जीमेल का नया 'पासवर्ड फीचर' क्या है, जिससे आपका ईमेल कोई और छू नहीं पाएगा!
जीमेल एसएमएस के जरिए करेगा कमाल...

ईमेल आज की तारीख में कम्युनिकेशन के सबसे बड़े साधन में से एक है. लेकिन मेल भेजते समय मन में इसके डिटेल लीक होने की टेंशन भी होती है. हमारी इस वाजिब चिंता का इलाज जीमेल के पास है. जीमेल में एक फीचर है (Gmail's confidential mode) जिससे आप अपने मेल को पासवर्ड लॉक कर सकते हैं. इसके बाद मेल बिना पासवर्ड के खुलेगा ही नहीं. साथ में कई और सिक्योरिटी की परतें भी ऐड हो जाएंगी. मेल में ये ताला लगेगा कैसे, वो समझते हैं.
Gmail's confidential modeबैंक और क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट से लेकर दूसरी कई फ़ाइलों में आपने पासवर्ड प्रोटेक्शन का फीचर देखा होगा. पीडीएफ़ फ़ाइल को पासवर्ड से लॉक किया जाता है और पासवर्ड से जुड़े हिंट भी मेल के साथ भेजे जाते हैं. पीडीएफ़ लॉक फीचर तो बहुत पुराना है. Adobe से लेकर दूसरे पीडीएफ़ ऐप्स में ये फीचर इनबिल्ड होता है. फ़ाइल तो लॉक हो गई लेकिन मेल का क्या करेंगे? ये रहे स्टेप-
# जीमेल ओपन कीजिए और "Compose" पर क्लिक कीजिए
# विंडो में कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे जिसमें एक ताले का आइकन भी होगा. "Turn on confidential mode" को इनेबल कीजिए

# ईमेल की एक्सपायरी डेट चुन लीजिए.
# आप एक दिन से लेकर पांच साल का समय तय कर सकते हैं.
# एसएमएस पासवर्ड का ऑप्शन सामने नजर आएगा. ये ऑप्शन सेलेक्ट करना जरूरी है.

# अच्छी बात ये है कि पासवर्ड गूगल का सिस्टम ही जनरेट करेगा. माने कि 12345 और Loveu84 जैसे पासवर्ड से भी छुट्टी मिलेगी
# पासवर्ड शेयर करने के लिए ईमेल रिसीव करने वाले का मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए.
तो ये पढ़कर एक चीज तो समझ आ गई होगी. प्रोटेक्शन एसएमएस वाला होगा. इतना ही नहीं पासवर्ड के साथ कई और फीचर भी इनेबल हो जाते हैं. जैसे कि ऐसे मेल को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता है. कॉपी करना, प्रिन्ट करना और मेल डाउनलोड करना भी संभव नहीं है. तो आगे से कभी भी आपको कोई निजी जानकारी भेजना हो तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इस ताले की भी एक जुगाड़ वाली चाबी होती है. कहने का मतलब मेल ओपन है तो सामने वाला उसका स्क्रीनशॉट ले सकता है. तो इससे बचने के लिए आपको खुद ही जुगाड़ करना होगा.
वीडियो: इन तरीकों से जीमेल को बिना इंटरनेट कर पाएंगे एक्सेस, बैकअप लेने का भी सीधा जुगाड़ है

.webp?width=60)

