केबल के सहारे टीवी पर कितने ही प्रोग्राम देख डालिए या फिर मोबाइल पर OTT पर हाथआजमा लीजिए. लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ चीजों को टीवी पर देखने का मन जरूर होताहै. जब कभी कोई YouTube वीडियो या Netflix के कंटेंट को टीवी पर देखना हो तो एक अददस्मार्ट टीवी की जरूरत होती है. वैसे Smart TV कोई नई बात नहीं है. लेकिन हर घर मेंस्मार्ट टीवी होगा, ये जरूरी नहीं है. आज भी घरों में एलईडी और एलसीडी टीवी आसानीसे देखने को मिल जाते हैं. आपके पास स्मार्ट टीवी है तो ठीक है. लेकिन यदि आप आमएलईडी या एलसीडी टीवी पर यूट्यूब या किसी अन्य OTT सर्विस का मजा लेना चाहते हैं तोक्या किया जाए?कुछ तरीके हैं जिनको अपनाकर आप अपने पुराने टीवी को भी स्मार्ट टीवी जैसा बना सकतेहैं. डीटीएच या केबल बॉक्स ये सबसे आसान तरीका है अपने टीवी को स्मार्ट बनाने का.आजकल सभी DTH सर्विस देने वाली कंपनियां ऐसे बॉक्स देती हैं जिनको लगाकर YouTube औरOTT प्लेटफॉर्म को टीवी पर देखा जा सकता है. Airtel Xstream हो या Tata Sky Bingeया, फिर कोई अन्य डीटीएच. सभी के स्मार्ट सेटटॉप बॉक्स आते हैं. केबल सर्विस देनेवाली कंपनियां जैसे Hathway भी इसी तरीके से स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स सर्विस देतीहैं. आप नया डीटीएच कनेक्शन ले सकते हैं या फिर अपने वर्तमान कनेक्शन को अपग्रेडकरा सकते हैं . नए कनेक्शन पर आपको कंपनी के हिसाब से पैसा देना होगा, लेकिनअपग्रेड कराने पर कई बार अच्छे ऑफर भी मिल जाते हैं. एक बात गौर करने वाली है किस्मार्ट बॉक्स के साथ आपको एक वाई-फ़ाई की जरूरत पड़ेगी और आपका पुराना टीवी स्मार्टटीवी में बदल जाएगा.Airtel Xstream BoxJio Fiber वाई-फाई कनेक्शन लेने पर आपको एक वाई-फाई मशीन के साथ सेट टॉप बॉक्स भीमिलता है. स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स से आप टीवी पर फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स भी देखसकते हैं. मज़ेदार बात ये है कि जियो फाइबर प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म कासब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाता है. वैसे ऐप्स के सब्स्क्रिप्शन के लिए ऑफर आपकोहर कंपनी के साथ मिल जाएंगे. गूगल क्रोमकास्ट या एमेज़ॉन फायर स्टिक गूगल क्रोमकास्ट या एमेज़ॉन फायर स्टिक दो नाम सबसे पहले आते हैं किसी भी आम टीवी को स्मार्टटीवी बनाने के लिए. कोई सा भी डिवाइस लेने से पहले इस बात का ध्यान रखिए कि आपकोटीवी पर देखना क्या है. अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो गूगल क्रोम कास्ट लीजिएजिससे आपका फोन एक कंट्रोलर का काम करेगा. आप गूगल क्रोम कास्ट से गूगल टीवी याकहें एंड्रॉयड टीवी का भी मजा ले सकते हैं. आपको सिर्फ एमेजॉन प्राइम और Netflixदेखने में दिलचस्पी है तो फायर स्टिक बढ़िया रहेगा. यदि आप iPhone यूज करते हैं औरऐप्पल टीवी भी यूज कर सकते हैं.Google Chromecastआप सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन से मिरर करना चाहते हैं तो क्रोम कास्ट के कई किफायतीऑप्शन भी उपलब्ध हैं. आप इनको टीवी के HDMI पोर्ट में लगाकर अपने स्मार्टफोन सेमिरर कर सकते हैं. कई ऐप्स जैसे VLC मीडिया प्लेयर और नेटफ्लेक्स को मोबाइल से टीवीपर मिरर किया जा सकता है. डॉन्गल या स्टिक दो तरीके की आती हैं, पहली वो जिसको टीवीके यूसबी पोर्ट में लगाया जा सकता है और दूसरी जिसको आपको वॉल एडॉप्टर के साथ लगानापड़ेगा पॉवर देने के लिए. केबल ये तरीका सस्ता है तो है लेकिन उबाऊ है. आप अपनेमोबाइल के पोर्ट के हिसाब से एचडीएमआई केबल ले सकते हैं. इस तरीके में सबसे बड़ीदिक्कत ये केबल ही है. केबल की वजह से मोबाइल हमेशा टीवी के पास रखना पड़ेगा और टीवीका टेबल या डेस्क भी बिखरा लगेगा सो अलग.