The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • elon musk new private jet is creating havoc in climate twitter employee sacked

ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर मांगे, फिर लोगों को नौकरी से निकाला, और खुद मस्क ने अरबों की चीज खरीद ली

मस्क ने जो खरीदा है, उसको लेकर उनकी बहुत आलोचना हो रही है.

Advertisement
elon musk new private jet is creating havoc in climate
मस्क का नया शौक. (image-pexels)
pic
सूर्यकांत मिश्रा
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 06:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर मतलब 662 रुपये लेने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इससे ट्विटर को हो रहे घाटे को कम करने में मदद मिलेगी. क्या वाकई में ऐसा है? ट्विटर खरीदने के साथ ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने एक और बड़ी खरीदारी की है. कॉर्पोरेट की दुनिया में भले इसकी चर्चा ना हो रही हो, लेकिन क्लाइमेट की खबरों पर नजर रखने वाला एक वर्ग इसको लेकर चिंतित है. आखिर ऐसा क्या ही खरीद लिया मिस्टर मस्क ने? सबकुछ जानते हैं.

मस्क का स्पेस से प्रेम जग जाहिर है. प्रेम इतना की Space X के नाम से कंपनी खड़ी कर दी है. आसमान में रॉकेट उड़ाने के साथ वो अपने लिए भी जेट रखना पसंद करते हैं. हाल-फिलहाल में उनके पास चार विमानों का बेड़ा है, जिसमें शामिल हैं तीन गल्फस्ट्रीम  (Gulfstream) और एक डासाल्ट (Dassault).  न्यूज वेबसाइट Austonio के मुताबिक मस्क अपने काफिले में एक और गल्फस्ट्रीम जोड़ने वाले हैं, जो उनको 2023 की शुरुवात में मिलेगा.

मस्क को नया विमान मिलने में अभी कुछ महीने हैं, लेकिन वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों ने इसको लेकर गहरी चिंता जताई है. आपके मन में सवाल होगा मस्क के जेट से ऐसा क्या होगा, ये जानने से पहले जरा मस्क के नए जेट बेबी के बारे में जान लेते हैं.

एलन मस्क के नए जेट का नाम है गल्फस्ट्रीम G700 और इसका दाम है 75 मिलियन डॉलर बोले तो छह सौ करोड़ रुपये के आसपास. कंपनी के मुताबिक, नया विमान इंडस्ट्री में सबसे आलीशान और तमाम नए फीचर्स के साथ आता है. विमान में 19 लोग आराम से बैठ सकते हैं और 13 लोगों के सोने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. रोल्स रॉयस (Rolls-Royce) के बनाए हुए इंजन से ये जेट एक बार में बिना रुके साढ़े सत्ताइस घंटे की उड़ान भर सकता है. मालिक की छोड़िए, पायलट के लिए भी फाइव स्टार सुविधाएं मौजूद हैं. एक फाइटर जैट जैसे टच स्क्रीन कंट्रोल और शानदार डिस्प्ले मिलेगा, इसको उड़ाने वाले को.

Image embed

ये तो हुई बात इसकी खूबियों की, लेकिन अब बात इससे होने वाले नुकसान की. जानकारों के मुताबिक, ये बड़े-बड़े जेट क्लाइमेट के दुश्मन हैं. 2021 की ट्रांसपोर्ट और इन्वायरमेंट स्टडी के अनुसार, ग्लोबल लेवल पर विमानों से होने वाले कुल प्रदूषण का 50 प्रतिशत सिर्फ एक फीसदी लोगों से होता है. अब ये लोग कौन हैं, इसका अंदाजा लगाना कोई मुश्किल नहीं है.

सिर्फ कुछ लोगों की सुविधा के लिए उड़ने वाले ये विमान अच्छा खासा कार्बन उत्सर्जन करते हैं. डेटा के मुताबिक रईसों के ये विमान एक साल में जितना कार्बन डाइआक्साइड छोड़ते हैं, उतना आम जनता दो दशक में करती है. साफ है बिलेनियर हवा में बिलियन-एयर पॉल्यूशन छोड़े जा रहे हैं. 

वीडियो: ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल की नौकरी किस वजह से चली गई?

Advertisement

Advertisement

()