The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Google Ask for Me, a new AI feature that can make calls to local businesses on your behalf

Google का नया प्लान, पानी का ग्लास लाने के अलावा सबकुछ करने की तैयारी कर रहा

Google अपने AI लेवल को ऊपर करने के लिए एक AI-powered फीचर लेकर आ रहा है. Ask for Me नाम का ये फीचर आपकी तरफ से वो कई सारे काम करेगा जिनको करने में आपको कंठाल (आलस) आता है. Ask for Me से पूछकर बताते.

Advertisement
Google's New AI Tool: Google is currently working on a new AI feature, called Ask for me
गूगल का अलादीन का चिराग
pic
सूर्यकांत मिश्रा
31 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 11:59 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिलम से लेकर सीरियल्स में और किताबों से लेकर दादी-नानी के किस्सों में आपने अलादीन के चिराग के बारे में जरूर सुना होगा. जिन्न बाबा को जो बोलो वो बस हुकुम मेरे आका बोलते पूरा हो जाता था. किस्से-कहानियों से इतर ऐसा ही एक आधा-अधूरा सा जिन्न हमारे स्मार्टफोन में भी है. Google Assistant कहते हैं. सॉरी Gemini, नहीं तो गूगल बाबा बुरा मान जाएंगे. गूगल का ये जिन्न हमारे कई काम कर सकता. मसलन अलार्म लगा देगा तो रिमांइडर भी भेज देगा. आजकल तो बाकायदा गप्पें भी लगाता है. मगर अब इसके पूरा जिन्न बनने की बारी आ गई है.

टेक दिग्गज अपने AI लेवल को ऊपर करने के लिए एक AI-powered फीचर लेकर आ रहा है. Ask for Me नाम का ये फीचर आपकी तरफ से वो कई सारे काम करेगा जिनको करने में आपको कंठाल (आलस) आता है. Ask for Me से पूछकर बताते.

गूगल का जिन्न

भले गूगल टेक की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक क्यों नहीं हो. सर्च इंजन की बादशाह क्यों नहीं हो. एंड्रॉयड का सिक्का क्यों नहीं चलता हो. मगर AI के गेम में थोड़ा पीछे है. ChatGPT ने पहले इंट्री मारकर मजमा लूट लिया और फिर उसके बाद तगड़े अपडेट देकर. OpenAI ने जबसे इसके अंदर ऑपरेटर या AI agent इनेबल किया तब से ये चैटबॉट सवाल-जवाब से इतर वीडियो कॉल भी करता है. आपके कहने पर आपके लिए सोच सकता है. हालांकि अभी इसे सिर्फ अमेरिकी बाजार में उतारा गया है वो भी पेड यूजर्स के लिए.

OpenAI
OpenAI

मगर अब गूगल अलग ही लेवल पर खेलने की तैयारी कर रहा है. कंपनी Ask for Me फीचर लेकर आ रही है. आसान भाषा में कहें तो आपका डिजिटल प्रतिनिधि. AI agent है तो 007 कह लीजिए. ये आपके तरफ से आपके लिए कई काम करेगा. मसलन आपको कहीं जाने के लिए ऑटो चाहिए तो ये खुद पता कर देगा कि कौन सी सर्विस सबसे किफायती है. आपके लिए फिलम और ट्रेन की टिकट भी बुक करेगा. बताने की जरूरत नहीं मगर बता देते हैं कि इसके लिए यूजर को अपनी कई सारी निजी जानकारी एजेंट के साथ साझा करना होगी. नाम, पता, मोबाइल, उम्र, जेंडर आदि-अनादि.

इतना ही नहीं जो आपको गाड़ी का टायर बदलना है तो ये आपके आसपास की दुकानों में फोन करके भाव और उपलब्धता की जानकारी भी निकाल देगा. घर के पालतू कुत्ते के जैसे समझ लीजिए. दरवज्जे पर कोई आया तो पहले यही मिलते हैं. अभी ये फीचर टेस्टिंग में है. गूगल सर्च लैब की प्रोडक्ट हेड Rose Yao ने इसके बारे में एक्स पर जानकारी दी है.

Rose Yao
Rose Yao

कंपनी अभी ऑटो शॉप्स और नेल पेंट की दुकानों पर इसका ट्रायल कर रही है. हुकुम मेरे आका का टेम आने वाला है. 

वीडियो: ये हैं 2024 का बेस्ट स्मार्टफोन्स, क्या इस लिस्ट में आपका फोन भी शामिल है?

Advertisement

Advertisement

()