The Lallantop
Advertisement

Zomato, Swiggy की 'थाली' में घुसपैठ करेगा Flipkart, दाल गलेगी या जलेगी?

भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बाजार 80 हजार करोड़ रुपये का है. फिलवक्त मार्केट में सिर्फ दो बड़े प्लेयर हैं- Zomato और Swiggy. थोड़ा सा हिस्सा Rapido’s Ownly और ONDC का भी है. माने थाली में खाना परोसने के लिए अभी बहुत जगह है.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2026, 07:17 PM IST)
Flipkart eyes food delivery wars
Flipkart और फूड
Quick AI Highlights
Click here to view more

Flipkart अब आपके पास खाना भी पहुंचाने वाला है. ई-कॉमर्स कंपनी ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Flipkart eyes food delivery wars) में भी उतरने वाली है. वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली Flipkart जल्द ही बेंगलुरू में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकती है. साल के आखिरी में इसे पूरे देश में लॉन्च किया जा सकता है. ई-कॉमर्स पोर्टल इसके लिए अलग से ऐप भी बना सकता है.

लेकिन फ्लिपकार्ट इस इलाके में क्यों आ रहा है?

पैसे का चक्कर बाबू भईया. भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बाजार 80 हजार करोड़ रुपये का है. फिलवक्त मार्केट में सिर्फ दो बड़े प्लेयर हैं- Zomato और Swiggy. थोड़ा सा हिस्सा Rapido’s Ownly और ONDC का भी है. माने थाली में खाना परोसने के लिए अभी बहुत जगह है, जिसमें 'घुसपैठ' Flipkart करेगा.

फ्लिपकार्ट का फूड

ई-कॉमर्स पोर्टल के लिए फास्ट डिलीवरी या 10 मिनट डिलीवरी कोई नया काम नहीं है. कंपनी साल 2024 से 10 मिनट में किराना ऑर्डर पूरे कर रही है. ऑनलाइन फूड में उतरने का यह उसका पहला प्रयास नहीं है. फ्लिपकार्ट ने दो साल पहले भी सरकारी बैकअप वाले Open Network for Digital Commerce (ONDC) के साथ मिलकर खाना खिलाने का सोचा था, मगर वह आइडिया ‘पक’ नहीं पाया.

अब कंपनी फिर से तेजी से बढ़ रहे इस मार्केट में कलछी चलाना चाह रही है. इकोनॉमिक टाइम्स की रपट के मुताबिक पहला निवाला देश की आईटी राजधानी बेंगलुरू को इसी साल मई-जून के महीने में खिलाया जा सकता है. कंपनी इसके लिए अपने 10 मिनट डिलीवरी वाले सेटअप Minutes का सहारा ले सकती है जिसके देश भर में 800 से ज्यादा डार्क स्टोर हैं.

साल 2030 तक ऑनलाइन फूड का बाजार सवा दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. माने अगले 5 सालों में इसमें तीन गुना की बढ़ोतरी होगी. फ्लिपकार्ट थाली के इस बड़े हिस्से में अपनी रोटियां सेकना चाहता है.

ई-कॉमर्स पोर्टल इसी साल अपना आईपीओ भी लेकर आ रहा है. ऐसे में उसको नए कारोबार की जरूरत भी है. हालांकि इस बड़े बाजार का एक और पहलू है. यहां कई लोग अपनी दाल जला' चुके हैं. Uber Eats साल 2020 में अपना कारोबार Zomato को बेचकर बाहर हो गया. 2015 में स्टार्ट हुआ Ola Cafes दो साल बाद 2017 में बंद हो गया. Ola Dash’s की गैस भी साल 2022 में खत्म हो गई थी तो दिग्गज Amazon ने 2019 में फूड डिलीवरी से हाथ खींच लिए थे.

वीडियो: सेहत: एंटीबायोटिक्स से पहले एसिडिटी की दवा खानी चाहिए?

Advertisement

Advertisement

()