The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • earn from instagram reels via Brand Collaborations & Partnerships new feature

रील बनाओ पैसा कमाओ, इंस्टाग्राम दे रहा लाखों कमाने का मौका, ब्रांड भी ढूंढने की जरूरत नहीं

Instagram ब्रांड डील से कमाने का ब्रांड न्यू तरीका जान लीजिए. इस तरीके में आपको कहीं नहीं जाना बल्कि दुनिया भर के ब्रांड (Brand Collaborations & Partnerships) आपके पास आएंगे. नया फीचर है. कई क्रिएटर को मिल गया है, आपको भी मिल जाएगा.

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026, 11:57 AM IST)
insta earnings
इंस्टा रील से पैसे छापने का जुगाड़
Quick AI Highlights
Click here to view more

Instagram कमाई का बढ़िया जुगाड़ लेकर (Brand Collaborations & Partnerships) आया है. अरे हां, सच्ची में. कोई बतोलेबाजी नहीं, कोई गप्प बाजी नहीं. हालांकि इस बार भी सीधे इंस्टा से कछु नहीं मिलने वाला लेकिन जो आप एक क्रिएटर हैं और आपकी रील अच्छी चलती हैं तो ब्रांड डील से आप बढ़िया पैसा छाप सकते हैं. फिर वही बात, उसके लिए तो ब्रांड के पास जाना पड़ेगा. PR एजेंसियों से दोस्ती करनी होगी. ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस बार ब्रांड आपके पास आएंगे वो भी इंस्टा के ऐप के अंदर. बताते कैसे.

# इंस्टाग्राम के होम पेज पर आ जाइए.

# यहां Professional Dashboard पर क्लिक कीजिए.

# यहां आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे. आपको Branded Content पर क्लिक करना होगा.

# इसके अंदर आपको मिलेगा Discover Projects का ऑप्शन.

instagram
इंस्टाग्राम 

# यहां खुलेगा ब्रांड डील का पिटारा. आपको कई सारे ब्रांड के प्रोजेक्ट नजर आएंगे.

# ब्रांड को क्या चाहिए जैसे एक रील बनानी है या स्टोरी लगानी है.

# प्रोजेक्ट खत्म करने की तारीख भी यहीं लिखी होगी.

# ब्रांड इस प्रोजेक्ट के लिए कितना खर्च करना चाहता है, वो भी दिख जाएगा. जैसे एक रील बनाने का 10 हजार.

# अगर आपको इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी है तो आगे क्लिक कीजिए.

# अब आप ब्रांड से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे.

# आगे आपका और ब्रांड का जैसे सेटल हो मतलब मोलभाव, वो आप देख लीजिए.

# आप जिस टाइप का कॉन्टेन्ट बनाते हैं, यहां वैसे ही प्रोजेक्ट दिख जाएंगे. माने फैशन से लेकर लाइफस्टाइल और हेल्थ तक.

पता है-पता है, आप कहोगे मुझे तो नहीं दिख रहा तो जनाब ये फीचर आपको मिलेगा या नहीं, वो इंस्टा और आपकी प्रोफ़ाइल पर निर्भर करता है. जैसे हमारे साथी अभिलाष और चयन के अकाउंट में दिख रहा. फोटोग्राफर कुनाल मल्होत्रा के अकाउंट में भी दिखा. इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका अकाउंट पब्लिक होना चाहिए.

बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट होना भी जरूरी है. इसके साथ ये भी देख लेना कि आपका अकाउंट Branded Content के लिए Eligible है या नहीं. माने आपके पास Paid Partnership का ठप्पा लगाने का प्रबंध है या नहीं. इतना सब है तो देख लीजिए. नया फीचर है. कई क्रिएटर को मिल गया है, आपको भी मिल जाएगा.

बस फिर क्या. खेलिए रील-रील 

वीडियो: राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने ईरान के बारे में क्या कहा? सब जानिए

Advertisement

Advertisement

()