IMDb की वेबसाइट पर प्ले लगाकर फिल्म देख ली, अब बड़े स्कैम के लिए तैयार रहिए!
IMDb से कोई सी भी फिल्म या वेबसीरीज देखने वाले जुगाड़ (iMDb movies trick) से आपने टाइटल 'Play' कर लिया है तो अब अब स्कैम के लिए तैयार रहिए. वेबसाइट के आगे प्ले लिखकर जैसे ही आप कुछ भी प्ले कर रहे हैं, आप अनजाने में एक फर्जी वेबसाइट में घुस जा रहे हैं.

IMDb से कोई सी भी फिल्म या वेबसीरीज देखने वाला जुगाड़ (iMDb movies trick) वीडियो आपने देख लिया होगा. और क्या, तुम्हारे भरोसे बैठे हैं क्या? अगर तुम नहीं बताओगे तो क्या हमको पता नहीं चलेगा. धरे रहो तुम अपने टेक टिप्स अपने पास. काम की चीज तो बताओगे नहीं. हमें पता है, पहली लाइन पढ़ते ही ऐसे सारे विचार आपके दिमाग में आए होंगे. ठीक बात, मगर पहले बताओ तो कि आपने फिल्म देखने वाला जुगाड़ आजमाया ना. हां भाई बिल्कुल. बढ़िया अब स्कैम के लिए तैयार रहिए. कैसा स्कैम. हमने तो कुछ किया ही नहीं. बताते हैं-बताते हैं लेकिन पहले जरा जुगाड़ को जान लेते हैं.
मुफ़्त में मूवी देखने का जुगाड़जुगाड़ बताने से पहले ये जान लीजिए कि इसका इस्तेमाल नहीं करना है. हम तो इसलिए बता रहे कि ताकि आपको स्कैम से बचा सकें. कुछ दिनों से कई रील वायरल हैं जिसमें IMDb की वेबसाइट से फ्री में कुछ भी देखने का जुगाड़ बताया जा रहा है. इसमें IMDb की वेबसाइट www.imdb.com पर जिस भी टाइटल को देखना है उसके आगे www.playimdb.com लिख दो. कमाल की बात है कि ये जुगाड़ काम करता है और टाइटल वाकई में प्ले होने लगता है. लेकिन आपको इस जुगाड़ से एकदम प्ले नहीं करना है.
फर्जी वेबसाइट पर कूदी मारे हैं आपवेबसाइट के आगे प्ले लिखकर जैसे ही आप कुछ भी प्ले कर रहे हैं, आप अनजाने में एक फर्जी वेबसाइट में घुस जा रहे हैं. अब ऐसी किसी वेबसाइट को आपने अपने मोबाइल और लैपटॉप का एक्सेस खुद से दे दिया है तो सोच लीजिए क्या-क्या हो सकता है. आपका सिस्टम हैक हो सकता है. वायरस, मालवेयर, स्पाईवेयर, रैंसमवेयर आपके सिस्टम में घुस सकता है. एक लाइन में कहें तो ऐसी फर्जी वेबसाइट से प्ले करने के बाद आपके साथ जो होगा, वो मंजूरे-ए-ठग होगा.
पता है आप कहोगे कि अभी तलक ऐसा कुछ हुआ नहीं. हम क्रोम की जगह ब्रेव या सोल ब्राउजर इस्तेमाल कर लेंगे. ऐसे कोई मालवेयर सिस्टम में घुसता तो सारे सिस्टम ठगों के कब्जे में होंगे. तुमको पक्का IMDb वालों ने ये ज्ञान दिया होगा. दोस्त, ऐसे ही वेबसाइट के यूआरएल से खेल करके तमाम फ्रॉड किए जाते हैं. बैंकिंग वेबसाइट के साथ तो ऐसा होना नॉर्मल है. Trakintech जैसे बड़े एक्सपर्ट भी ऐसी वेबसाइट से दूर रहने की सलाह दे रहे. हमने भी आपको बता दिया ताकि आप ये ना कहें कि बताया नहीं.
वीडियो: बंगाल चुनाव: SIR में कटे 12.9 लाख नाम,EC की सप्लीमेंट्री लिस्ट में जुड़े सिर्फ़ 1468

