The Lallantop
Advertisement

LPG सब्सिडी पर बड़ा अपडेट: अब एजेंसी के चक्कर छोड़िए, घर बैठे 2 मिनट में मोबाइल से करें e-KYC

LPG e-KYC से जुड़ी सरकार की यह सलाह ऐसे समय आई है जब हाल के दिनों में कुछ जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं. सरकार ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से जल्द से जल्द e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाना नहीं पड़ेगा.

Advertisement
LPG e-KYC
LPG e-KYC करवाना बहुत जरूरी है
pic
सूर्यकांत मिश्रा
11 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

LPG का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने एक अहम जानकारी दी है. मंत्रालय ने LPG e-KYC की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है और सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से जल्द से जल्द e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है. जो आपको लगे कि ये क्या चीज है तो इतना जान लीजिए कि बिना इसके आपको गैस सिलेंडर भी नहीं मिलेगा और सब्सिडी का पैसा भी.

सरकार की यह सलाह ऐसे समय आई है जब हाल के दिनों में कुछ जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाना नहीं पड़ेगा.

स्मार्टफोन से होगी e-KYC

सबसे जरूरी बात. e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और इसे आसानी से किया जा सकता है. माने जो कोई आपसे पैसे मांगे या कोई लिंक भेजे तो उससे दूर रहना है. e-KYC करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. भारत में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस जैसी सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा की जाती है. इनके ऐप को गूगल प्ले या ऐप स्टोर से डाउनलोड करने के बाद आप उसमें अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर e-KYC से जुड़ा ऑप्शन चुन सकते हैं.

इसके बाद आपको आधार से जुड़ा वेरीफिकेशन करना होगा है. इसके लिए Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना पड़ता है, जिसके माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरे की पहचान के जरिए वेरिफाई किया जाता है. ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन करने पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है और e-KYC प्रोसेस पूरी हो जाती है.

Embed

सरकार का कहना है कि इस कदम से गैस वितरण प्रणाली अधिक ट्रांसपरेंट बनेगी. कई बार फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन के जरिए घरेलू गैस सिलेंडर का गलत उपयोग किया जाता है, जिसे रोकने के लिए e-KYC जरूरी है. आधार आधारित वेरिफिकेशन से ऐसे मामलों की पहचान करना आसान हो जाता है और सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक ग्राहकों तक पहुंचता है.

सरकार ने सभी एलपीजी ग्राहकों से अपील की है कि वे समय रहते e-KYC पूरा कर लें. इससे भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी या सब्सिडी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है. 

वीडियो: 'भारत के लोग अच्छे एक्टर' कैरोलिन लीविट के बयान पर भड़का विपक्ष, रूस से तेल खरीदने पर बवाल

Advertisement

Advertisement

()