त्योहार चल रहे हैं. जश्न तो बनता है. और खूब जमकर फोटो भी खिचाएंगे. लेकिन जब बातआएगी फोटो को दूसरों को भेजने कि तो बस यहीं आप मार खा जाएंगे. यार ये तो तुकबंदीहो गई! खैर, अभी बात WhatsApp की जो है तो हम सबका दुलारा, लेकिन जब फोटो भेजने किबात आती है तो मुआ भांजी मार जाता है. ग्रुप के साथ या बढ़िया से तैयार होकर कितनीही मेहनत से सेल्फ़ी ले लो, WhatsApp ने सारी मेहनत पर कोल्ड ड्रिंक डालकर भेजनी तोसिकोड़कर ही है. मतलब फोटो का रेज़ोल्यूशन कम कर देना है. अब बचे बाकी तरीके जैसेईमेल, गूगल ड्राइव. लेकिन वो कहां रोज-रोज काम आने वाले, तो क्यूं न कुछ ऐसा कियाजाए कि WhatsApp से ही हम असली रेजोल्यूशन वाली फोटो भेज पाएं. चलिए जुगाड़ बतातेहैं आपको .WHATSAPP सेटिंग्स बदल करसेटिंग्स मे जाइए. यहां पर स्टोरेज और डेटा का विकल्प दिखेगा. नीचे जाने पर मिलेगाफोटो अपलोड क्वालिटी. अंदर आपको तीन विकल्प नज़र आएंगे. आपको बेस्ट क्वालिटी वालेको चालू कर लेना है. क्यूंकि पहले से तो ऑटो का विकल्प WhatsApp ने दिया होता है.अब आप मजे से भेजिए बढ़िया फोटो.डॉक्यूमेंट के तौर परपुराना तरीका हो गया है, लेकिन है काम का. आप जैसे अभी फोटो पर क्लिक करके उसकोभेजते हैं, उसकी जगह डॉक्यूमेंट सेलेक्ट कीजिए. आप फोन के फ़ाइल्स वाले सेक्शन मेपहुंच जाएंगे. यहां से आपको जिस फोटो को भेजना है उसको क्लिक कीजिए और हो गया काम.असली फोटो पहुंच जाएगा, बिना कोई समझौता.IPHONE वालों के लिएआईफोन दिखाकर इतराने वालो, उसमें तो फ़ाइल्स जैसा कुछ होता नहीं. तो फिर क्या कियाजाए? जुगाड़ नंबर एक, जो ऊपर बताया है वो कर लीजिए. सेटिंग्स मे आपको स्टोरेज औरडेटा के अंदर मीडिया अपलोड दिखेगा. एकदम सबसे नीचे, इधर बेस्ट क्वालिटी पर क्लिककरके आपका काम बन जाएगा .ICLOUD फ़ाइल्सथोड़ा उबाऊ और लंबा तरीका है, लेकिन है ये भी बहुत काम का. सबसे पहले आईफोन के फोटोऐप में जाकर उस फोटो को सेलेक्ट कीजिए जिसको आप भेजना चाहते हैं. नीचे की तरफ एकपॉप अप आएगा सन्न से, आपको यहां शेयर पर क्लिक करना है. तमाम कुछ दिखेगा, लेकिनआपको जाना है सेव फ़ाइल्स पर. क्लिक करते ही आपकी आईक्लाउड ड्राइव खुल जाएगी और आपकोसेव कर लेना है. अब तो सब पहले जैसा ही है. चैट में आपको प्लस पर क्लिक करना है औरडॉक्यूमेंट पर जाना है जहां पर आईक्लाउड ड्राइव से आपको अपना सेव किया फोटो लेना हैऔर भेज देना है. पूरा बोले तो एकदम असली वाला पहुंच जाएगा सामने वाले के पास. ऊपरबताए गए सारे जुगाड़ दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से काम करते हैं. फिर चाहे आपके पासएंड्रॉयड हैंडसेट हो या आईफोन, बस सेटिंग्स को दुरुस्त करना होगा.