The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • fake mail of youtube policy change cyber criminals trying to spoof

YouTube लवर्स उसके नाम पर आ रहे पॉलिसी मेल को गलती से भी क्लिक ना करें

यूट्यूब के मेल का खेल.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023, 11:30 PM IST)
Cyber criminals trying to spoof via YouTube: sending a suspicious email regarding a policy change
यूट्यूब के नाम पर फर्जीवाड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

“YouTube ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है. उसकी मोनेटाइजेशन नीतियों में तत्काल प्रभाव से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं.” 

अगर ऐसा कोई मेल आपको यूट्यूब (YouTube Phishing E-mail) की तरफ से आया है तो जरा रुक जाइए. ये एक बहुत बड़ा स्कैम है. आपके इनबॉक्स में आया ये मेल बहुत खतरनाक है और आपका तगड़ा नुकसान करा सकता है. टेक एक्सपर्ट ने इसको लेकर आगाह किया है.

यूट्यूब के मेल का खेल

साइबर अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. लगभग हर रोज उनके जाल में किसी ना किसी के फ़ंसने की खबर आती ही रहती है. अब उनका निशाना बना है यूट्यूब. खबरों के मुताबिक साइबर अपराधियों ने यूट्यूब ऐप के डेटा में सेंधमारी की है. पॉलिसी के नाम पर ईमेल भेजकर कांड करने का पूरा इंतजाम है. फर्जीवाड़े को सबसे पहले स्पॉट किया है जाने माने टेक एक्सपर्ट Kevin Breez ने. उन्होंने ट्विटर पर इसका स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है. केविन ने लिखा,

"ध्यान से, हाईजेकर्स यूट्यूब ईमेल के नाम पर चकमा दे रहें हैं. ये बहुत गंभीर मामला है. इसके झांसे में न आएं."

साइबर अपराधी यूट्यूब के नाम पर भेज रहे मेल में लिख रहे हैं कि इसकी पॉलिसी में बदलाव हो रहा है. ऐसे मेल खासकर उन लोगों को भेजे जा रहे हैं जो इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड करके इनकम जनरेट करते हैं. इन क्रिएटर्स को मोनेटाइजेशन रूल्स में बदलाव का झांसा दिया जा रहा है. मेल में कुछ डॉक्यूमेंट्स और लिंक भी शेयर किए जा रहे हैं. नई पॉलिसी को 7 दिन के अंदर एक्सेप्ट करने के लिए भी कहा जा रहा है.

इतना ही नहीं, इस फर्जीवाड़े को वास्तविक दिखाने के लिए no-reply@youtube.com जैसे असल लगने वाले ईमेल का उपयोग किया जा रहा है. अगर आपको ऐसा कोई मेल आता है तो इससे दूर रहें. मेल आईडी को ब्लॉक करने के साथ डिलीट करना ही ठीक रहेगा.

यूट्यूब ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और यूजर्स के लिए मेसेज दिया है. 

केविन ब्रीज के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यूट्यूब ने लिखा है,

“हमें कुछ ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं जिनमें यूट्यूब ईमेल के नाम पर लोगों को फंसाने का प्रयास हो रहा है. कृपया सावधान रहें और किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें और साथ में कोई डाउनलोड भी नहीं.” 

यूट्यूब ने इसके साथ फिशिंग से बचने के कुछ टिप्स भी साझा किए हैं.

वीडियो: सोशल लिस्ट: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने SBI के कामकाज पर सवाल उठाए लोगों ने Flying Beast को दुःख गिनाए

Advertisement

Advertisement

()