ट्विटर से लोगों को नौकरी से निकालने के लिए लेटर पकड़ाया गया, जानिए क्या लिखा है?
लोग जाते-जाते ट्विटर का स्विच बंद करके चले गए?

जैसे कयास लग रहे थे, एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) में कर्मचारियों की छटनी की प्रोसेस को स्टार्ट कर दिया है. अरबपति कारोबारी ने ट्विटर के टेक ओवर से पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि वो ट्विटर के 75 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकते हैं. कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर यह बताया है कि उनकी नौकरी रहेगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें मेल के जरिए दी जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के सभी कर्मचारियों को शनिवार को ऑफिस आने से मना किया है. अपने मेल के जरिए ट्विटर ने कर्मचारियों से कहा,
इसके साथ ही उनके एक्सेस कार्ड भी अस्थाई तौर से ब्लॉक किए गए हैं. इन्टर्नल मेमो के मुताबिक,
कर्मचारियों को इस बात की हिदायत भी दी गई है कि वो इस प्रोसेस के बारे में प्रेस या सोशल मीडिया में इसके बारे में कोई बात नहीं करें. इसके साथ ही उन्हें यह जानकारी दी है कि उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी केवल मेल से दी जाएगी. अगर किसी ट्विटर इंप्लाई की नौकरी सुरक्षित है तो उसे कंपनी के आधिकारिक ईमेल पर पता चलेगा. वहीं जिन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है, उन्हें उनके पर्सनल ईमेल आईडी के जरिए मैसेज भेजा जाएगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करते साथ ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित सीएफओ नेड सेगल, कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे को पहले ही दिन बाहर कर दिया था. मस्क ने इसके बाद खुद को कंपनी का सीईओ घोषित किया और ट्विटर बोर्ड को भी भंग कर दिया था. कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर पिंक स्लिप पकड़ाने के साथ ही मस्क ने ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर चार्ज करने की बात भी कही है.
खबर लिखे जाने तक दूनिया के कुछ हिस्सों से ट्विटर के डाउन होने की भी खबरें आ रही हैं. कयास लग रहे हैं कि कर्मचारी गए, ट्विटर डाउन हो गया.
वीडियो: ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल की नौकरी किस वजह से चली गई?

.webp?width=60)

