Gmail का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. फिर बात निजी यूज की हो या व्यापार से जुड़ीहुई. ऑफिस में गूगल वर्क प्लेस का इस्तेमाल भी बहुत कॉमन है, जहां डोमेन बनाने सेलेकर आधिकारिक ईमेल और तमाम सर्विस में जीमेल इस्तेमाल होता है. आपके साथ ऐसा एकबार तो हुआ ही होगा जब आपको जीमेल पर आने वाला ईमेल डाउनलोड करना पड़ा होगा. ईमेल काबैकअप बनाना हो या आपका ऑफिशियल ईमेल अकाउंट बंद होने वाला हो, दोनों परिस्थिति मेंईमेल डाउनलोड करना ही एक मात्र उपाय है. इसके उपाय तो कई हैं, लेकिन ये कितना फटाफटहो सकता है वो ज्यादा जरूरी है.हम आपको आज कुछ ऐसे ही तरीके बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप जीमेल से अपने ईमेलआसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. आप ऐसा मोबाइल और लैपटॉप/पीसी पर कर सकते हैं. पहलेबात मोबाइल पर डाउनलोड करने की, क्योंकि आजकल ज्यादातर काम मोबाइल से होते हैं.मोबाइल पर ईमेल डाउनलोड: 1 अपने जीमेल अकाउंट को क्रोम पर लॉगइन कीजिए. 2 जिस भीईमेल को सेव करना है उसको ओपन कर लीजिए. 3 दायें कोने में ऊपर शेयर पर क्लिक कीजिए.4 बहुत से ऑप्शन खुल जाएंगे. आपको प्रिन्ट पर क्लिक करना है. 5 प्रिन्ट पर क्लिककरने पर सेलेक्ट किया ईमेल पीडीएफ़ में कनवर्ट हो जाएगा.मोबाइल पर ईमेल डाउनलोड6 पीडीएफ़ को सेव कर लीजिए. 7 आपको पूरा मेल सेव नहीं करना है तो पीडीएफ़ फ़ाइल में सेउन पेज को हटा सकते हैं. 8 PDF कहां पर सेव होगा वो लोकेशन भी अपने मन मुताबिक चुनसकते हैं. 9 पीडीएफ़ ऐप या फ़ाइल फ़ोल्डर में जाकर इन फाइल्स को एक्सेस और शेयर कियाजा सकता है. लैपटॉप या पीसी पर ईमेल डाउनलोड: 1 किसी भी वेब ब्राउजर पर जीमेल पर आएईमेल डाउनलोड करना बहुत आसान है. 2 जीमेल लॉगइन कीजिए. 3 ईमेल ओपन करके दायें कोनेपर तीन डॉटस पर क्लिक कीजिए.लैपटॉप या पीसी पर ईमेल डाउनलोड4 बहुत सारे ऑप्शन में "डाउनलोड मैसेज" नजर आएगा. 5 क्लिक कीजिए और वो ईमेल और उससेजुड़ी फाइल्स डाउनलोड हो जाएगी. 6 आप प्रिन्ट ऑप्शन पर क्लिक करके पीडीएफ़ भी सेव करसकते हैं.बता दें कि क्रोम पर "गो फुल पेज" जैसे एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके पूरे पेज कास्क्रीन शॉट भी सेव किया जा सकता है.