iPhone 17 की चार्जिंग में बड़ी दिक्कत मिली, फुल डिस्चार्ज मत होने दीजिए गड़बड़ हो जाएगी
iPhone 17 की इस अजीब से बग के बारे में सोशल मीडिया (iPhones 17 turned off how to turn back on) पर कई यूजर्स ने लिखा है. 9To5 मैक जैसी टेक वेबसाइट ने भी इस दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया है. आईफोन 17 सीरीज के तीनों फोन, 17, प्रो, प्रो मैक्स के साथ आईफोन एयर में भी ये दिक्कत आ रही है.

अगर आपके पास iPhone 17 सीरीज का कोई सा भी डिवाइस है तो उसे पूरा डिस्चार्ज मत (iPhones 17 turned off how to turn back on) करना, वरना वो फिर काफी देर तक उठेगा नहीं. बैटरी लेवल जीरो से नीचे आते ही 17 सीरीज के डिवाइस लंबी नींद लेने चले जा रहे हैं. चार्जिंग करने पर स्विच ऑन नहीं हो रहे हैं. घंटों चार्जिंग में लगाकर रखने पर भी कुछ नहीं हो रहा. फोन स्क्रीन पर कोई लो-बैटरी वाला आइकन भी नहीं दिखता. ऐसा लगता है मानो फोन मर चुका हो. हार्डवेयर रीसेट भी कोई काम नहीं कर रहा. फिर क्या काम कर रहा. आप पहले अपना आईफोन चार्ज में लगाओ, फिर बताते हैं.
आईफोन 17 के इस अजीब से बग के बारे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा है. 9To5 मैक जैसी टेक वेबसाइट ने भी इस दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया है. आईफोन 17 सीरीज के तीनों फोन, 17, प्रो, प्रो मैक्स के साथ आईफोन एयर में भी ये दिक्कत आ रही है.
मैगसेफ से चार्ज करना पड़ेगाआईफोन 17 सीरीज के फोन पूरी बैटरी खत्म होने के बाद स्टार्ट होने का नाम नहीं ले रहे हैं. फोन के साथ आई केबल और आईफोन के असली चार्जर से भी बात नहीं बन रही. डेड हुआ आईफोन मैकबुक पर भी नजर नहीं आता है. हालांकि अगर आईफोन को चुंबक वाली मैगसेफ़ चार्जिंग से चार्ज किया जाए तो वो 10-15 मिनट में स्टार्ट हो जाता है. इसके बाद नॉर्मल टाइप-सी केबल से उसे चार्ज किया जा सकता है.
मैगसेफ़ एक वायरलेस चार्जिंग फीचर है जो आईफोन 12 के साथ आना स्टार्ट हुआ था. लेकिन इस किस्म के चार्जर को अलग से खरीदना पड़ता है. अब जो ये आपके पास नहीं है जिसके पूरे चांस हैं तो फिर मुसीबत होगी. वैसे आईफोन को जीरो तक ले जाने के चांस भी पूरे हैं क्योंकि आईफोन की बैटरी 1 फीसदी से जीरो तक जाने में काफी टाइम लेती है. इसलिए कई बार आलस में और कई बार चार्जिंग का जुगाड़ नहीं होने पर आईफोन जीरो तक लुढ़क ही जाता है.
मगर जो आपके पास आईफोन 17 सीरीज का कोई डिवाइस है तो जरा ध्यान से. बैटरी 20 फीसदी पर आते ही चार्जिंग केबल खोंस दीजिए. 20 क्यों भई, अरे दोस्त बैटरी कोई सा भी हो. अगर चार्जिंग 20-80 रखेंगे तो लंबी चलेगी. आजकल तो तकरीबन हर स्मार्टफोन में इसकी लिमिट सेट करने का फीचर होता ही है.
रही बात इस अजीब से बग की तो ऐप्पल इसे फिक्स कर ही देगा.
वीडियो: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बंद! जानें डॉनल्ड ट्रंप ने इस पर क्या बताया?

