The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Flipkart Big Savings Days sale Smartphones Offer Pixel iPhone

फ्लिपकार्ट की सेल में क्या-क्या होगा? बढ़िया वाले स्मार्टफोन कितने सस्ते मिलेंगे?

कई सारे प्रोडक्ट 70 से 80 फीसदी डिसकाउंट पर मिलेंगे.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2023, 05:28 PM IST)
Flipkart's Republic Day sale is here with massive discounts on phones.
नए साल पर फ्लिपकार्ट सेल
Quick AI Highlights
Click here to view more

FlipKart की सेल (Flipkart Big Savings Days sale) एक बार फिर वापस आ गई है. 15 से 20 जनवरी और प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले, यानी 14 जनवरी से एक्सेस मिलेगा. तारीख तो यही होना थी क्योंकि अमेजन की सेल भी इसी समय है. ये सब हमने जल्दी-जल्दी इसलिए बताया क्योंकि इसमें कुछ खास नहीं है. असल मुद्दा तो ये है कि क्या वाकई में आपको कुछ मिलेगा भी या फिर पिछले साल की तरह हाथ आया और मुंह नहीं लगा वाली कहावत फिर से सही हो जाएगी.

पिछले साल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में कितने कांड हुए, वो बताने की जरूरत नहीं है. फिर भी अगर आपको याद ना हो, तो यहां क्लिक करके पढ़ लीजिए. खैर, हम वापस आते हैं अभी वाली सेल पर.

गूगल Pixel 7 और Pixel 7 प्रो 

साल 2022 का सबसे बढ़िया फोन. पैसा वसूल प्रोडक्ट. ऐसा हम नहीं बल्कि टेक दुनिया के दिग्गज कह रहे हैं. अच्छी बात ये कि अब ये स्मार्टफोन्स इंडिया में भी उपलब्ध हैं. आधिकारिक कीमत है 59,999 और 84,999 रुपये. अब गूगल पिक्सल के दीवानों की देश में कोई कमी नहीं है. शानदार जबरदस्त जिंदाबाद टाइप फोटो और स्टॉक एंड्रॉयड. टाइम से नए सॉफ्टवेयर का अपडेट भी. बस कीमत और अच्छी मिल जाए तो मौज पक्की. आने वाली सेल में पिक्सल 7, 47999 रुपये में और प्रो 68999 रुपये में मिल सकता है. कहने का मतलब 12 से 16 हजार तक की बचत.

iPhone की कीमत गिरेगी

अब ऐसा हम नहीं बल्कि ई-कॉमर्स कंपनी का टीजर बोल रहा है. बोले तो  “craziest price drop”. वैसे कीमत तो पिछले साल भी बढ़िया मिल रही थी, वो अलग बात है कि कुछ लोगों को ऑर्डर नहीं मिले. मिले भी तो फोन की जगह साबुन की बट्टी. वैसे इस बार नए लॉन्च हुए iPhone 14 और iPhone 14 प्लस पर डिस्काउंट मिलने वाला है.

सैमसंग से बैठेगा आपका संग

Samsung Galaxy Z Flip 3 भले 2021 का मॉडल है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में रत्ती भर कमी नहीं आई है. तो अगर आपका भी मन है तो बस इंतजार खत्म. बढ़िया डिस्काउंट मिलने के पूरे चांस हैं. इसके साथ Samsung Galaxy S22+ और Galaxy S21 FE 5G भी बढ़िया ऑफर में मिलेंगे.  इसके अलावा मिडरेंज सेगमेंट जैसे Nothing Phone (1) और दूसरे 5G फोन्स पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

फोन से दुकान आगे बढ़ाएं तो फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक, स्मार्ट टीवी, किचन प्रोडक्टस पर 75 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है. बात करें बैंक ऑफर की तो फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट मिलने वाली है. आईसीआईसीआई बैंक और सिटी बैंक के कार्डस पर भी कई सारे ऑफर आपको देखने को मिलेंगे.

आखिर में एक प्रो टिप आपके लिए. सेल के दौरान रोज सुबह आठ बजे, शाम 4 बजे और देर रात 12 बजे नए ऑफर अपडेट होंगे. हैप्पी शॉपिंग 

वीडियो: आईफोन 13 की सेल में क्या कांड हुआ जो फ्लिपकार्ट को मेल कर सफाई देनी पड़ी

Advertisement

Advertisement

()