त्योहारों का सीज़न एक-दूसरे को गिफ़्ट देने का सबसे अच्छा मौक़ा होता है. अपने घर,दुकान, ऑफिस की साफ़-सफ़ाई आपने कर ही ली होगी. मिठाइयों की लिस्ट भी तैयार होगी.लेकिन कपड़ों, चॉकलेट, ड्राइफ़्रूट से अलग बढ़िया गिफ़्ट ख़रीदना हमेशा एक सिरदर्दहोता है. जब बात कोई गैजेट ख़रीदने की हो तो और मुश्किल हो जाती है. स्मार्टफ़ोन केइतर और कुछ समझ नहीं आता. कितना सही हो कि अच्छे गैजेट मिल जाएं जो जेब पर भारी भीना पड़ें और जिसको मिले उसका मन प्रसन्न हो जाए. आइए एक नज़र कुछ ऐसे ही बढ़ियागिफ़्ट पर डालते हैं.स्मार्टवॉचसबसे पहले स्मार्टवॉच क्यूं? क्यूंकि कोरोना महामारी ने हम सभी को अपनी सेहत केप्रति बहुत सचेत कर दिया है और त्योहारी मौसम में खानपान कभी-कभी वजन भी बढ़ा देताहै. क्यूं ना अपने लोगों को सेहतमंद रहने में थोड़ी मदद की जाए और इसके लिए एकस्मार्टवॉच से बढ़िया क्या हो सकता है. 1500 रुपये में कई स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं औरउनमें से एक है Noise ColorFit Pulse SpO2 Smart Watch.Noise ColorFit Pulse SpO2 Smart Watchइसमें मिलती है 1.4 इंच का फ़ुल एचडी डिस्प्ले, 10 दिन की बैटरी लाइफ, 24 घंटे नज़ररखने वाला हार्ट रेट मॉनिटर. 60 से ज़्यादा वॉच फ़ेस और आपकी नींद पर नज़र रखने काइंतज़ाम भी है. पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग भी है. 6 शानदार रंगो में आनेवाली ये स्मार्टवॉच आप 1999 रुपए में एमेजॉन से ख़रीद सकते हैं.स्मार्ट स्पीकर्सबात चाहे गाने सुनने की हो या आज के जमाने में बिंज वॉचिंग की, स्पीकर्स हमेशा कामआने वाली चीज हैं. अब स्पीकर्स केवल अच्छी आवाज़ नहीं निकालते बल्कि बहुत समझदार भीहो गए हैं जो आपके पूरे घर को संभाल सकते हैं. वो भी आपकी आवाज़ के एक इशारे पर.गिफ्ट में ये गैजेट देने के तमाम विकल्प हैं. लेकिन आप चाहें तो एमेजॉन Echo Dot3rd Gen से शुरुआत कर सकते हैं. सिर्फ़ 2199 रुपये में, वो भी विप्रो के 9W केस्मार्ट बल्ब के साथ. आप अपने घर को एकदम झमाझम कर सकते हैं.Alexa आपके कहने पर गाना सुनाएगा, बत्ती बंद और चालू करेगा. घर में छोटे बच्चे हैंतो लोरी से लेकर पहेलियां पूछेगा. साथ में आने वाला बल्ब भी कोई कम नहीं. ढेरों रंगमें जलेगा, पार्टी है तो मूड भी बना देगा. आप स्मार्ट प्लग भी ले सकते हैं जो बहुतकमाल है. कहीं भी लगा दीजिए. फिर चाहे TV हो, गीज़र हो या AC, सब बन जाएंगेस्मार्ट.Echo Dot 3rd Genट्राईपोड विद रिमोटटिक-टॉक का भले टाटा हो गया हो, लेकिन इंस्टाग्राम रील्स और Youtube शॉर्ट्स हैंआपके ढिनचाक नाच को दुनिया के सामने दिखाने के लिए. एक दिक़्क़त आती है हमेशा, क़िमटक तो आप लोगे लेकिन फ़ोन कौन पकड़ेगा. तो इसका महा सस्ता जुगाड़ है आपके लिए. नामहै DIGITEK (DTR 260 GT) Gorilla Tripod/Mini 13 Inch. आप चाहें हाथ में पकड़ो याटेबल पर रखो, आपका फ़ोन और डिजिटल कैमरा एकदम सही साट एंगल पर रहेंगे. रुपए 329 मेंमिलने वाला ये ट्राईपोड कितनी बढ़िया गुणवत्ता का है, ये आप पकड़ते ही जान लोगे.सेल्फ़ी के लिए ब्लूटुथ रिमोट भी आएगा जो आइफ़ोन और एंड्रॉयड दोनों पर चलेगा. फिरइंतज़ार किस बात का, ख़रीदिए और खूब इंस्टाइए.DIGITEK (DTR 260 GT)WI-FI स्मार्ट कंट्रोलरकोई सी भी, मतलब कोई सी भी लाइट को स्मार्ट बना डालिए. Protium Wi-Fi smart RGBcontroller से. माइक्रो फ़ोन लगा आता है जो आपको मदद करेगा संगीत सिंक करने में,लगे हाथ स्मार्टफ़ोन से भी चला लीजिए. Alexa और गूगल से भी दौड़ेगा, वो भी आपकीआवाज़ पर. इसके लिए खर्च होंगे 1049 रुपये.Protium Wi-Fi smart RGB controllerअच्छी-अच्छी ख़ुशबू का जुगाड़घर कि साफ़-सफ़ाई भी हो गई है. अब माहौल खुशबूदार बनाइए Godrej aer Smart MaticAutomatic Air Freshener से. कुछ नहीं करना, बस टांग देना है या रख देना है और महकफैलने लगेगी. दो खुशबू मिलेगी Alive और Passion. स्मार्टफ़ोन का ऐप भी है जहां सेआप चालू या बंद कीजिए. कितनी-कितनी देर में खुशबू फैले उसका भी प्रबंध है. 10, 20और 40 मिनट जैसा चाहिए. रीफ़िल खत्म होने और बैटरी कम होने पर ये आपके फ़ोन परटन-टन करके बता भी देगा. 700 रुपये खर्चा करने पर 2200 बार महकने का जुगाड़ होजाएगा.Godrej aer Smart Matic Automatic Air Freshenerबता दें कि इनमें से ज़्यादातर प्रोडक्ट सेल में सस्ते दाम में बिक रहे हैं. संभवहै कि कुछ दिनों बाद ये और महंगे मिलें. तो अगर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को कुछअलग दिवाली गिफ्ट देना चाहते हैं तो इन्हें खरीदने में देर ना लगाएं.