The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Google confirms Instagram battery drain problem is real

Instagram ने किया ऐसा 'कांड' कि Google को खुद ब्रेकिंग न्यूज देनी पड़ी

Android Smartphone की बैटरी को Anaconda जैसे निगलने वाले ऐप का नाम है instagram. रील का राजा, रॉकेट की रफ्तार से एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी पर हमला कर रहा है. अच्छी बात ये है कि इसका हल भी मिल गया है.

Advertisement
Google confirms that Instagram battery drain you've noticed on your phones is real
आपका पसंदीदा ऐप बैटरी खा रहा है
pic
सूर्यकांत मिश्रा
30 मई 2025 (अपडेटेड: 30 मई 2025, 01:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आपके पास Android स्मार्टफोन है और उसकी बैटरी फुर्र से उड़ जा रही है तो आप अकेले नहीं हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अपनी परेशानी साझा करते रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी 'इंस्टेंट' उड़ रही है. बैटरी उड़ने की खबर गूगल को भी थी. हो भी क्यों न खबर का अड्डा है ही ये प्लेटफॉर्म. अब उसने भी खोज-खबर ली और मान लिया है कि हां भाई कोई तो है जो बैटरी चूस रहा है. चूस नहीं रहा बल्कि निगल रहा है. अच्छी बात है कि इस ऐप का पता भी इंस्टेंट ही चल गया.

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी को Anaconda जैसे निगलने वाले ऐप का नाम है instagram. रील का राजा, रॉकेट की रफ्तार से एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी पर हमला कर रहा है. अच्छी बात ये है कि इसका हल भी मिल गया है. क्या करना है, हम बताते हैं.

इंस्टाग्राम को क्या हुआ है?

कई एंड्रॉयड यूज़र्स के अनुसार, इंस्टाग्राम उनके डिवाइस पर अन्य ऐप्स की तुलना में काफी ज़्यादा बैटरी खपत कर रहा है. माने जितनी देर दूसरे ऐप को चलाने पर बैटरी उड़ती है, उतनी ही देर इंस्टा पर उंगलियां फिराने पर नुकसान ज्यादा हो रहा है. उदाहरण के लिए, सैमसंग गैलेक्सी A53 में इंस्टाग्राम ने 54 मिनट के स्क्रीन-ऑन टाइम के दौरान कुल बैटरी का 12.4 फीसदी इस्तेमाल किया, जबकि 49 मिनट के स्क्रीन-ऑन टाइम के साथ वॉट्सऐप ने केवल 2.4 फीसदी बैटरी का इस्तेमाल किया.

Google confirms Instagram battery drain problem is real
इंस्टाग्राम

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के कर्ताधर्ता गूगल ने जब इसकी छानबीन की तो पता चला वाकई में इंस्टा को कुछ तो हुआ है. इस बीच कई यूजर्स ने बैटरी खत्म होने से बचने के लिए इंस्टाग्राम के पुराने वर्जन को इंस्टॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन पता चला कि उनके फोन गर्म हो रहे हैं. मतलब समस्या ऐप के अभी वाले वर्जन में ही है.

गूगल ने इसके बाद “Battery drain on Android devices,” शीर्षक से एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यूजर्स से इंस्टाग्राम अपडेट करने का आग्रह किया गया है. कंपनी ने कहा, "आज से, Instagram एक अपडेटेड ऐप जारी कर रहा है जो Android डिवाइस पर बैटरी खत्म होने की समस्या को ठीक कर देगा. Instagram ऐप का लेटेस्ट वर्जन (382.0.0.49.84) है.

आप भी प्ले स्टोर में जाकर इंस्टा को अपडेट कर लीजिए फिर मजे से रील-रील खेलते रहिए. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: PoK वापस लाने के लिए सरकार के पास कौन-से विकल्प हैं?

Advertisement

Advertisement

()