 124 बिलियन डॉलर. 124 बिलियन डॉलर मतलब, एक लाख करोड़ रुपये. दान करना तो अच्छी बात है, लेकिन यहां जेफ को एक दुविधा है. उनको ये समझ नहीं आ रहा कि ये दान कैसे किया जाए. हमने सोचा इस अच्छे काम में हम उनकी थोड़ी हेल्प कर देते हैं.
एलन मस्क को दे दोजितना पैसा जेफ दान करने के लिए कह रहे हैं, उतने में मोटा-माटी ढाई बार ट्विटर खरीदा जा सकता है. अगर जेफ इसमें से 44 बिलियन मस्क को दे दें, तो दुनिया का बहुत भला होगा. कैसे? अरे भई, मस्क अब ट्विटर ब्लू इस्तेमाल के लिए पैसे लेने वाले हैं. सुना तो ये भी है कि आप भले ट्विटर ब्लू इस्तेमाल करें या नहीं, कुछ ना कुछ तो आपको देना ही पड़ेगा. ऐसे में जेफ हमारी और आपकी निश्चित तौर पर मदद कर सकते हैं. वैसे इस बात को लेकर जब किसी ने मस्क को ट्विटर पर टैग किया तो उन्होंने जवाब दिया,
एमेजॉन में ही बांट देंहमारा ना सही, अपने कर्मचारियों का ही भला कर दें. खबर है कि एमेजॉन अपने दस हजार कर्मचारियों को निकालने वाला है. अरे जेफ भैया, जब आपके पास बोरा भरकर पैसा है तो किसलिए लोगों को नौकरी से निकालने जा रहे हो? हवाई जहाज का नियम अपनाओ. दूसरों की सहायता से पहले खुद की सहायता. लोगों को निकालो मत, बल्कि उनकी सैलरी बढ़ा दो.
एमेजॉन प्राइम फ्री फॉर ऑलये तो वैसे भी कर देना चाहिए. जब आपको एक लाख करोड़ दान करना है, तो फिर प्राइम के पैसे बंद करो. वैसे एक लाख करोड़ के हिसाब से जोड़ें, तो कई सालों के लिए पूरी दुनिया फ्री में प्राइम का मजा ले सकती है.
कछु नहीं करना तो ये कर लीजिएआज दुनिया-जहान की आबादी हो गई आठ अरब. कुछ नहीं सूझ रहा तो सब में बराबर-बराबर बांट दीजिए. चाहे तो अकाउंट ट्रांसफर कीजिए या फिर UPI कर दीजिए. नहीं करना तो एमेजॉन गिफ्ट कार्ड दे दीजिए. अकाउंट में ट्रांसफर हम कर लेंगे. वैसे ये सारी कयावद उस समय हो रही है, जब कंपनी में छंटनी होने की खबरें हैं. कहीं ये उसको कवर अप करने के लिए तो नहीं?
वीडियो: एमेजॉन फाउंडर जेफ बेजोस का मोबाइल हैक करवाने में सऊदी प्रिंस का हाथ है?

.webp?width=60)

