The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Dhruv Rathi Calls Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Propaganda, But the Film Donga Naveen Kaushik Fires Back!

ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' को फिर कहा प्रोपगैंडा, एक्टर्स ने हमला बोल दिया

'धुरंधर 2' के एक्टर्स फ्री में फिल्म की पब्लिसिटी करने के लिए ध्रुव राठी को शुक्रिया भी कह रहे हैं.

Advertisement
pic
24 मार्च 2026 (अपडेटेड: 24 मार्च 2026, 06:15 PM IST)
ranveer singh, dhruv rathee, naveen kaushik, dhurandhar 2, dhurandhar,
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 844 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूट्यूबर Dhruv Rathee ने पिछले दिनों Dhurandhar 2 को एक Propganda और ब्रेन रॉट फिल्म बताया था. इससे पहले वो फर्स्ट पार्ट की तुलना आतंकी संगठन ISIS से कर चुके हैं. उनके बयान पर फिल्म में डोंगा का किरदार निभाने वाले Naveen Kaushik ने पलटवार किया है. उन्होंने ध्रुव समेत सभी लोगों से कहा है कि वो इस प्रोजेक्ट को अपनी नफ़रत का ज़रिया न बनाएं.

'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस और आम पब्लिक से ज्यादातर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है, जो फिल्म पर प्रोपगैंडा करने का आरोप लगा रहा है. ध्रुव राठी उनमें से एक हैं. हिंदी रश से हुई बातचीत में नवीन ने ध्रुव को जवाब देते हुए कहा,

"मेरा मानना है कि ज़िंदगी का हर पहलू किसी-न-किसी तरह राजनीति से जुड़ा होता है. फिर चाहे वो देश की राजनीति हो या लोगों के आपसी रिश्ते. रिश्तों में भी थोड़ी-बहुत राजनीति होती ही है. कई बार ये बहुत बारीक ढंग से मौजूद होती है. हर अच्छी फिल्म में किसी-न-किसी तरह की राजनीति या विचारधारा ज़रूर झलकती है."

नवीन ने ध्रुव समेत सभी लोगों को चैलेंज दिया है कि वो किसी ऐसी फिल्म का नाम बताएं, जिसमें राजनीति नहीं है. उनका मानना है कि यदि लोग लोग किसी मूवी को एक खास नज़रिए से देखेंगे, तो उन्हें उसमें प्रोपगैंडा ही नज़र आएगा. वो आगे जोड़ते हैं,

"सबके पास फ़्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है. आप बोल सकते हैं. मैं डिबेट कर सकता हूं. लेकिन फिल्म को नफ़रत का ज़रिया मत बनाओ. हिंसा को बढ़ावा देने वाले मत बनो. फिल्म है, फिल्म के फ्लो में देखिए. अगर कुछ सीखने को मिलता है तो ले जाइए. बस उसको इंजॉय कीजिए."

पिछले दिनों एक्टर विवेक सिन्हा ने भी ध्रुव राठी के बयान पर रिएक्ट किया था. विवेक ने फिल्म में आतंकी ज़हूर मिस्त्री का किरदार निभाया था. उनका कैरेक्टर कंधार प्लेन हाईजैक में शामिल था. खैर, रेडियो मिर्ची से हुई बातचीत में विवेक ध्रुव राठी को शुक्रिया कहते हैं. उनके मुताबिक, पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद ध्रुव ने फिल्म के विरोध में जो वीडियो बनाई थी, उससे मेकर्स को फायदा पहुंचा था. विवेक ने दावा किया कि कई लोग उस वीडियो को देखने के बाद ही 'धुरंधर' देखने पहुंचे थे. उन्होंने ध्रुव की वीडियोज़ को 'धुरंधर' प्रोजेक्ट का फ्री प्रमोशन तक करार दिया है.

वीडियो: 'धुरंधर' को ध्रुव राठी ने बर्बाद करने की दी थी धमकी, खुद ही ट्रोल हो गए

Advertisement

Advertisement

()