The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • iPhone 17 is the best-selling smartphone in the world in early 2026

iPhone 17 का छप्पर फाड़ प्रदर्शन, सबसे ज्यादा बिका, पर Redmi वाले लिस्ट देख ज्यादा खुश होंगे

सितंबर 2025 में जब आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हुई तो सभी का फोकस सिर्फ और सिर्फ ऑरेंज (Cosmic Orange) कलर वाली आईफोन 17 प्रो सीरीज पर था. पतलू iPhone Air ने भी खूब ध्यान खींचा और आईफोन 17 बेचारा जैसा रह गया. मगर अब...

Advertisement
pic
6 मई 2026 (अपडेटेड: 6 मई 2026, 09:34 AM IST)
iPhone 17 is the best-selling smartphone in the world in early 2026
iPhone 17 का जलवा है
Quick AI Highlights
Click here to view more

सबसे पहले तो अपन अपनी तारीफ करेंगे क्योंकि हम जो पहले दिन से कह रहे, वही हो रहा है. iPhone 17 दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस है. साल की पहली तिमाही में दुनिया जहान में जितने फोन बिके, उसका 6 फीसदी आईफोन 17 है. टॉप 10 की लिस्ट में टॉप 3 में आईफोन 17 सीरीज के डिवाइस हैं और सैमसंग के 5 लेकिन कंपनी की अल्ट्रा सीरीज टॉप 10 में नहीं है. ऐप्पल और सैमसंग के दबदबे के बीच 10वें नंबर पर Redmi A5 भी है. अरे-अरे, हम क्या खबर बताने लगे. हमें तो अपनी तारीफ करना है.

सितंबर 2025 में जब आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हुई तो सभी का फोकस सिर्फ और सिर्फ ऑरेंज (Cosmic Orange) कलर वाली आईफोन 17 प्रो सीरीज पर था. पतलू iPhone Air ने भी खूब ध्यान खींचा और आईफोन 17 बेचारा जैसा रह गया. मगर अब...

iPhone 17 छुपा रुस्तम निकला

काउंटर पॉइंट रिसर्च ने पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है. आईफोन 17 टॉप पर है. 17 प्रो मैक्स दूसरे नंबर पर और प्रो तीसरे नंबर पर है. सैमसंग गैलक्सी A सीरीज के डिवाइस भी खूब बिक रहे. दिलचस्प बात ये है कि आईफोन 16 भी टॉप 5 में है. Redmi A5 दसवें नंबर पर है जिसको देखकर शाओमी जरूर बहुत खुश होगी क्योंकि उनका मामला तकरीबन दो साल से गड़बड़ चल रहा है. लिस्ट से इतर बात करते हैं कि आईफोन 17 में क्या खास है.

ये भी पढ़ें: ब्लैक में बिकते थे Xiaomi के स्मार्टफोन, अब लिवाल को तरस रही कंपनी, कैसे हो गई ऐसी गत?

iPhone 17
iPhone 17

आईफोन 17, आईफोन की बेस सीरीज का पैसा वसूल फोन है. ऐप्पल ने इसमें 120 हर्ट्ज का डिस्प्ले देकर सालों से चली आ रही बहस को खत्म कर दिया. माने अब सिर्फ बेहतर डिस्प्ले के लिए प्रो सीरीज लेने की जरूरत नहीं. सेल्फ़ी के लिए नया सेंटर स्टेज कैमरा भी है और 256 जीबी स्टोरेज भी. वीडियो क्वालिटी की चर्चा करने की जरूरत नहीं क्योंकि वहां आईफोन सबसे मीलों आगे हैं. आप चाहे नॉर्मल यूजर हों या क्रिएटर, इस बेस मॉडल से आपका काम दौड़ जाएगा. 80 हजार में आपके पास सारे काम करने वाला आईफोन है. हां, जो आप कोई प्रो लेवल के वीडियो व्लॉगर या फोटोग्राफर हैं तो फिर आप प्रो सीरीज का रुख कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Amazon Great Summer Sale 2026 से लेना है फोन? अपने लिए बजट में बेस्ट ऑप्शन जान लें

हम भी पहले दिन से यही कह रहे. आईफोन लेना तो बिना दिमाग लगाए 17 ले लो और पांच साल के लिए चिंता मुक्त हो जाओ. वैसे लिस्ट में गैलक्सी अल्ट्रा नहीं होना आपको चौंकाने वाला लगेगा, मगर हमें नहीं. हम तो इसके बारे में कब का बता चुके. लिंक ये रही. वैसे फिर से कह देते हैं. iPhone 17, ऐप्पल का सबसे पैसा वसूल फोन है. ऐप्पल का, पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम का नहीं. एंड्रॉयड में कई खिलाड़ी बहुत आगे निकल चुके हैं.

वीडियो: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने अखिलेश, केजरीवाल का नाम क्यों लिया?

Advertisement

Advertisement

()