The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • instagram lets users download Reels from public accounts; check how

Instagram नया फीचर लाया है, एक बार में सबकी समस्या का समाधान

इंस्टा के सीईओ Adam Mosseri ने अपने इंस्टा चैनल पर फीचर के लॉन्च की घोषणा की. फीचर के आने से जहां आम यूजर्स की समस्या का समाधान तो हो ही गया है, क्रिएटर की बड़ी दिक्कत भी दूर हो जाएगी.

Advertisement
pic
23 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2023, 03:34 PM IST)
Meta-owned Instagram rolled out Reels downloading feature from public accounts. Instagram Head, Adam Mosseri, on his broadcast channel, announced that users will be allowed to save reels created by public accounts to their camera roll. Users can Tap on the Share icon on a Reel and choose the Download option to view it in your gallery.
इंस्टा का नया फीचर
Quick AI Highlights
Click here to view more

Instagram पर कोई रील देखी और बढ़िया लग गई. फिर से देखने का मन हुआ लेकिन डाउनलोड करने का कोई आधिकारिक जुगाड़ नहीं. मतलब परेशानी का सबब. दूसरी तरफ आप एक क्रिएटर हैं और इस बात से परेशान हैं कि कोई भी आपकी रील डाउनलोड करके अपनी पोस्ट में लगा देता है. पहली लाइन दूसरी लाइन से कनेक्ट नहीं लग रही होगी आपको. ठीक बात है क्योंकि जहां इंस्टा रील को आधिकारिक रूप से डाउनलोड करने का कोई जुगाड़ नहीं, वहीं जुगाड़ से डाउनलोड करने वाले थर्ड पार्टी ऐप्स की भी कोई कमी नहीं. लेकिन अब दोनों की दिक्कत दूर हो गई है. क्योंकि,

मेटा के मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम ने रील को डाउनलोड करने का फीचर रोलआउट कर दिया है. इस फीचर के आने से जहां आम यूजर सीधे इंस्टा ऐप से रील डाउनलोड कर सकेंगे, साथ ही क्रिएटर की बड़ी दिक्कत दूर हो जाएगी.

इंस्टा के बॉस ने किया फीचर का ऐलान

इंस्टा के सीईओ Adam Mosseri ने अपने इंस्टा चैनल पर फीचर के लॉन्च की घोषणा की. एडम के मुताबिक इंस्टा यूजर पब्लिक अकाउंट से पोस्ट की गई रील को अब अपने स्मार्टफोन की फोटो गैलरी या कैमरा ऐप में डाउनलोड कर पाएंगे. मतलब अब यूजर को थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं. डाउनलोड हुई रील में क्रिएटर का वाटरमार्क होगा मतलब इंस्टा आइडी का ठप्पा लगा होगा. इसका मतलब अगर रील आगे पोस्ट की गई तो ओरिजनल आईडी साफ नजर आएगा.

instagram_lets_users_download_reels_from_public_accounts
 

रील डाउनलोड करने के लिए यूजर को शेयर आइकन पर क्लिक करना होगा. ऐसा करते ही डाउनलोड का ऑप्शन नजर या जाएगा. हालांकि इंस्टा ने रील सेव करने का फीचर जरूर दे दिया है लेकिन सब खुला खेल फर्रूखाबादी नहीं है. कहने का मतलब क्रिएटर से लेकर हर इंस्टा यूजर को इस बात का कंट्रोल मिलेगा कि उसकी रील डाउनलोड हो या नहीं. माने कि अगर अकाउंट ने डाउनलोड का फीचर ऑफ कर रखा है तो फिर उस रील को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. ऐसे में पुराना वाला तरीका काम आएगा. सेव करके इंस्टा ऐप के अंदर देखने का. वैसे नया फीचर प्राइवेट अकाउंट पर काम नहीं करेगा.  

अगर नया फीचर आपके स्मार्टफोन में दिख रहा तो ऐप को अपडेट कर लीजिए और फिर Lallantop की जो रील आपको पसंद आए उसको अपने फोन में डाउनलोड कर लीजिए. 

वीडियो: लल्लन टेक: वाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक में बग पता करने पर लाखों का इनाम

Advertisement

Advertisement

()