इस बात में कोई दो राय नहीं कि अच्छी फ़ोटो वो भी ओरिजनल साइज में सबकी पसंद होतीहै. ओरिजनल साइज या क्वालिटी की फ़ोटो होना अच्छी बात है, लेकिन एक जगह ऐसी भी हैजहां आपके स्मार्टफोन या किसी बढ़िया DSLR कैमरे से ली गई फ़ोटो किसी काम की नहीं. आपसोच में पड़ गए कि ऐसी कौन सी जगह है जहां ओरिजनल साइज की फ़ोटो काम नहीं आती तो हमआपकी दुविधा दूर करते हैं.आपने कभी ना कभी तो ऑनलाइन फॉर्म भरा होगा. आजकल बैंकिंग से लेकर सभी परिक्षाओं केआवेदन ऑनलाइन ही भरे जाते हैं. आपको पासपोर्ट बनवाना हो या वोटर आईडी कार्ड, सभी केलिए ज्यादातर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट करना बहुत आसान भी हैऔर गलतियों की संभावना भी नहीं के बराबर होती है. सब कुछ ठीक है, लेकिन एक जगह आकरआपको परेशानी जरूर हुई होगी वो है इमेज अपलोड करते वक्त. ज्यादातर वेबसाइट सिर्फकेबी (KB) में इमेज अपलोड करने की इजाजत देती हैं.आमतौर पर आपके पास तो होती है बढ़िया सी इमेज और फिर उसको छोटा करना या उसका साइज़ कमकरना एक दर्द हो जाता है. दरअसल अच्छी क्वालिटी की इमेज मतलब ज्यादा पिक्सल. अब यहीज्यादा पिक्सल संबंधित वेबसाइट का बहुत सारा स्पेस भर देते हैं जिससे बचने के लिएवेबसाइट आपको छोटी या बहुत छोटी इमेज अपलोड करके के लिए कहती हैं.जब कभी आपको KB की इमेज चाहिए होती है तो आप आमतौर पर गूगल का रुख करते हैं और फिरकिसी दूसरी वेबसाइट पर जाकर अपनी हाई क्वालिटी इमेज अपलोड करके उसको छोटा करते हैं.सच कहें तो आपको इतना सब करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जिस ब्राउज़र (GoogleChrome) पर आप ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं वहीं से ये काम चुटकियों में हो सकता है.अपने लैपटॉप या पीसी पर क्रोम ओपन कीजिए और सर्च बार में वेबस्टोर (Webstore) टाइपकीजिए. आप https://chrome.google.com/webstore/ भी टाइप कर सकते हैं. इंटर करते हीक्रोम एक्सटेनशन का पेज ओपन हो जाएगा.1. यहां पर "Resizing App" सर्च कीजिए.क्रोम एक्सटेंशन2. अब इस ऐप को "ऐड टू क्रोम" टैप करके क्रोम एक्सटेंशन में जोड़ दीजिए.Resizing App3. क्रोम एक्सटेंशन में "Resizing App" टूल्स ऐड हो जाएगा जिसको सर्च बार के पासदायें कोने से एक्सेस किया जा सकता है.Resizing App At Chrome4. एक्सटेंशन पर क्लिक करते ही प्लस साइन दिखेगा. उस पर टैप करके अपनी इमेज अपलोडकीजिए.Resizing App5. अब आपको जिस भी साइज में उसको चेंज करना है कर सकते हैं ."attachment_374448" align="aligncenter" width="598"