Truecaller, नाम तो सुना होगा. बिल्कुल शाहरुख खान के प्रसिद्ध डायलॉग की तरह,क्योंकि हम सब मोबाइल का इस्तेमाल जो करते हैं. किसी का फोन आपको आया नहीं, या किसीको आपने फोन मिलाया नहीं कि बस स्क्रीन पर पॉप अप आ गया इस ऐप का. कभी कभार तो फोनआए उसके पहले ही स्क्रीन पर दिखने लगता है कि फोन की घंटी टनटनाने वाली है, विशेषकरएंड्रॉयड फोन में. आप सोचते होंगे कि ऐसा Truecaller भैया की कोई उन्नत तकनीक कीवजह से होता है, तो गलतफहमी दूर कर लीजिए. क्योंकि ऐसा सेलफोन नेटवर्क की वजह सेहोता है. वैसे Truecaller आईफोन में भी चलता है, लेकिन स्क्रीन पर कुछ नहीं दिखता,बल्कि आपको अलग से नंबर पर क्लिक करके देखना होता है कि नाम क्या है. खैर हम आजआपको इस बात का ज्ञान बांटने नहीं आए हैं कि Truecaller कैसे काम करता है? कैसे आपअपनी जानकारी अपडेट कर सकते है या कैसे फर्जी कॉल और SMS से आपके मोबाइल के इनबॉक्सको साफ रखता है. क्योंकि हमने इस पर पहले ही विस्तार से बात की है. अब हम आपको येबताएंगे कि आप इस ऐप से कैसे अपना पीछा छुड़ा सकते हैं और कैसे आप अपनी पूरी जन्मकुंडली Truecaller के डेटा बेस से हटा सकते हैं.मन में ये सवाल उठा ना कि ऐसा क्यों करना है!तो हम पहले ही बता देते हैं कि दो वजहें हो सकती हैं. पहली कि आपने गलती से इस ऐपको डाउनलोड कर लिया है और अब आपको लग रहा है कि फ्री फंड में आपकी निजी जानकारीदुनिया जहान में दिख रही है. मतलब आपकी निजता में दखल हो रहा है और अब आपको अपनाफ़ोटो या ईमेल हर किसी से साझा नहीं करना है. दूसरा कारण थोड़ा फनी है, लेकिन आप मेंसे कइयों को इससे दो-चार होना पड़ा होगा. वो है आपके नाम की जगह कोई भलता सा नामलोगों की मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहा होगा. ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे स्पैम वालोंके नाम में वसूली वाला, इसका फोन मत उठाना या प्रेम की दीवानी जैसे नाम आमतौर परTruecaller में दिखते हैं. आप एक कामकाजी आदमी हैं. बढ़िया सी कंपनी में अधिकारीहैं, लेकिन लोगों की मोबाइल स्क्रीन पर नाम आ रहा है...लवरबॉय. कई दफा बड़ी नागवारस्थिति हो जाती है और ऐसा होता है Truecaller के जानकारी जुटाने के तरीके से.Truecaller मोबाइल के एड्रेस बुक से सारे आंकड़े लेता है जिसकी अनुमति हम ऐपइस्तेमाल करने के लिए देते हैं. अब भले आपने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया हो, लेकिनआपके दोस्तों ने किया होगा और आपके सुंदर से नाम की जगह सेव किया होगा...लवरबॉय याइंदौर वाले फूफा. फिर वही स्क्रीन पर दिखने लगता है. दोनों ही परिस्थति में उपाय हैकि अपनी जानकारी को हटा दिया जाए. लेकिन ये उतना आसान भी नहीं है कि फट से दबायाबटन, ऐप डिलीट किया और हो गया. अच्छी खासी प्रक्रिया है जिसके बारे में हम आपकोबताते हैं. 1. यदि आपने ऐप का इस्तेमाल किया है तो आपको इस स्टेप के साथ जाना हीहोगा. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन के Truecaller ऐप में जाइए और बाएं तरफ बिल्कुलऊपर की ओर जो तीन डंडियां दिखेंगी, उन पर क्लिक कीजिए. यहां बहुत से विकल्प आपकोदिख जाएंगे और आपको जाना है सेटिंग्स में. सेटिंग्स में नीचे से दूसरा PrivacyCenter आपका ठिकाना है जिसके अंदर जाने पर Deactivate का विकल्प मिल जाएगा. डियरआईफोन यूजर, आपको ऐप खोलने पर दायीं तरफ सबसे नीचे मोर का विकल्प दिखेगा. वहां सेसेटिंग्स फिर प्राइवेसी सेंटर और Deactivate Account. एक बात का बहुत ध्यान रखिए किजब आप Deactivate करने जाएंगे तो अंदर कीप माय डेटा और डिलीट माय डेटा का विकल्पदिखेगा. और आपको दूसरा वाला चुनना है ताकि एकदम पक्का काम हो जाए. 2. अभी खुश नहों, क्योंकि इतनी मशक्कत के बाद भी Truecaller के भूत ने आपका शरीर छोड़ा है, आपकाघर नहीं. मतलब अभी सिर्फ आपका अकाउंट हटा है ऐप से. अब आपको जाना हैhttps://www.truecaller.com/unlist पर और स्क्रीन पर अपना नंबर देश के कोड के साथडालना है. जैसे इंडिया है तो +9199777XXXXX. Truecaller अपने अंतिम प्रयास में आपसेपूछेगा कि क्यूं जा रहे हो दिल तोड़कर, तो आप पहले से दिख रहे विकल्प चुनिए या कोईऔर वजह बता दीजिए. सारी प्रक्रिया पूरी करके Unlist को जोर से दबा दीजिए तब जाकरकाम पूरा होगा. आपने यदि कभी Truecaller उपयोग नहीं किया और आप अपना नंबर हटानाचाहते हैं तो सीधे दूसरे स्टेप को फॉलो कीजिए. इतना सब करके आप सोच रहे हैं कि आपनेगंगा स्नान कर लिया है. मतलब मुक्ति मिल गई है तो ऐसा पूरी तरह से सही नहीं है. होसकता है आपका नंबर फिर भी दिखता रहे, क्यूंकि दूर वाली मौसी या पड़ोसी चाचा के फोनमें आपका नंबर शोभा बढ़ा रहा हो. ऐसे में सबसे बढ़िया है कि नजर बनाए रखिए औरगाहे-बगाहे किसी और के फोन में अपना नंबर देखते रहिए और जब फुसरत मिले तब पहुंचजाइए https://www.truecaller.com/unlist. क्योंकि भूत आपके घर से गया है, मोहल्लेके बरगद के पेड़ से नहीं.