The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Jack Dorsey says all companies should replace middle managers with AI

AI इन लोगों की नौकरी पक्का खा लेगा... ट्विटर को बनाने वाले ने 'भविष्य' बता दिया

Twitter और Block जैसे ऐप्स के को-फाउंडर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने बताया है कि AI सबसे पहले किसकी जॉब लील जाएगा. ज्ञान दे रहे हैं कि कंपनियों को किसे नौकरी पर नहीं रखना चाहिए.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026, 02:45 PM IST)
After 4,000 layoffs at Block, Jack Dorsey says all companies should replace middle managers with AI
Jack Dorsey का ज्ञान
Quick AI Highlights
Click here to view more

ट्विटर बोले तो एक्स के को-फाउंडर Jack Dorsey एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ सालों पहले Block ऐप बनाया और इस साल की शुरुआत में कंपनी से 4000 कर्मचारी निकाल दिए. अब वो बता रहे हैं कि AI सबसे पहले किसकी जॉब लील जाएगा. ज्ञान दे रहे हैं कि कंपनियों को किसे नौकरी पर नहीं रखना चाहिए. जैक के मुताबिक AI की वजह से मैनेजरों की नौकरी जाएगी. कौन से मैनेजर की.

बीच वाला मरेगा

Jack Dorsey के मुताबिक AI सबसे पहले मिडिल मैनेजर की नौकरी खा जाएगा. हालिया ब्लॉग में उन्होंने तर्क दिया कि बहुत जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्क फोर्स का पार्ट बनने वाला है. उन्होंने तर्क दिया है कि जैसे-जैसे एआई वर्क फोर्स का एक अभिन्न अंग बन जाएगा, कंपनियों को स्थायी मिडिल मैनेजमेंट स्तर की आवश्यकता नहीं होगी. उनका सुझाव है कि एआई समन्वय को बेहतर ढंग से संभाल सकता है, जिससे कारण बिजनेस में मानवीय दखल की जरूरत कम पड़ेगी.

कहने का मतलब लोअर या फ्रन्ट लेवल पर काम करने वालों और टॉप लेवल पर बैठे मैनेजमेंट के बीच जो मैनेजर वाली कड़ी होती है, उसकी जरूरत नहीं रहेगी. डॉर्सी  का कहना है कि लंबे समय से कंपनियां अपने कामों के लिए मिडिल मैनेजर पर निर्भर रही हैं मगर अब ये पोस्ट खत्म हो जाएगी. उनके मुताबिक AI वो सब कर सकता है जो एक मिडिल मैनेजमेंट करता है. जैसे किसी काम का प्रोसेस ट्रेक करना, वर्क फ़्लो समझना और कई सारे कर्मचारियों से बातचीत करके समन्वय स्थापित करना.  

Block एक वित्तीय सर्विस देने वाली कंपनी है
Block एक वित्तीय सर्विस देने वाली कंपनी है

डॉर्सी केवल इस विचार का प्रस्ताव ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि वे इसे अपनी कंपनी में पहले से ही लागू कर रहे हैं. इस साल की शुरुआत में, उनकी कंपनी ब्लॉक ने AI संसाधनों के पुनर्गठन के तहत लगभग 4,000 कर्मचारियों, यानी अपने कुल कर्मचारियों के लगभग 40 प्रतिशत, की छंटनी की घोषणा की थी. उनके मुताबिक ये सब मिडिल मैनेजमेंट वाले लोग थे.

डॉर्सी का कहना है कि मिडिल मैनेजर की जगह कंपनियां तीन प्रकार के कर्मचारियों के साथ काम करेंगी. पहले सिस्टम बनाने वाले व्यक्तिगत योगदानकर्ता (individual contributors), directly responsible individuals (DRIs) माने समस्या के लिए सीधे जिम्मेदार, और "प्लेयर-कोच" जो योगदान देने के साथ-साथ दूसरों का मार्गदर्शन भी करते हैं. उनका कहना है कि उनके Cash App और Square जैसे ऐप इसी सिस्टम पर काम कर रहे हैं.

ठीक बात. अब इत्ते बड़े आदमी ने कहा तो हमने बता दिया. हाल ही में अमेजन ने ऐसे ही कई कर्मचारियों को निकाला और AI को काम पर लगाया. AI ने ऐसे गड़बड़ की है जो आजतक ठीक नहीं हुई है. अब कंपनी AI के काम को मॉनिटर करने के लिए दो मिडिल मैनेजर वापस से रख रही.

रही बात मिडिल वालों के पिसने की तो वो तो जग की रीत है. पिसता तो मिडिल क्लास ही है.  

वीडियो: दिल्ली कैपिटल की इस आईपीएल की पहली जीत, हेड कोच हेमांग बदानी का अहम रोल

Advertisement

Advertisement

()