The Lallantop
Advertisement

'FASTag Annual Pass सस्ते में मिलेगा', नया स्कैम आया है, बचकर रहिए

साइबर फ्रॉडिये Discounted FASTag Annual Pass के नाम पर ठगी कर रहे हैं. NHAI ने हाल ही में FASTag Annual Pass से जुड़ा एक स्कैम पकड़ा है जिसमें ठग डिस्काउंट के नाम पर कांड कर रहे हैं. ब्रेक लगाकर पूरी बात जान लीजिए.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:18 AM IST)
Discounted FASTag Annual Pass
FASTag Annual Pass के नाम पर फर्जीवाड़ा
Quick AI Highlights
Click here to view more

FASTag Annual Pass मतलब 3000 रुपये के रिचार्ज में 200 टोल क्रॉस करने का बढ़िया जुगाड़. आपके पास FASTag Annual Pass है और अगर आप देश भर में NHAI के हाइवे पर यात्रा करते हैं तो ठीक-ठाक सेविंग हो जाती है. सब अच्छा सी और ऐसे में अगर यही पास कम रेट में या कहें डिस्काउंट (Discounted FASTag Annual Pass) में मिल जाए तो कितना अच्छा हो. आप कहोगे जल्दी बताओ कैसे मिलेगा. मिलेगा लेकिन डिस्काउंट वाला पास नहीं बल्कि स्कैम. डिस्काउंट वाले Annual Pass वाला स्कैम जो आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर देगा.

दरअसल साइबर फ्रॉडिये Discounted FASTag Annual Pass के नाम पर ठगी कर रहे हैं. NHAI ने हाल ही में FASTag Annual Pass से जुड़ा एक स्कैम पकड़ा है जिसमें ठग डिस्काउंट के नाम पर कांड कर रहे हैं. ब्रेक लगाकर पूरी बात जान लीजिए.

FASTag Annual Pass स्कैम

इस स्कैम में साइबर ठग उन यूजर्स को टार्गेट कर रहे हैं जो अपनी कार के लिए FASTag Annual Pass खरीदना चाहते हैं या फिर उसे रिचार्ज करना चाहते हैं. इसके लिए ये ठग सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर Discounted FASTag Annual Pass जैसे कीवर्ड भी चला रहे हैं. ठगों ने NHAI और IHMCL – Indian Highway Management Company Limited के नाम और लोगो वाली नकली वेबसाइट भी बनाई हुई है.

सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाकर और सर्च इंजन में झोल करके ऐसी वेबसाइटों को टॉप पर दिखाने का जुगाड़ भी इन ठगों ने लगाया हुआ है. अब जो आप ऐसे किसी डिस्काउंट वाले पास के लालच में पड़े तो बताने की जरूरत नहीं क्या होगा. अजी वही होगा जो मंजूर-ए-ठग होगा. फर्जी वेबसाइट के जरिए वो आपके बैंक डिटेल्स हासिल करेगा और फिर आपके UPI से लेकर बैंक अकाउंट को खाली करेगा.

ऐसे किसी भी डिस्काउंट वाले पास को फेल करने का एकमात्र तरीका ये है कि आप इसे Rajmargyatra ऐप से खरीदें या रिचार्ज करें. FASTag Annual Pass के लिए ये सबसे आसान ठिकाना है. 

आप NHAI की आधिकारिक वेबसाइट और बैंक के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी डिस्काउंट वाले विज्ञापन पर क्लिक नहीं करना है नहीं तो आपका सफर अंग्रेजी वाले 'suffer' में तब्दील हो जाएगा.

वीडियो: MS धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कान पर किया पोस्ट, हेड कोच ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()