The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • how to record whatsapp audio and video coll cube call app

WhatsApp पर भद्दे और फ्रॉड कॉल्स आते हैं तो इस तरीके से सबक सिखा सकते हैं!

ऐप में कोई जुगाड़ भले ना हो, लेकिन हमारे पास है.

Advertisement
how to record whatsapp audio and video coll cube call app
वॉट्सऐप. (सांकेतिक फोटो.)
pic
सूर्यकांत मिश्रा
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 05:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कॉल रिकॉर्डिंग. वैसे तो स्मार्टफोन के इस फीचर पर यूजर्स की निजता के साथ खिलवाड़ करने के आरोप गाहे-बगाहे लगते रहते हैं. फीचर है, तो इस्तेमाल होता है. नॉर्मल कॉल के लिए तो जुगाड़ भी है. लेकिन इंटरनेट कॉलिंग का जैसे वॉट्सऐप (WhatsApp) का क्या? देश में इंटरनेट डेटा लोगों की जेब के अंदर है, ऐसे में मैसेजिंग ऐप्स से कॉल्स आजकल आम बात हो गई है. इसी के साथ नजर में आने लगे हैं फ्रॉड से लेकर दूसरे कई मामले. तब कई बार वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करना जरूरी हो जाता है. अब वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) तो ऐप में ऐसा कोई जुगाड़ देती नहीं. लेकिन आप ऐसा कर सकते हैं. कैसे, चलिए हम बताते हैं.

वॉट्सऐप कॉल कई किस्म के फर्जी कॉल से लेकर गाली-गलौज, छेड़खानी जैसे अपराधों के लिए एक नया जरिया बनकर उभरा है. ऐसे में कॉल रिकॉर्ड करना एक अच्छा तरीका हो सकता है. अब वॉट्सऐप पर कॉल कैसे रिकॉर्ड होगा, उसके पहले एक बेसिक बात आपको बताना बेहद जरूरी है. आईफोन (iPhone) में नॉर्मल कॉल रिकॉर्ड नहीं होता और गूगल (Google) ने भी इसी साल मई से एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम पर थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्ड ऐप्स बंद कर दिए हैं. कहने का मतलब, ये फीचर जब जरूरी हो तभी इस्तेमाल करें. जैसे हमारे डेस्क एडिटर सिद्धांत अक्सर कहते हैं, थोड़ा हल्के हाथ से.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए

# गूगल प्ले स्टोर से Cube Call ऐप डाउनलोड कर लीजिए. 

# ऐप डाउनलोड करने के बाद उसको ओपन कर लीजिए. 

# अब आप वॉट्सऐप कॉल करेंगें, तो आपको वॉटसऐप में Cube Call का Widget दिखेगा. 

# अगर किसी वजह से ये विजिट नजर नहीं आता Cube Call ऐप को एक बार फिर से ओपन कीजिए. 

# ऑप्शन में जाकर VoIP को इनेबल कर दीजिए. 

# कॉल रिकॉर्डिंग स्मार्टफोन की इन्टर्नल मेमोरी में सेव हो जाएगी.

Image embed
क्यूब कॉल
iOS डिवाइस में

# वैसे थोड़ी उबाऊ प्रोसेस है लेकिन है जरूर. 

# सबसे पहले आपको मैकबुक पर Quick Time ऐप डाउनलोड करना होगा. 

# आईफोन को मैकबुक से कनेक्ट करके ऐप ओपन कीजिए.  

# फ़ाइल ऑप्शन में जाकर ऑडियो रिकॉर्ड ऑप्शन इनेबल कीजिए.  

# iPhone में ओके सेलेक्ट करने के बाद Quick Time ऐप में रिकॉर्ड बटन पर क्लिक कीजिए.  

#  iPhone में वॉट्सऐप कॉल करने के बाद ऐड यूजर आइकन पर टैप कीजिए. 

# कॉल रिकॉर्डिंग को आप मैकबुक पर एक्सेस कर पाएंगे. 

वीडियो: क्या है वॉट्सऐप कम्युनिटी फीचर?

Advertisement

Advertisement

()