नए जमाने का एसी भी बिना स्टेबलाइज़र मत चलाओ, ये गलती मोटी रकम खर्च करवाएगी!
Do you NEED Stabilizer WITH AC: आपके नए जमाने के AC में जो बड़े-बड़े अक्षरों में Stabilizer Free Operation लिखा है वो आधी जानकारी है. दरअसल AC बनाने वाली कंपनी ने इंडिया में वोल्टेज की रेंज के हिसाब से प्रोडक्ट बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है. पूरी बात जान लीजिए.

आपके पास है मॉडर्न जमाने का 5 स्टार इनवर्टर AC जिसके ऊपर लिखा है Stabilizer Free Operation, माने इस AC में स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत (Do you NEED Stabilizer WITH AC) नहीं. आप भी बिना चिंता के बढ़िया ठंडी-ठंडी हवा का मजा ले रहे. लेकिन ये क्या, एक दिन वोल्टेज में हुआ तगड़ा फ्लकचुएशन और आपका AC हमेशा के लिए ठंडा पड़ गया. ठीक करवाने में आपकी जेब अच्छे से गरम हो गई. ऐसा क्यों हुआ? आइये आपको बता देते हैं.
वोल्टेज का गुना-गणितआपके नए जमाने के AC में जो बड़े-बड़े अक्षरों में Stabilizer Free Operation लिखा है वो आधी जानकारी है. दरअसल AC बनाने वाली कंपनी ने इंडिया में वोल्टेज की रेंज के हिसाब से प्रोडक्ट बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है. भारत में आमतौर पर 220 वोल्ट की बिजली सप्लाई होती है और सभी उपकरण उसके हिसाब से डिजाइन होते हैं. आपका AC 160 से 260 वोल्ट तक की सप्लाई से खुद को बचा सकता है.
माने AC तो 160 से 260 वोल्ट के उतार-चढ़ाव के हिसाब से डिजाइन किया गया है. कई कंपनियां तो 110v-285V का सर्किट भी लगाकर देती हैं. माने पॉवर सप्लाई ऊपर-नीचे होगी भी तो दिक्कत नहीं. लेकिन मान लीजिए मामला 160 से नीचे या 260 से ऊपर गया, जो गर्मी में और स्पेशली रात में कई बार होता है तो फिर दिक्कत होना लाजमी है. वैसे तो बिजली कंपनियां भी वोल्टेज पर कंट्रोल रखती हैं मगर कई बार ज्यादा मांग के चलते वोल्टेज में बहुत उतार-चढ़ाव होता है. 2024 में दिल्ली में ऐसी ही एक रात वोल्टेज बढ़ने से कई उपकरण खराब हो गए थे. तो ये हुआ वोल्टेज का कार्यक्रम. अब जान लीजिए कि आपको कैसे पता चलेगा कि सप्लाई कितनी आ रही.
ऐसा पता करेंअगर आपके घर में बहुत पुराना इनवर्टर नहीं है तो आपका काम बन गया. सभी इनवर्टर इनपुट वोल्टेज रियल टाइम में दिखाते हैं. डिस्प्ले से सुबह-दोपहर-शाम का वोल्टेज नोट कर लो. अगर जो आपके घर में इनवर्टर नहीं तो डिजिटल मल्टीमीटर खरीद लीजिए. ऑनलाइन या मार्केट से 500 रुपये में मिल जाएगा. इससे AC करेंट का वोल्टेज चेक करो स्पेशली रात में 9 बजे के बाद. दरअसल इस समय के बाद बिजली की डिमांड ज्यादा होती है. अगर मामला रेंज में है तो ठीक नहीं तो भईया 30 हजार के AC के लिए 2000 का स्टेबलाइज़र लगा लो.
वैसे अगर आपको 3 स्टार और 5 स्टार AC का कन्फ्यूजन है तो हमने इसके बारे में डिटेल में बताया है. इधर ही पढ़ लो फिर लेना ठंडी-ठंडी हवा.
वीडियो: चुनाव यात्रा: हुमायूं कबीर के फैंस धमकाने क्यों लगे? देखिए पूरी रिपोर्ट

