The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Flipkart Sasa Lele Sale 2026: iphone order cancellation

Flipkart की सेल में चल रहा खेल! ऑर्डर हो रहे कैंसिल और कैंसिलेशन फीस भी आपके मत्थे

Flipkart Sasa Lele Sale 2026: ई-कॉमर्स पोर्टल की सेल के रुझान आने स्टार्ट हो गए हैं. हर बार की तरह तगड़े ऑफर्स और मोटे डिस्काउंट का झुनझुना तो दिखाया जा रहा, मगर हो वही रहा जो सालों से होता आ रहा है. ऑर्डर आधे रास्ते आकर कैंसिल हो जा रहे हैं. यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी खीज निकाल रहे.

Advertisement
pic
11 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:50 AM IST)
Flipkart Sasa Lele Sale 2026
Flipkart Sasa Lele Sale 2026
Quick AI Highlights
Click here to view more

सूरज पश्चिम से निकल सकता है, मगर Flipkart सेल में झोल नहीं हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. रिवायतन फिर वही हो रहा हो पिछले कई सालों से हो रहा है. फ्लिपकार्ट सेल के ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो रहे हैं. इस बार मौका Flipkart Sasa Lele Sale 2026 का है. ग्राहक बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे कि सेल में स्मार्टफोन पर बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा. मिल भी रहा है लेकिन बस कागजों पर. ऑर्डर होता है फिर कैंसिल हो जाता है. कुछ ऑर्डर में कैंसिलेशन फीस भी ली जाती है.

जैस्मिन गुप्ता नाम के यूजर का पोस्ट देखिए. इन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार आईफोन 17 ऑर्डर किया. दोनों बार उनके अकाउंट से पैसे डेबिट हो गए. इसके बाद फ्लिपकार्ट की तरफ से बिना कोई कारण बताए ऑर्डर कैंसिल कर दिए गए.

Sasa Lele Sale 2026
Sasa Lele Sale 2026

सुनील मान के यूजर ने आईफोन 17 प्रो ऑर्डर किया. पहली बार ऑर्डर करने के 9 घंटे बाद सेलर की तरफ से ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया. उन्होंने दोबारा से ऑर्डर किया और इस बार 10 घंटे बाद उसी सेलर की तरफ से ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया.

Sasa Lele Sale 2026
Sasa Lele Sale 2026

राहुल कोठारी नाम के यूजर के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ. उनके दो आईफोन ऑर्डर कैंसिल कर दिए गए.

Sasa Lele Sale 2026
Sasa Lele Sale 2026

गणेश नायक ने आईफोन 17 ऑर्डर किया जो शिप होने के बाद भी बीच रास्ते कैंसिल कर दिया गया.

Sasa Lele Sale 2026
Sasa Lele Sale 2026

आराध्या नाम की यूजर ने आईफोन 17 प्रो ऑर्डर किया. उनके अकाउंट से पैसे डेबिट हो गए मगर ऑर्डर होल्ड पर चला गया. ना फोन आ रहा ना पैसे. हालांकि पैसे तो आ जाएंगे मगर जब तक आएंगे, तब तक ऑफर निकल चुका होगा.

ये सिर्फ वो केस हैं जहां अभी बिना किसी कारण के ऑर्डर कैंसिल हुए हैं. अभी ऑर्डर डिलीवर होने के बाद बॉक्स के अंदर से साबुन का बट्टा और ईंट निकलना बाकी है. पता है, आप कहोगे कि ये सब तो कोई नया नहीं. क्यों बता रहे. ठीक बात एकदम पुराना है मगर बता इसलिए रहे ताकि आप अपना वक्त बर्बाद नहीं करें.

सेल के नाम पर सिर्फ आपको चूना लगाया जा रहा है. कई किस्म के चार्जेस आपसे लिए जा रहे हैं. ऑफर चार्जेस, डिस्काउंट चार्जेस, बॉक्स पैक करने के चार्जेस सब आपसे वसूले जा रहे हैं. ये चार्जेस भी कोई 5 या 10 रुपये नहीं हैं बल्कि 400-500 रुपये तक जा रहे हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप सेल के मोह में नहीं पड़ें.

Sasa Lele Sale 2026
Sasa Lele Sale 2026

ऑफलाइन मार्केट में भी आपको बढ़िया ऑफर्स और डिस्काउंट मिल जाएंगे. वहां आंखों के सामने डिब्बा ओपन करके सही प्रोडक्ट मिलने का सुख भी मिलेगा. 

वीडियो: अखिलेश ने ममता और स्टालिन की फोटो पोस्ट कर किस पर तंज कसा?

Advertisement

Advertisement

()