Google ऐप पर सर्च हिस्ट्री से जुड़ा एक नया फीचर आ गया है. अब Android स्मार्टफोनयूजर भी अपनी पिछली 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर पाएंगे. iPhone यूजर्स केलिए ये फीचर पिछले साल जुलाई से ही उपलब्ध था. गूगल ने पिछले साल मई में अपनीडेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस फीचर के बारे में बताया था, लेकिन टेक जगत की यह दिग्गजकंपनी इस फीचर को 2021 के अंत तक एंड्रॉयड स्मार्टफोन में लाने में सफल नहीं होपाई.आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि गूगल ऐप पर सर्च हिस्ट्री डिलीट करने की कई टाइमलाइन पहले से मौजूद हैं. 3 से लेकर 18 महीने और 36 महीने तक की सर्च हिस्ट्री को ऐपसे ऑटो डिलीट किया जा सकता है. आप चाहें तो मैनुअली भी सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकतेहैं. लेकिन पिछली 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री डिलीट (delete the last 15 minutes) करपाना बेहद ही काम का फीचर साबित हो सकता है. एक तो ऐसा करने से बहुत सारी सर्चहिस्ट्री (कम से कम 3 महीने) डिलीट नहीं होगी और दूसरा मैनुअली ऐसा करना आसान भीहोगा. आसान भाषा में कहें तो कोई ऐसी वन टाइम सर्च हिस्ट्री जो आप फिर से यूज नहींकरने वाले या फिर ऐसी सर्च हिस्ट्री जो आपको सेव नहीं करनी है, दोनों परिस्थिति मेंये फीचर काम आएगा.गूगल के प्रवक्ता नेड एड्रियांस ने द वर्जवेबसाइट को बताया कि कंपनी इस फीचर को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के गूगल ऐप पर रोलआउट कररही है. आने वाले कुछ हफ्तों में इस फीचर को सभी लोग इस्तेमाल कर पाएंगे. 15 मिनटकी सर्च हिस्ट्री फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल ऐप को अपडेट करना पड़ेगा.उसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना होगा. Delete last 15 min काऑप्शन यहीं पर नजर आ जाएगा.delete last 15 minutesफिलहाल ये फीचर गूगल के एंड्रॉयड और आईफोन ऐप पर उपलब्ध है, लेकिन गूगल की तरफ सेअभी ये साफ नहीं है कि ये फीचर ऐप के डेस्कटॉप वर्जन पर भी उपलब्ध होगा या नहीं.