The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • iPhone can crash if you type these four characters: new bug found

iPhone की लाइब्रेरी में मिला 'कीड़ा', अगर छेड़ा तो स्क्रीन अकड़ा देगा, जानें फिर करना क्या है

दरअसल iPhone में एक ‘बग’ स्पॉट हुआ है. इस बग की वजह से फोन की स्क्रीन (iPhone crash bug) क्रैश हो रही है. हालांकि ये कीड़ा, मतलब ‘बग’, खुद से आपके आईफोन को नहीं काट रहा है. काफी कन्फ्यूज़िंग हो गया ना. चलिए पकड़ते हैं इस कीड़े को.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2024, 04:38 PM IST)
A recently discovered bug can crash your iPhone's Home Screen with a simple sequence of characters, causing it to freeze and require a restart.
iPhone में कीड़ा आ गया (तस्वीर: Copilot)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कुछ तो हुआ है कुछ हो गया है. शाहरुख खान और प्रीति जिंटा को नहीं और हमारी वेबसाइट को भी नहीं, बल्कि आपके iPhone को. सच्ची में कुछ हो गया है आईफोन (iPhone crash bug) को. अजीब तरीके से बिहेव कर रहा है. स्क्रीन पर ऐप्स फड़फड़ा रहे हैं तो होम स्क्रीन फ्रीज हो जा रही. फोन वाली भाषा में कहें तो होम स्क्रीन क्रैश होकर unresponsive हो जा रही. फिर कछु कर लो, सब डिब्बा गुल. थक हार कर आईफोन रीस्टार्ट करना पड़ रहा. इतना पढ़ कर आप कहोगे कि क्या दिक्कत है कर लेंगे. मगर वो आईफोन है रे बाबा. इसलिए पूरा मामला जान लो.

दरअसल iPhone में एक ‘बग’ स्पॉट हुआ है. इस बग की वजह से फोन की स्क्रीन क्रैश हो रही है. हालांकि ये ‘कीड़ा’, बोले तो बग खुद से आपके आईफोन को नहीं काट रहा है. चलिए पकड़ते हैं इस कीड़े को.

iPhone में नया 'कीड़ा'

आगे बढ़ने से पहले एक चेतावनी. ये एक बग है मतलब आईफोन में मिली एक दिक्कत जिसे एक रिसर्चर ने ढूंढा है. इसलिए इसको अपने फोन में ट्राई नहीं करना है. अगर कर रहे तो अपनी रिस्क पर. फिर मत कहना कि हमने बताया नहीं. बोले तो ‘सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है’ वाला मामला. सोशल मीडिया पर इस बग को पोस्ट किया गया है. इसके मुताबिक आईफोन की ऐप लाइब्रेरी में "::" टाइप करके ही होम स्क्रीन जिगल-जिगल करने लगती है. मतलब ऐप आइकन हिलने लगते हैं, जैसे होम स्क्रीन पर किसी ऐप को इधर-उधर सरकाते या डिलीट करते समय होता है.

दिक्कत ये है कि इसके बाद और कछु नहीं होता. इससे बाहर निकलने का एक ही उपाय है. आईफोन को रीस्टार्ट किया जाए. वैसे अभी ये भी पता नहीं चला है कि ये बग और भी कुछ गड़बड़ करता है. हमने एक बार टाइप करके देखा तो एक आईफोन में तो कुछ नहीं हुआ. लेकिन दूसरे आईफोन में स्क्रीन फ्रीज हो गई. क्योंकि स्क्रीन फ्रीज हो गई तो फिर मजबूरन रीस्टार्ट मारना पड़ा. अब आईफोन ठहरा आईफोन तो ये काम कौन सा आसानी से हो पाता है. इसलिए जान लीजिए कि करना क्या होगा.

# साइड वाले बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ प्रेस कीजिए.

# इसके बाद 30 सेकंड का वेट कीजिए.

# इसके बाद आईफोन स्विच ऑफ हो जाएगा.

# पावर बटन को प्रेस करके फिर से ऑन कर लीजिए.

वैसे ये सब करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि कीड़े को काटने का निमंत्रण क्यों ही देना. हां आपके किसी दोस्त, यार, मित्र, सखा, बंधु ने ऐसा कुछ किया हो तो उसको बोलिए… भईया रीस्टार्ट मार लो.  

वीडियो: क्या ED वाले खोल ही लेंगे अरविंद केजरीवाल का iPhone?

Advertisement

Advertisement

()